झटपट और स्वादिष्ट पोहा रेसिपी: एक सरल और स्वादिष्ट नाश्ता ! | Poha Recipe

आज के इस लेख में हम Poha Recipe in Hindi में बताने जा रहे है।  हर गृहिणी चाहती है की उसके फॅमिली के लिए वो कुछ ऐसा नाश्ता बनाये जो की हेल्दी भी हो और झटपट भी बनकर तैयार हो जाये।  क्यूंकि सुबह सुबह का वक़्त बहुत ही भागदौड़ का होता है।  इस टाइम पे किसीको  ऑफिस जाना होता है तो किसी को स्कूल जाना होता है तो ऐसे समय में नाश्ता भी जल्दी से जल्दी बनना चाहिए। तो इसी लिए आज के  इस लेख में हम आपको झटपट प्याज पोहा को रेसिपी वाले है। तो आइये जानते है नाश्ते के लिए प्याज पोहा रेसिपी इन हिंदी। 

Poha Recipe in Hindi

Equipments-

पूर्वतैयारी का समय - १० मिनट 
पकाने का समय -     १० मिनट 
कितने लोगों के लिए - ५ लोग 
व्यंजन का प्रकार-       नाश्ता 

प्याज पोहा बनाने की सामग्री- Poha Recipe Ingredients 

  • १ बड़ी कटोरी पोहा 
  • ४ चम्मच तेल 
  • २  प्याज बारीक़ कटे हुए 
  • १ चम्मच राइ 
  • १ चम्मच जीरा 
  • ६-७ कढ़ी के पत्ते 
  • ४-५ हरी मिर्च कटी हुई 
  • ३ चम्मच मूंगफली भुनी हुई 
  • ४ चम्मच सेव 
  • ३ चम्मच हरा धनिया कटा हुआ 
  • १ निम्बू 
  • २ चम्मच हल्दी पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 

पोहा बनाने की विधि- Poha Recipe In Hindi 

Step 1-सबसे पहले एक बर्तन में पानी लेकर उसमे सूखा पोहा डाल दे।  और जल्दी ही उसे बहार निकल ले।  (पोहा में ज्यादा पानी ना रहे इसका ध्यान रखे 

Step 2-पोहा पानी से निकलने के बाद उसे एक बाउल में भरकर रखे। 

Step 3-अब एक कढ़ाई लेकर उसमे तेल डाले और इस तेल में राइ जीरा डालकर अच्छे से भून ले। 

Step 4-इसके बाद इसमें प्याज ,कड़ीपत्ता ,और मूंगफली डालकर तब तक पकाये जब तक की मूंगफली और प्याज सुनहरा न हो जाए। 


Step 5-अब इसमें हल्दी पाउडर डालकर भिगोये हुए पोहे भी डाल दे। और अच्छे से मिक्स करते करते ५ से ७ मिनट तक  पकाते रहे। 

Step 6-अच्छे से पकने के बाद इसमें थोडासा धनिया धकार फिर से पकाते रहे। 

Step 7-अब पके हुए पोहा को  बाउल में निकल ले और प्लेट में सर्व करते टाइम पोहा के ऊपर से २ चम्मच सेव डेल और कटा हुआ  धनिया डालकर निम्बू का टुकड़ा रखकर गरमागरम परोस दे। 

पोहा रेसिपी के लिए जरुरी सुचना-Poha Recipe Important Tips

१. पोहा भिगोते वक़्त अधिक पानी पोहा में ना रह जाए इसका विशेष ध्यान रखे।  नहीं तो पोहा बहुत चिपचिपा हो जाता है। 

२. प्याज को उतनी देर तक पकाये जब तक की वह सुनहरा न हो जाये।  कच्चा रहा प्याज अच्छा टेस्ट नहीं देता। 

३. मूंगफली को या तो रोस्ट करके ले या फिर प्याज को फ्राई करने से पहले तेल में फ्राई करके ले सकते है। 

४. प्लेट में पोहा सर्व करते वक़्त ऊपर से सेव,हरा धनिया , और निम्बू का रस या टुकड़ा ही डालकर सर्व करना चाहिए।  

पोहा रेसिपी बनाने का वीडियो-Poha Recipe in hindi Video



निष्कर्ष-Conclusion

आज के इस लेख में मैंने आपको पोहा रेसिपी को बनाने की पूरी विधि को विस्तार से बताने की कोशिश की है लेकिन, फिर भी कोई समस्या हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे मै आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। तो मिलते है ऐसे ही एक चटपटी  रेसिपी की साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.