पनीर प्याज पराठा रेसिपी इन हिंदी | Paneer Paratha Recipe

पनीर पराठा बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बहुत ही पसंद आने वाला भोजन है।  जिसे कोई भी कभी भी खा सकता है इसे खाने के लिए कोई विशेष सब्जी की आवश्यकता भी नहीं होती अगर आपको भूख लगी है तो आप इसे सब्जी के साथ या आचार के साथ भी कह सकते है।  आचार के साथ तो इसका स्वाद और भी ज्यादा लजीज होता है।  आज के इस लेख में हम आपको पनीर का पराठा बनाने की विधि बताने वाले है।  जिसे आप बस कुछ घरेलु मसलों और पनीर के साथ आसानी से बना सकते है।  
   पराठा दरअसल पंजाबी लोगों को खाना है जो की पंजाब में बहुत ही आम है , लेकिन जब हमारे यहाँ कोई पराठा बनाने की कोशिश करता है तो वह बहुत ही उनकंफर्टबले फील करता है।  तो आज हम आपको पनीर का पराठा बनाने की विधि बताने जा रहे है जिसमे पहले हम आटे को गूँथ लेंगे और फिर पराठे बनाने के लिए भरावन की सामग्री तैयार करेंगे।  तो चलिए जानते  है पनीर पराठा रेसिपी हिंदी में -
Paneer Paratha Recipe


पूर्वतैयारी का समय -   १५ मिनट 
पकाने का समय -        १० मिनट 
कितने लोगों के लिए -    ५ लोग 
व्यंजन का प्रकार -         पराठा 

पनीर पराठा बनाने की सामग्री- Paneer Paratha Recipe Ingredients 

पराठा बनाने के लिए  ५ कप गेहू का आटा 
४ चम्मच तेल 

पराठे का भरावन बनाने के लिए सामग्री- Paneer Paratha Recipe Stuffing Ingredients 

५ कप कद्दूकस किया हुआ पनीर 
२ बडे आलू 
४-५ हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई 
१ अदरक का टुकड़ा 
४ चम्मच हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ 
५ पुदीने के पत्ते 
२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
२ चम्मच गरम मसाला 
२ चम्मच धनिया पाउडर 
१ चम्मच जीरा पाउडर 
१ चम्मच आमचूर का पाउडर 
नमक स्वादानुसार 

पनीर पराठे का भरावन  बनाने की विधि -
Step 1 :-एक मिक्सिंग बाउल लेकर उसमे कद्दूकस किया हुआ पनीर ,उबला हुआ आलू , बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च , कद्दूकस किया हुआ अदरक ,बारीक़ किया हुआ हरा धनिया ,धनिया और जीरा पाउडर ,लाल मिर्च का पाउडर ,गरम मसाला , अमचूर का पाउडर , पुदीने के पत्ते और निम्बू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स करे। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मॅरिनेट होने के लिए छोड़ दे।  यह हमारा पराठे के अंदर भरा जानेवाला भरावन तैयार हो गया।  अब हमे आटे जो गूंथ लेना है। 

पनीर पराठा बनाने के लिए आटा गूंथने की विधि- 
Step 2 :-अब आपको एक मिक्सिंग बाउल लेकर उसमे ५ कप गेहू का आटा लेना है जिसमे आपको तेल, और नमक डालकर अच्छे से गूँथ लेना है।  आटा गूंथते वक़्त आपको यह ध्यान रखना है की आटा अधिक सख्त नहीं होना चाहिए।  आटा जितना मुलायम और नरम आप गूँथ सकते हो उतना गूंथने की कोशिश करे।  और इसे कुछ देर के लिए कपडे से ढककर रखे।  जिससे हमारा आटा सॉफ्ट और अच्छे नरम हो जाए। 

पनीर पराठा बनाने की विधि-
Step 3:-सबसे पहले आपको थोड़ा सा सूखा आटा  लेना है और उसे चकले पे फैला देना है जिससे आपका गुंथा हुआ आता चकले से न चिपके। 

Step 4 :अब आपको आटे में से थोडासा आटे की लोई तोड़कर उसे गोलाकार शेप देना है।  इसका शेप गोल होने के बाद इसकी छोटी सी रोटी बेल ले। 

