दक्षिण भारतीय सांबर के साथ अपने भोजन को स्वादिष्ट बनाएं! | Samber Racipe

साउथ इंडिया की सबसे अधिक लोकप्रिय रेसिपी है इडली साम्बर। इडली तो बनाना सबको आता है लेकिन साम्बर अगर सही से न बने तो इडली खाने का सारा मजा ख़राब हो जाता है। इसलिए साम्बर को सबसे अधिक मेहनत और लगन से बनाने की जरुरत होती है।  आज के इस लेख में हम आपको इडली तो नहीं लेकिन परफेक्ट साम्बर बनाने की रेसिपी जरूर बताने वाले है। साम्बर दो तरह का होता है एक तो सिर्फ दाल वाला साम्बर और एक मिक्स सब्जी वाला साम्बर।  आज के इस लेख में हम आपको मिक्स वेजिटेबल वाला साम्बर बनाने की रेसिपी शेयर करने वाले है. तो आइये जानते है साम्बर बनाने की रेसिपी हिंदी में 


Samber Racipe in Hindi

तैयारी का समय - 15 मिनट 

पकने का समय - 20 मिनट 

कितने लोगों के लिए - 4 लोग


साम्बर रेसिपी की सामग्री - Samber Recipe Ingredient 


* 4  कप तुर की दाल 
* 2  चम्मच हल्दी पाउडर 
* 2  कप मिक्स हरी सब्जिया 
* 1  चम्मच राइ
* 5 -6  करि के पत्ते 
* 4  सुखी लाल मिर्च 
* 1  बारीक़ कटा हुआ प्याज 
* 2 चम्मच साम्बर मसाला 
* ४  इमली के टुकड़े 
* 1 बड़ा टोमेटो बारीक कटा हुआ 
* 4  चम्मच तेल 
* 4  चम्मच कटा हुआ हरा धनिया 
* स्वादानुसार हींग 
* स्वादानुसार नमक 


** महत्वपूर्ण बाते :- 

1. मिक्स सब्जी के लिए आप  भिंडी, फूलगोबी ,सहजन की फली, शिमला मिर्च, गाजर ,आलू , और बैंगन का इस्तेमाल कर सकते है. हमेश कोशिश करे की साम्बर बनाने के लिए काम से काम 5 सब्जियों का इस्तेमाल करे। कभी भी 5  से ज्यादा सब्जियों का प्रयोग न करे इससे आपका साम्बर सही से नहीं बनेगा। 


2. साम्बर बनाने से पहले सभी सब्जियों को प्रेशर कुकर से उबालकर ले, जिससे आपको साम्बर बनाते वक़्त ज्यादा परेशानी न हो। 
Read More- साबूदाना खिचड़ी रेसिपी: Sabudana Khichdi Recipe in Hindi


साम्बर रेसिपी की विधि - Samber Recipe 


* एक बड़ा कुकर लेकर उसमे तूर की दाल और सारी  हरी सब्जियों को उबलने के लिए डाले और कुकर को गैस पर चढ़ा दे 


* कुकर की 3-4  सिटी होने के बाद कुकर को गैस से निचे उतारकर ठंडा होने के लिए छोड़ दे। 


* साम्बर की रेसिपी के लिए हमने आलू ,बैगन,गाजर, फूलगोबी,और बिन्स का इस्तेमाल किया है। 


* प्रेशर कुकर ठंडा होने के बाद कुकर से दाल का डिब्बा निकल कर दाल को ब्लेंडर मशीन में डालकर दाल को अच्छे से स्मैश कर ले। 


* अब एक कढ़ाई ले उसमे 4  चम्मच तेल डालकर उसमे राइ डाले साथ ही साथ इसमें करि के पत्ते लाल मिर्च का पाउडर और स्वादानुसार हींग डालकर 5 से 10  सेकण्ड तक अच्छे से भून ले भून लेने के बाद कटा हुआ प्याज भी डाल  दे। 


* आपको इस मिश्रण को तब तक भून लेना है जब तक की प्याज का रंग सुनहरा भूरा न हो जाये। 


* प्याज का रंग सुनहरा  भूरा होने के 5  6  मिनट तक पकाते रहे। 


* बार में इसमें कटा हुआ टोमेटो डालकर तब तक पकाते रहे जब तक की टोमेटो गल  ना जाए। 
* टोमेटो अच्छे से गलने के बार इसमें साम्बर मसाला डालकर अच्छे से मिलते रहिये।


*  साम्बर  अच्छे से भून लेने  के बाद इसमें वो दाल मिला ले जिसे हमने ब्लेंडर से स्मैश करके निकली थी।  साथ ही साथ इसमें वो साड़ी सब्जिया भी मिला दे जो उबालकर हमने राखी थी।


* मिश्रण में पानी काम लगे तो थोड़ा  मिलाकर स्वाद के अनुसार डाल दे। 


* यह मिश्रण 7 से 8  मिनट बाद उबलने लगेगा तब इसे एक  बाउल में निकालकर रखे। 


* बाउल में निकाले हुए साम्बर के ऊपर बारीक कटा हुआ धनिया डालकर सर्व करे। 
 

 
 

Read More-Tomato Soup | Tomato Soup Recipe in Hindi | टोमेटो सुप बनाने की विधि

Conclusion :- 

आज के इस लेख में हमने साम्बर रेसिपी इन हिंदी  में देखि हमे लगता है की आप इसे जरूर अपने घर पर Try करेंगे। आपको यह रेसिपी कैसी लगी  हमे जरूर कमेंट में बताये हम आपके कमेंट  जवाब देने की अवश्य कोशिश करेंगे।  तो बने रहे हमारे साथ ऐसे ही लाजवाब रेसिपी पढ़ने  लिए।  धन्यवाद

Read More

Tomato Soup | Tomato Soup Recipe in Hindi | टोमेटो सुप बनाने की विधि

लौकी सुप रेसिपी | Lauki Soup Recipe in Hindi | लौकी का सुप कैसे बनाते हैं?

अंडा करी रेसिपी | Egg Curry Recipe in Hindi | स्वादिष्ट अंडा करी कैसे बनाये?

बटर चिकन रेसिपी | Butter Chicken Recipe in Hindi | लजिज बटर चिकन बनाने की विधि

साम्बर रेसिपी | Samber Racipe in Hindi | मुंह में पानी आयेगा ऐसा सांबर बनाने की विधि

साबूदाना खिचड़ी रेसिपी: Sabudana Khichdi Recipe in Hindi



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.