शानदार पनीर फ्राइड राइस: एक स्वादिष्ट सादा भोजन! | Paneer Fried Rice

 Paneer Fried Rice यह एक चाइनीज़  फ्राइड राइस का ही प्रकार  है।  यह आजकल चाइना के साथ साथ पुरे विश्व में खाया जानेवाला व्यंजन है। इसे बनाते वक़्त आप इसमें पनीर के टुकड़े और साथ ही साथ अन्य मसाले भी डालकर इसे जायकेदार बना सकते है।  पनीर फ्राइड राइस बनाने के लिए आपको रात में बचा हुआ राइस या उबला हुआ राइस को ठंडा करने के बाद इस्तेमाल करना होता है। 

       पनीर फ्राइड राइस बनाने के लिए आपको चावल , पनीर के टुकड़े और कुछ गिने चुने मसालों की ही जरुरत होती है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है।  और इसे बनाकर खाने बचे हुए चावल भी इस्तेमाल में आते है। अगर आपके पास बचे हुए चावल नहीं है तो आप इसे बनाने के लिए नया चावल पका सकते है। लेकिन इसे चावल का इस्तेमाल करने से पहले आपको इस चावल को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद या इसमें थोड़ी सी भी नमी ना हो तब आप इस चावल का इस्तेमाल कर सकते है पनीर फ्राइड राइस को बनाने के लिए। 

Read More-पालक पनीर रेसिपी | Palak Paneer Recipe in Hindi | स्वादिष्ट पालक पनीर बनाने की विधि

        अगर आप चावल को ठंडा किये बिना ही पनीर फ्राइड राइस बनाने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है की आपका पनीर फ्राइड राइस चिपचिपा हो जाए और इसे खाने का भी मजा नहीं आएगा।  तो इस बात को आपको अवश्य ध्यान में रखना होगा। तो चलिए बिना देरी के बनाते है पनीर फ्राइड राइस की रेसिपी-

Paneer Fried Rice


पूर्वतैयारी का समय -     १० मिनट 

पकाने का समय -         १५ मिनट 

कितने लोगों के लिए -     ५ लोग 

व्यंजन का प्रकार -         फ्राइड राइस 

Paneer Fried Rice Recipe Ingredients- पनीर फ्राइड राइस बनाने की सामग्री-

  • ५ कप चावल जो रात के बचे हो या उबालकर ठन्डे किये हो
  • ४५० ग्राम पनीर के टुकड़े
  • २ बड़े प्याज बारीक़ काटकर
  • २ शिमला मिर्च
  • १ गाजर बारीक़ कटा हुआ
  • २ चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • ४ चम्मच सोया सॉस
  • ३ चम्मच चिली सॉस
  • १ चम्मच काली मिर्च का पाउडर
  • १ छोटा कप तेल फ्राई करने के लिए
  • १ गुच्छा हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार

Paneer Fried Rice Recipe- पनीर फ्राइड राइस बनाने की विधि-

Step 1-सबसे पहले आपको एक कढ़ाई लेकर उसमे थोड़ा सा तेल गरम करने के लिए उसे गैस पर रख देना है।

Step 2-तेल अच्छे से गरम होने के बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज ,और अदरक लहसुन की पेस्ट को डालकर अच्छे भून लेना है। इसे तब तक भून ले जब तक की प्याज हल्का सुनहरा भूरा ना हो जाए।

Step 3-प्याज हलका सुनहरा होने के बाद इसमें आपको बारीक़ कटे हुए गाजर के स्लाइस और पनीर के टुकड़े दाल देने है और इसे भी तब तक भून ले जब तक की पनीर का रंग सुनहरा ना हो जाए।

Step 4-पनीर के टुकड़े अच्छे से सुनहरे होने के बाद इसमें आपको शिमला मिर्च को बारीक टुकड़ों में काट कर डाल देना है। और इसे भी तब तक पकाना है जब तक की वह नरम ना हो जाए।

Step 5-शिमला मिर्च अच्छे से नरम होने के बाद इसमें आपको सोया सॉस और चिली सॉस को डालकर अच्छे से मिक्स कर दे।

Step 6-यह मिश्रण अच्छे से मिक्स होने के बाद इसमें आपको उन चावलों को डालना है जिससे हमें Paneer Fried Rice की रेसिपी बनाने वाले है।

Step 7-इस मिश्रण में चावल डालने के बाद सोया सॉस और चिली सॉस के साथ चावल को अच्छे से मिक्स कर दे।

Step 8-अगर आपको कढ़ाई को उछलना आता है और मिक्स करना आता है तो आप कढ़ाई को २ से ३ बार उछालकर Paneer Fried Rice को अच्छे से मिक्स कर सकते है। लेकिन आपको इसकी आदत नहीं तो इसे करने की कोशिश ना करे।

Step 9-चावल और सॉस को अच्छे से मिक्स करने के बाद लगभग ४ से ५ मिनट इस फ्राइड राइस को पकाते रहे।

Step 10-अच्छे से फ्राइड राइस पकने के बाद गैस को बंद कर दे और इस फ्राइड राइस को एक बड़े बाउल में निकाल ले।

Step 11-जब आप इसे डाइनिंग टेबल पे सर्विंग करने के लिए रख दोगे तब आपको इसके ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर परोस सकते है।

Step 12-फ्राइड राइस को सर्व करते वक़्त आप इसे टोमेटो सूप , मंचूरियन ग्रेवी या पालक ग्रेवी सूप के साथ परोस सकते है। 

Read More-Paneer Paratha Recipe : Paneer Paratha Recipe in Hindi

Paneer Fried Rice Making Tips-पनीर फ्राइड राइस बनाने के लिए टिप्स-

१. आपके पास चाइनीज़ कढ़ाई नहीं है तो आप इस फ्राइड राइस को बड़े पैन या आपकी घर की कढ़ाई में भी बना सकती है।
२. पनीर फ्राइड राइस के लिए जो भी चावल इस्तेमाल करने ही। वह चावल पूरी तरह नमी से विरहित हो इसका अवश्य ध्यान रखे। नहीं तो फ्राइड राइस चिपचिपा हो सकता है।
३. अगर आपके पास रात का बचा हुआ चावल नहीं है तो आप नया चावल बनाये लेकिंग उसे फ्राइड राइस में इस्तेमाल करने से पहले २ -३ घंटे तक ठंडा होने के लिए छोड़ दे। जिससे आपका फ्राइड राइस चिपचिपा नहीं होगा।
४. फ्राइड राइस में सोया सॉस और चिल्ली सॉस यह महत्वपूर्ण मसाले है इनके कारन ही फ्राइड राइस को अच्छा स्वाद और महक प्राप्त होती है तो फ्राइड राइस बनाते वक़्त इसे अवश्य डालना ही चाहिए।

निष्कर्ष:-

     अंत में आपसे इतना ही कहना चाहूंगा की आज के इस लेख में मैंने आपको पनीर फ्राइड राइस  बनाने की विधि डिटेल में बताने की कोशिश की है।  लेकिन फिर भी कोई बात आपको जो समाज में नहीं आ रही है उसे मुझे कमेंट बॉक्स में पूछना ना भूले मै आपके प्रश्न का उत्तर देने की अवश्य कोशिश करूँगा। और अगर आप इस रेसिपी को बना लेते है तो इसकी फोटो हमे शेयर करना ना भूले।  धन्यवाद। 


 

 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.