हरा पालक सूप: एक स्वादिष्ट स्वास्थ्यवर्धक सूप! | Palak Soup Recipe

 Spinach Soup जिसे पालक सूप भी कहते है।  इसमें आयरन की काफी अच्छी मात्रा होती है।  जो आपको आयरन डिफिसिएन्सी जैसी बीमारिया होने नहीं देती।  पालन सूप में पालक ही मुख्य घातक होता है।  फिर इसमें मसाले और बटर के साथ पकाकर इसका सूप बना लिया जाता है। आज के इस लेख में  आपको Spinach Soup Recipe बताने वाले है। तो स्वादिष्ठ सूप का था ठंडा में मजा लेने के लिए लेख के अंत तक बने रहे।  आइये जानते Best Palak Soup Recipe हिंदी में -

Spinach Soup:Best Palak Soup Recipe

Equipments-

1. कढ़ाई 

2. मिक्सर 

3. ब्लेंडर 

4. गैस टॉप 

Read More- लौकी सुप रेसिपी | Lauki Soup Recipe in Hindi | लौकी का सुप कैसे बनाते हैं?

पूर्वतैयारी का समय -  १० मिनट 
पकाने का समय -      १० मिनट 
कितने लोगों के लिए - ५ लोग 
व्यंजन का प्रकार-       सूप 

पालक सूप बनाने की सामग्री - Spinach soup recipe Ingredient

  • २ चम्मच मक्खन 
  • १ तेज पत्ता 
  • १ बड़ा प्याज बारीक़ कटा हुआ 
  • ४-५ लहसुन की कालिया 
  • पालक के २ गुच्छे 
  • १ कप दूध 
  • १ चम्मच काली मिर्च पाउडर 
  • १ चम्मच चीनी 
  • ३ चम्मच मक्के का आटा 
  • ३ चम्मच फ्रेश मिल्क क्रीम 

पालक सूप बनाने की विधि  - Spinach soup Recipe in Hindi

Step १-पालक के पत्तों को साफ़ करके उनके डंठल निकाले और उन्हें बारीक़  बारीक़ टुकड़ों में काट ले। 

Step २-साफ़ करने के बाद पालक को अलग से रख दे और एक कढ़ाई लेकर उसमे थोड़ा मक्खर डालकर उसमे प्याज और तेज पत्ता को अच्छे से भून ले। 

Step ३-आपको प्याज को तब तक भून लेना है जब तक की वह सुनहरा भूरा ना हो जाए। 

Step ४-प्याज सुनहरा भूरा होने के बाद इसमें से तेजपत्ता निकल दे,और इसमें पालक के कटे हुए टुकड़े डालें और उसे तब तक पका ले जब तक की पालक नरम ना हो जाये (ध्यान रहे पालक को पकाना है ,जलाना नहीं )

Step ५-पालक अच्छे से पकने के बाद इसे गैस से निचे उतारकर  कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दे। 

Step ६-पालक ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में या ब्लेंडर मशीन से ब्लेंड करके निकाले  या पेस्ट करके निकाले। अगर पेस्ट बनाने में दिक्कत हो रही हो तो इसमें थोडासा पानी मिलकर इसका अच्छे से स्मूदी बना ले। 

Step ७-पालक की स्मूदी बनाने के बाद आपको फिर से  एक कढ़ाई लेकर उसमे थोड़ा मक्खन और पालक की स्मूदी  को डाल लेना है।  और गैस को शुरू दे। 

Read More- दम किया हुआ वैजी कोलार्ड ग्रीन्स रेसिपी -Stewed Veggie Collard Greens Recipe

Step ८-इसमें पानी कम हो तो थोड़ा पानी डाले और साथ ही साथ इसमें थोड़ा नमक दूध डालकर २ उबाल आने तक इंतज़ार  करे। 

Step ९-इसमें एक उबाल आते ही आपको एक छोटे बाउल में थोड़ासा मकई का आटा लेना है और इसमें इतना पानी डालना है की उसकी पेस्ट बन सके। 

Step १०-अब दूसरा उबाल आते ही इस पालक वाले मिश्रण में इस आटे के पेस्ट को मिक्स  कर देना है। ध्यान रखे की आटे की गांठ न बने। 

Step ११-सूप में मकई के आटे की पेस्ट डालने के पीछे हमारा यह मकसद होता है की हमारा सूप अधिक पतला न हो और अधिक गाढ़ा भी ना हो । 

Step १२-सूप को और ३-४ मिनट तक उबल जाने दे और फिर इसे एक बड़े बाउल में निकाल कर रखे। 

Step १३-अब इस सूप को छोटे छोटे बाउल  में भरकर  सर्व करे। सर्व करते वक़्त ऊपर से मिल्क क्रीम और कटा हुआ हरा धनिया डालना ना भूले। 

Step १४-पालक सूप को  ठण्ड के मौसम में गरमा गरम परोस दे। 

पालक सूप रेसिपी बनाने की वीडियो-Spinach Soup Recipe Video


निष्कर्ष-Conclusion-

आज के इस लेख में मैंने आपको पालक सूप रेसिपी को बनाने की पूरी विधि को विस्तार से बताने की कोशिश की है लेकिन, फिर भी कोई समस्या हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे मै आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। तो मिलते है ऐसे ही एक चटपटी  रेसिपी की साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.