स्वादिष्ट आसान पाव भाजी रेसिपी - मिनटों में तैयार! | Pav Bhaji Recipe

मख़्कन में सीके  हुआ पाव और व्हाइट क्रीम के साथ धनिया डालकर सर्व की हुई पावभाजी किसी के भी मुँह में पानी की बाढ़ ला सकती है।  पावभाजी एक स्ट्रीट फ़ूड है।  जो आजकल कई रेस्टोरेंट की शान बन चुकी है। लेकिन हर बार होटल में जाकर पावभाजी खाना हर किसी के लिए पॉसिबल  नहीं होता।  इसलिए आज  इस लेख में हम आपको होटल जैसी पावभाजी  की रेसिपी बता रहे है।  यह रेसिपी बहुत ही  सिंपल है जिसके चलते इसे हर कोई आसानी से घर पर  बना सकता है. तो आइये  पाँव भाजी रेसिपी वो भी हिंदी में। 

Paav Bhaji Recipe in Hindi


Equipment's:-

1) प्रेशर कुकर :- Hawkins Classic 3 Litre Inner Lid Aluminium Pressure Cooker

2) गैस स्टोव:-  iBELL 490GH HOB 3 Burner Glass Top Gas Stove with Auto Ignition

3) मिक्सर विथ ब्लेंडर:- Wonderchef Nutri-blend Mixer, Grinder & Blender 

4) स्टेनलेस स्टिल कढ़ाई :-Vinod Platinum Triply Stainless Steel Kadai with Stainless Steel Lid 2.5 litres Capacity

5) फ्राईंग पैन :-Blackmoor (UK) Granite Frying Pan 20cm | British Design | Non-Toxic | Non-Stick | Anti-Scratch Forged Pan 


तैयारी का समय - १० मिनट 

पकाने का समय - २० मिनट 

कितने लोगों के लिए - ५ लोग 

व्यंजन का प्रकार- नाश्ता/ पावभाजी 


पाव भाजी बनाने की सामग्री - Paav Bhaji Recipe Ingredient

  • ४ बड़े कटे हुए आलू 
  • २  बड़े कप मटर 
  • २ कप फूलगोबी कटा हुआ 
  • १ कप गाजर कटा हुआ 
  • २ बारीक़ कटे  हुए प्याज 
  • २ चम्मच अदरक लहसुन की  पेस्ट 
  • ३ टमाटर बारीक़ कटे हुए 
  • १ कटोरी शिमला कटी   हुई 
  • २ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • १ चम्मच हल्दी पाउडर 
  • २ चम्मच जीरा और धनिया पाउडर 
  • २ चम्मच पावभाजी मसाला 
  • १ चम्मच  निम्बू का रास 
  • ४ चम्मच तेल 
  • ३ चम्मच बटर 
  • ४ चम्मच  धनिया बारीक़ कटा हुआ 
  • इच्छानुसार पाव 
  • स्वादानुसार नमक 

पावभाजी बनाने की विधि - Paav Bhaji Recipe in Hindi 


Step 1-सबसे पहले  सब्जियों को पानी से अच्छी तरह साफ़ करके ले। (प्याज और अदरक छोड़कर)

Step2-उसके बाद टोमेटो,आलू प्याज ,मटर ,फूलगोबी ,अदरक और गाजर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले। 

Step 3-अब एक प्रेशर कुकर लेकर उसमे साडी सब्जिया डुब जाए इतना पानी डालकर उबलने के लिए गैस पर रख दे।  इसमें चुटकीभर नमक अवश्य ड़ाल दे। 

Step 4-कम  से कम ३-४ सिटी होने के बाद आपकी सारी  सब्जिया अच्छे से उबाल जाएगी।  तब  करके प्रेशर कुकर को ठंडा होने के लिए कुछ समय छोड़ दे। 

Step 5-लगभग ५-१० मिनट में आपका प्रेशर कुकर ठंडा हो  जाएगा।  फिर सारी सब्जियों को बाहर निकालकर ब्लेंडर मधिन में डालकर अच्छे से स्मैश करके ले। ( ध्यान रहे सब्जियों का पेस्ट ना बनाये )

Step 6-उसके बाद एक कढ़ाई लेकर उसमे ४ चम्मच तेल डालकर उसमे आपकी इच्छानुसार बटर  दे।  और इस मिश्रण में कटा हुआ प्याज ,अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर इसे तब तक भून ले जब तक की प्याज सुनहरा  भूरा ना हो जाए। 

Step 7-प्याज का रंग सुनहरा भूरा होने  बाद ,इसमें शिमला मिर्च , और कटे हुए टोमेटो के टुकड़े भी ऐड कर दे।  थोडासा नमक डालकर उसे तब तक पकाते रहे जब तक की  और टोमेटो अच्छे से नरम  ना हो जाए।
 
Step 8-जैसे ही आपकी  और टोमेटो नरम हो जाते है, फिर इसमें  पाउडर,१ चम्मच हल्दी, लाल मिर्च का पावडर और पावभाजी मसाला  इच्छानुसार डालकर उसे  भी अच्छे से पकाये। 

Step 9-अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो जाए , तो उसमे थोडासा पानी मिलकर थोडासा पतला भी कर सकते हो। 

Step 10-मिश्रण अच्छे से पकने के बाद इसमें स्मैश की हुई सारी सब्जियों  को और निम्बू के रास को डालकर  देर तक पकाते रहे। 

Step 11-मिश्रण में से  थोड़ा सा चम्मच में  लेकर टेस्ट करके  नमक का अंदाजा लगा ले।  काम ज्यादा हो तो उसी हिसाब से नमक मिला ले। 

Step 12-अब सारी सब्जी को एक बड़े बाउल में निकलकर रखे।  और छोटे छोटे कटोरी में भरकर सर्व करे।  सर्व करते समय ऊपर से हरा धनिया और थोड़ा सा व्हाइट क्रीम डालकर परोस दे। 

Step 13-इसमें व्हाइट क्रीम की जगह आप मखकन का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

Step 14-अब एक पैन लेकर उसमे थोड़ा सा मख़्कन डालकर उसपर बिच से कटे हुए पाव को भूनकर परोस दे।  

Step 15-पावभाजी, भुने हुए पाव के साथ बारीक़ कटा हुआ प्याज ,हरा धनिया और निम्बू का टुकड़ा देकर  सर्व करे।  

Step 16-इस पावभाजी  नाश्ते या  पार्टी के लिए मेनू के रूप में भी रख सकते है। 

पावभाजी रेसिपी बनाने का वीडियो-Paav Bhaji Recipe video



निष्कर्ष-

आज के इस लेख में मैंने आपको पावभाजी रेसिपी को बनाने की पूरी विधि को विस्तार से बताने की कोशिश की है लेकिन, फिर भी कोई समस्या हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे मै आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। तो मिलते है ऐसे ही एक चटपटी  रेसिपी की साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.