स्वादिष्ट वड़ा पाव - एक झटपट और आसान रेसिपी! | Vada Pav Recipe

Vada Pav Recipe या वड़ा पाव मुंबई महाराष्ट का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड है। इस फ़ास्ट फ़ूड को आज के नौजवान बड़े ही चाव से खाते है। यह आसानी से मिलने वाला स्नैक्स है और इसकी  कीमत भी काफी काम होती है इसलिए इसे हर कोई खाना पसंद करता है। बटाटा वड़ा रेसिपी जिसे Vada Pav Recipe भी कहा जाता है।  यहाँ बहुत ही जल्दी बनकर तैयार होने वाली डिश है।  इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ सामग्री की भी आवश्यकता नहीं होती बस आपके पास आलू और बेसन का आटा हो तो आप इसे आसानी से अपने घरपर भी बनाकर खा सकते है।  

     वड़ा पाँव को आप सूखे लहसुन की चटनी,इमली की चटनी या फिर हरी मिर्च की चटनी के साथ खा सकते है।  वड़ा पाव या बटाटा वड़ा लगभग १० से १५ मिनट में तैयार होने वाला व्यंजन है। जिसे आप पार्टी का नाश्ता या सुबह के  नाश्ते के रूप में बनाकर खा सकते है। पहले तो यह सिर्फ मुंबई महाराष्ट्र की शान थी लेकिन अब यही वड़ा पाव अन्य राज्यों में भी मिलता है।  

       आज के इस लेख में हम आपको यही स्वादिष्ट वड़ा पाँव बनाने की रेसिपी बताने वाले है तो बिना किसी देरी के शुरू करते है वड़ा पाव रेसिपी-

Vada Pav Recipe


पूर्वतैयारी का समय -
  
  १० मिनट 

 पकाने का समय-      १५ मिनट 

कितने लोगों के लिए -   ५ लोग 

व्यंजन का प्रकार -       वड़ा पाव 

वड़ा पाव बनाने की सामग्री -Vada Pav Recipe Ingredients

  • ४ बड़े आलू 
  • १ चम्मच राई 
  • ४ हरी मिर्च बारीक़ काटकर 
  • १ टुकड़ा अदरक 
  • ४ - ५ लहसुन की कलिया 
  • ४ - ५ करि  के पत्ते 
  • २ कप हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ 
  • २ चम्मच हल्दी पाउडर 
  • ३ चम्मच निम्बू का रस या अमचूर का पाउडर 
  • ५ कप बेसन का आटा 
  • २ चम्मच बेकिंग सोडा 
  • ४ कप तेल फ्राई करने के लिए 
  • नमक स्वादानुसार 

वड़ा पाव बनाने की रेसिपी इन हिंदी- Vada Pav Recipe in Hindi 

Step 1-वड़ा पाव की सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक प्रेशर कुकर लेकर उसमे आलुओं को उबालने के लिए रख दे।  लगभग २ से ३ सिटी में आलू उबाल जाएंगे।  तब प्रेशर कुकर को गैस से निचे उतार कर उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे। 

Step 2-आलू ठन्डे होने के बाद प्रेशर कुकर का ढक्कन निकालकर उनका छिलका उतर ले और उन्हें अच्छे स्मैश करके एक बड़े बाउल में रख दे। 
 
Step 3-अब आपको गैस को फिर से शुरू कर देना है और गैस पर एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल को गरम होने के लिए रख देना है। 
 
Step 4-जैसे ही तेल गरम हो जाये तब आपको इसमें राई ,प्याज ,अदरक , हरी मिर्च और लहसुन को डालकर अच्छे से भून ले।  प्याज को तब तक भून ले जब तक की वह सुनहरा भूरा ना हो जाए। 
 
Step 5-प्याज सुनहरा भूरा होने के बाद इसमें थोड़ा सा नमक और हल्दी पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर दे। इसमें आप चाहे तो अभी या बाद में निम्बू का रस भी डाल सकते है 
 
