मुँह में पानी लाने वाला उपमा : एक स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन ! | Upma Recipe

दोस्तों  आज के इस लेख में हम आपको Upma Recipe in Hindi में बताने वाले है। आज की भागदौड़ भरी इस दुनिया में लोगों को नाश्ता करने तक की फुर्सत नहीं मिलती। और सभी चाहते है की ,नाश्ता हेल्दी भी हो झटपट बनकर  तैयार भी हो जाये। तो इसलिए आज के इस  लेख में आपको झटपट नाश्ता रवा उपमा बनाने की विधि बता रहे है। तो चलिए जान लेते है उपमा रेसिपी इन हिंदी में -

Upma Recipe in Hindi


पूर्वतैयारी का समय - १५ मिनट 
पकाने का समय - १० मिनट 
कितने लोगों के लिए - ४ लोग
 

Equipments-

उपमा रेसिपी बनाने की सामग्री - Upma Recipe Ingredient 

  • ३ से ४ कप रवा 
  • १ बड़ा टमाटर कटा हुआ 
  • ४-५ हरी मिर्च कटी हुई 
  • २ कप उड़द की दाल 
  • ३ कप पानी 
  • ४ चम्मच घी या तेल 
  • २ चम्मच राइ 
  • १ चम्मच हिंफ 
  • ६-७ कड़ी पत्ते 
  • १ निम्बू 
  • १ छोटी कटोरी मूंगफली भुनी हुई 
  • नमक स्वादानुसार 

उपमा बनाने की विधि - Upma Recipe in Hindi


Step 1-एक कढ़ाई लेकर उसमे थोडासा घी डालकर या तेल डालकर उसमे रवा को अच्छे से भून ले। रवा तब तक भून लेना है जब तक जी वह सुनहरा न हो जाये। 

Step 2-भुने हुए रवा को एक बर्तन में निकाल ले। और फिर से कढ़ाई गैस पर रखे। अब उसमे तेल या घी डालकर इसमें कटा हुआ प्याज,उड़द की दाल ,राइ , हींग और कड़ी पत्ता डालकर अच्छे भून ले। 

Step 3-प्याज को तब तक भून ले।  जब तक की वह सुनहरा भूरा ना हो जाये 


Step 4-प्याज को अच्छे से भून लेने के बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च डाल  दे।  साथ ही साथ इसमें भुना हुआ रवा भी मिला दे और कुछ देर उसे भी पकने दे। 

Step 5-कुछ देर पकने के बाद इसमें आपको इतना पानी मिलाना है जिससे यह सारा मिश्रण पानी में सही से मिक्स हो सके। पानी डालते ही एक चम्मच से इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करते रहे (ध्यान रहे की रवा की गांठ न बनने पाए )

Step 6-मिश्रण को मिक्स करते वक़्त इसमें थोड़ा निम्बू भी निचोड़कर डाल  दे जिससे बाद में टेस्ट अच्छा मिले। 

Step 7-अब आपको कुछ देर इस मिश्रण को पकने तक का इंतज़ार करना है।  जैसे जैसे पानी कम होगा, वैसे वैसे आपको उपमा भी पाक जाएगा। 

Step 8-पानी पूरा सूखने से पहले ही थोड़ा घी डालदे जिससे उपमा लम्बे समय तक नरम बना रहेगा। 

Step 9-अब आपका उपमा पक चूका है, तो इसमें भुनी हुई मूंगफली को डाल दे और फिर थोड़े समय के लिए मिक्स करते रहे।  

Step 10-अब आपको इस सारे उपमा को एक बड़े बाउल में निकालकर रखना है। 

Step 11-जैसे ही सारे लोग नाश्ते के टेबल पे जमा होंगे सबको कटोरी में डालकर उपमा सर्व करे। सर्व करते वक़्त ऊपर से थोड़ा सा कटा हुआ धनिया और निम्बू का टुकड़ा देना न भूले। 


उपमा रेसिपी के लिए जरुरी सुचना-Upma Recipe Important Tips


Tip 1-उपमा बनाते वक़्त घी Optional है इसके बजाये आप तेल भी इस्तेमाल कर सकते है।

Tip 2-मूंगफली को आप भूनकर या प्याज के पहले तेल में फ्राई करके भी डाल सकते है। 

Tip 3-मूंगफली इसमें बीच में या अंत में मिलाना पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। 

उपमा बनाने की विधि वीडियो-Upma Recipe Video


निष्कर्ष
:- 

हर गृहिणी चाहती है की उसके परिवार का स्वास्थ कभी खराब न हो।  इसलिए वो जब भी खाना बनती है अपने बच्चो के लिए हितकर क्या है यही देखती है। लेकिन सुबह  समय बहुत ही हड़बड़ी का होता है। और तब हैल्दी नाश्ता क्या बनाये यही सोच में पढ़ जाती है। इसलिए आज के इस लेख में हमने आपको झटपट बनने वाली उपमा रेसिपी दे दी। हमें आशा है की इससे आपको ज्यादा तो नहीं लेकिन थोड़ी तो मदत अवश्य होगी।  धन्यवाद्। 


Read More-


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.