Step 5 :-इसकी छोटी रोटी बेलने के बाद इसमें भरावन में से चम्मच की मदत से भरावन की १ या २ चम्मच की स्टाफिंग को इस रोटी में  भरना है और उस रोटी को मोदक की तरह बंद कर देना है। 

Step 6 :-अब इस बंद किये गोले को  गोलाकार बनाकर फिर से इसकी रोटी बेलनी है। बेलते वक़्त ध्यान रखे की पराठा अधिक पतला न बेले नहीं तो स्टाफिंग बहार निकलने का  कारन बन सकता है। 

Step 7 :-जैसे ही आपका पराठा बेलते बेलते चकले के आकर का हो जाए या उससे थोड़ा छोटा भी हो जाए तो भी चलेगा तब इसे बेलना बंद करे। 

Step 8 :-अब आपको एक पैन लेना है जिसमे आपको थोडासा तेल डालकर उसपर यह पराठा अच्छे से सेकना है।  इस पराठे तो तब तक सेंके जब तक की वह दोनों तरफ से सुनहरा भूरा न हो जाए। 

Step 9 :-इसका मनचाहा रंग आने के बाद इसे प्लेट में निकाल ले।  ऐसे ही आपको सारे पराठों को बारी बारी से बेलना है और फिर उसमे स्टाफिंग भरकर बेलना है और मनचाहा आकर आने के बाद इसे पैने में तेल डालकर अच्छे से सेंकना है।  तो आपके सारे पराठे बनकर तैयार हो जाएंगे। 

पनीर पराठा परोसने की विधि- 
Step 10 :- पनीर पराठा परोसते वक़्त आप गरमा गरम पराठे के ऊपर मक्खन का टुकड़ा डालकर इसके साथ टमाटर की चटनी, इमली की चटनी , बैंगन भर्ता,मलाई पनीर के साथ या आचार के साथ परोस सकते है। 

महत्वपूर्ण बाते -
१. भरावन भरने के बाद पराठा हमेशा हलके हलके हाथों से बेले नहीं तो भरावन या पराठा फटने का डर रहता है। 
२. पनीर पराठा बनाने के लिए आप पनीर की जगह पर टोफू का भी इस्तेमाल कर सकते है। 
३. आपको पराठा नरम चाहिए तो आपको गेहू का आटा गूंथते समय आटा अधिक नरम गूंथने का प्रयास करना चाहिए। 

१. क्या पनीर पराठा सेहत के लिए फायदेमंद होता है ?
जी हाँ , जब आप लच्छा पराठा कहते हो जिसमे अधिक मात्रा में वसा होता है जो की हार्ट रोग का कारन बन सकता है।  तो इसका  विकल्प पनीर पराठा हो सकता है जो की प्रोटीन से भरपूर होता है। 

२. पनीर पराठा फैट लूज करने के लिए अच्छा  होता है ?
 पनीर पराठा स्वाद में सबसे अच्छा होता है . पनीर  प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है जो की आपका वजन घटाने में मदत करता है । लेकिन पनीर में कर्बोहैड्रेट्स काम होते है और उच्च प्रोटीन होता है इसलिए यह धीरे धीरे पचता है जो की डायबिटीज के लोगों के लिए सबसे अच्छा है। 

३. सेहत के लिए कोनसा पराठा अच्छा होता है ?
सेहत के लिए फायदेमंद पराठे की बात करे तो इसमें मैदा छोड़कर साड़ी चीजे बहुत फायदा करती है जैसे की मल्टीग्रैन आटा या गेहू कइ आटे से बना हुआ पराठा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 

निष्कर्ष:-
अंत में आपसे इतना ही कहना चाहूंगा की आज के इस लेख में मैंने आपको पनीर पराठा बनाने की विधि डिटेल में बताने की कोशिश की है।  लेकिन फिर भी कोई बात आपको जो समाज में नहीं आ रही है उसे मुझे कमेंट बॉक्स में पूछना ना भूले मै आपके प्रश्न का उत्तर देने की अवश्य कोशिश करूँगा। और अगर आप इस रेसिपी को बना लेते है तो इसकी फोटो हमे शेयर करना ना भूले।  धन्यवाद। 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.