Step 6-सारे मसाले अच्छे से भून जाने के बाद कढ़ाई से इस मिश्रण को आलू के बाउल में डाल दे।  और इस मिश्रण के साथ आलू को अच्छे से स्मैश करके मिक्स कर दे।  ध्यान रहे जब मसाले ठन्डे हो जाए तब मिक्स करे नहीं तो गरम मसाले आपके हाथों को नुक्सान पहुंचा सकते है। 
 
Step 7-जैसे ही मसाला ठंडा हो जाए इसे हाथों से स्मैश करके इसको छोटे छोटे गोलों का आकर दे बनाये गए गोले ना अधिक बड़े हो और ना ही अधिक छोटे हो।  मध्यम आकर के होने चाहिए।  
 
Step 8-गोले बनाने के बाद इन गोलों को अच्छे से ढककर रख दे।  क्यों की अब हमे वड़ा पाव के लिए बेसन का घोल बना लेना है। 
 
Step 9-अब आपको जब तक हम बेसन का घोल बना लेते है।  तब तक एक कढ़ाई लेकर उसमे इतना तेल डाल दे की हमारे वड़े इसमें अच्छे फ्राई हो सके। और इस कढ़ाई का तेल गरम करने के लिए गैस पर रख दे। 
 
Step 10-इसके लिए आपको एक मिक्सिंग बाउल लेकर उसमे ५ कप बेसन का आटा लेना है और इसमें थोड़ी सी हल्दी नमक और बेकिग  पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर देना है। 
 
Step 11-मिक्स करने के बाद इसमें धीरे धीरे पानी डालकर धीरे धीरे मिक्स करे।  ध्यान रहे इसमें धीरे धीरे पानी डालने से हमारा बेसन का घोल अधिक पतला नहीं होगा और हम अधिक बेसन आटा  डालने से बच सकते है। 
 
 
Step 12-जैसे ही आपके इच्छानुसार बेसन का घोल बन जाता है।  तब इसमें आपको उन गोलों डाल देना है जिसे हमने अभी अभी तैयार करके रखे थे। 
 
Step 13-गोलों को इस मिश्रण में २ - २ के हिसाब से डाले नहीं तो अधिक गोले डालने के कारन गोले इसी बेसन के घोल में फट सकते है और पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है। 
 
Step 14-२-२ गोलों को अच्छे से बेसन के घोल में डीप करने की कोशिश करे। और फिर इन गोलों को आहिस्ता से गरम हुए तेल में डाल दे।  जिससे हमारे वड़े अच्छे से फ्राई हो जाए।  इन वड़ों को आपको तब तक फ्राई करना है जब तक की यह सुनहरे भूरे रंग के ना हो जाए। 
 
Step 15-ऐसे ही आपको सारे वड़ों को फ्राई करके निकाल लेना है। 
 
Step 16-अब आपके सारे वड़े फ्राई हो चुके होंगे अब हमको इसके साथ खाने के लिए पाव को सेंककर लेना है।  इसके लिए एक पैन में थोड़ा तेल डालकर या घी डालकर उसे थोड़ा गरम होने के बाद इसके ऊपर एक पाव को बीच से फाड़कर अच्छे से भून ले।  ध्यान रहे पाँव को अधिक भुनने से बचना चाहिए नहीं तो पाव कड़वे लग सकते है। 
 
Step 17-अब आपके पाव भी तैयार है इस पाँव में हरी चटनी , इमली की चटनी या सूखे लहसुन की चटनी भरकर इसके बीच में वड़ा भरकर इसे खाने के लिए परोस सकते है । 




वड़ा पाव बनाने की वीडियो-Vada Pav Recipe Video




 निष्कर्ष:-Conclusion

 
     अंत में आपसे इतना ही कहना चाहूंगा की आज के इस लेख में मैंने आपको वड़ा पाव  बनाने की विधि डिटेल में बताने की कोशिश की है।  लेकिन फिर भी कोई बात आपको जो समाज में नहीं आ रही है उसे मुझे कमेंट बॉक्स में पूछना ना भूले मै आपके प्रश्न का उत्तर देने की अवश्य कोशिश करूँगा। और अगर आप इस रेसिपी को बना लेते है तो इसकी फोटो हमे शेयर करना ना भूले। धन्यवाद। 
 
 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.