चिकन लॉलीपॉप रेसिपी : जितना आप सोचते हैं उतना मुश्किल नहीं है | Chicken Lollipop Recipe

नॉनवेज खाने में  चिकन लॉलीपॉप बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है।  चिकन लॉलीपॉप होटल में सबसे महंगे दाम पर बेचा जाता है।  और बहुत से लोग चिकन लॉलीपॉप खाना चाहते हुए भी नहीं खा पाते।  इसलिए आज के इस लेख में हम आपको चिकन लॉलीपॉप बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे है।  नॉनवेज में चिकन लॉलीपॉप बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन माना जाता है। लेकिन इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा कुशलता आवश्यक होती है।  लेकिन आज इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से चिकन लॉलीपॉप को अपने घर पर ही बना सकते है।  आइये जानते है चिकन लॉलीपॉप बनाने की रेसिपी

Chicken Lollypop Recipe



Equipments:-  

1. Pressure Cooker-Stainless Steel Hawkins Contura 3 Litre Pressure Cooker Induction Compatible

2. Mixer & Grinder-Bajaj Pluto 500W Mixer Grinder with 2 in 1 Function Blade, 3 Jars, White

3. Mixing Boul-Shri & Sam Stainless Steel Tezon Serving Bowl with Stainless Steel Lid

पूर्वतैयारी का समय - 1 से २ घंटे 

पकने का समय- १५ से  मिनट 

कितने लोगों के लिए - ५  लोगों के लिए  

Read More - अंडा करी रेसिपी | Egg Curry Recipe in Hindi | स्वादिष्ट अंडा करी कैसे बनाये?


चिकन लॉलीपॉप बनाने की सामग्री - Chicken Lollypop Recipe Ingredient 

  • १०  चिकन लेग पीस 
  • ३ अंडे 
  • १ निम्बू 
  • २ चम्मच गरम मसाला 
  • २ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • १ टुकड़ा अदरक 
  • १० से १५ कालिया लहसुन 
  • ऑरेंज कलर 
  • ५ चम्मच मैदा 
  • ४ चम्मच कॉर्न फ्लावर 
  • फ्राई करने के लिए तेल 
  • नमक स्वादानुसार 

चिकन लॉलीपॉप बनाने विधि- chicken lollypop Recipe in Hindi

Step 1-एक प्रेशर कुकर लेकर उसमे  चिकन के लेग पीस को उबलने के लिए गैस पर रख दे। 

Step 2-जब चिकन लेग पीस अच्छे से उबाल जाए तब कुकर को गैस  पर से निचे उतारे और ठंडा होने के लिए  छोड़ दे। 

Step 3-प्रेशर कुकर ठंडा होने के बाद  चिकन लेग पीस बाहर निकालकर चाकू की मदत से उसपर ३ से ४  कट लगाए। 

Step 4-अब मिक्सर  में से अदरक और लहसुन की पेस्ट बनाकर निकल ले। 

एक बड़ा बाउल लेकर उसमे अदरक लहसुन की पेस्ट और निम्बू का रस मिला ले।
 
Step 5-बाउल में निम्बू का रस मिलाने के बाद उसमे गरम मसाला ,लाल मिर्च का पाउडर ,और अंडा डालकर अच्छे से फेंट ले। साथ ही साथ स्वादानुसार  नमक भी डाल दे। 

Step 6-मिश्रण को अच्छे से मिक्स करने के बाद उसमे कट लगाए हुए चिकन के लेग पीस डाल दे। और अच्छे से मिक्स करके इस मिश्रण को १ से डेढ़ घंटे के लिए मैरिनेट होने  के लिए छोड़ दे। 

Step 7-१ से डेढ घंटे बाद उस मिश्रण में कॉर्न फ्लावर और मैदा छाननी से छानकर कर डाल दे। और फिर से इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स होने के लिए छोड़ दे। 

Step 8-अच्छे से मिक्स होने के बाद एक कढ़ाई लेकर उसमे फ्राई करने के लिए पर्याप्त तेल ले। और अच्छे से गरम हुए तेल में चिकन के लीग पीस को डीप फ्राई करके निकाले।
 
Step 9-इस फ्राई किये हुए चिकन लॉलीपॉप को सोया सॉस के साथ हरा धनिया डालकर परोस से। 

चिकन लॉलीपॉप रेसिपी वीडियो-Chicken Lollipop Recipe video



चिकन लॉलीपॉप से संबधित महत्वपूर्ण बाते-Chicken lollipop Important Tips

इस लेख में हमने चिकन लेग पीस को पानी में उबालकर लिया था। लेकिन इसे बिना उबले भी यही प्रक्रिया करके आप चिकन लॉलीपॉप की रेसिपी बना सकते है। बिना बॉईल  किये हुए चिकन लेग पीस फ्राई करते वक़्त अंदर से सही से नहीं पकते इसलिए हमने उन्हें प्रेशर कुकर में उबालकर लिया है। 


निष्कर्ष-Conclusion-

 आज के इस लेख में मैंने आपको चिकन लॉलीपॉप रेसिपी को बनाने की पूरी विधि को विस्तार से बताने की कोशिश की है लेकिन, फिर भी कोई समस्या हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे मै आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। तो मिलते है ऐसे ही एक चटपटी  रेसिपी की साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 

Read More Article:-




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.