क्रीमी और स्वादिष्ट बटर चना करी: एक आसान रेसिपी | Butter Cheakpea Curry

 How to Make Butter Cheakpea Curry Recipe:-चना मक्खन करी  उत्तर  भारत की सबसे पसंदीदा रेसिपी में से एक रेसिपी है।  सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की इसे  घर पर बनाना  बहुत ही आसान है।  जिसके लिए आपको अधिक सामग्री की भी आवश्यकता नहीं है, कुछ रेगुलर मसाले और सब्जिया डालकर भी आप Butter Cheakpea Curry बना  सकते है।  इस करी को आप रोटी , चावल या नान के साथ खा सकते है।  इसे या तो आप दोपहर के या रात के खाने में अवश्य बना सकते है।  तो चलिए जान लेते है Butter Cheakpea Curry Recipe -

Read More-पाव भाजी रेसिपी | Paav Bhaji Recipe in Hindi | चटपटी पाव भाजी कैसे बनाये ?


Butter Cheakpea Curry
Butter Cheakpea Curry

पूर्वतैयारी का समय - १५ मिनट 

पकाने का समय -  १० मिनट 

कितने लोगों के लिए -  ५ लोग 

व्यंजन का प्रकार -  करी सब्जी 

Butter Cheakpea Curry Ingredients-

  • ४ कप चना 
  • २ चम्मच सफ़ेद क्रीम 
  • १ चम्मच जीरा 
  • १ बड़ा अदरक का टुकड़ा 
  • २ चम्मच करी का मसाला 
  • २ बड़े प्याज बारीक़ कटे हुए 
  • ४ चम्मच तेल 
  • २ बड़े बालू चौकोर टुकड़ों में कटे हुए 
  • २ चम्मच हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ 
  • २ बड़े टोमेटो की प्यूरी 

Butter Cheakpea Recipe Method

१. चना मक्खन करी बनाने के लिए सबसे पहले आपको आलू को उबालकर ले और उसका छिलका उतारकर उसे अलग से रख दे। 

२. अब आपको एक फ्राइंग पैन लेना है।  जिसमें आपको तेल डालकर उसमे जीरा, अदरक और प्याज को अच्छे से भून लेना है।  प्याज को तब तक भून लेना है जब तक की वह सुनहरा भूरा ना हो जाए। 

३. प्याज को अच्छे से भून लेने के बाद इसमें करी का मसाला और नमक डालकर अच्छे से  करे।  लगभग ३-४ मिनट  हिलाते रहे। 

४. अब आपको इस मिश्रण में टोमेटो प्यूरी ,सफ़ेद क्रीम, चना और आलू के टुकड़े डालकर उसे लगभग १५ मिनट तक पकाये।  इसे पकाते वक़्त गड की आंच धीमी कर दे।  

५. अब इसमें आपको कटा हुआ प्याज और हरा धनिया डालकर रोटी , नान, पराठा या कुल्चा या  चावल के साथ परोस दे।

Read More-साम्बर रेसिपी | Samber Racipe in Hindi | मुंह में पानी आयेगा ऐसा सांबर बनाने की विधि

निष्कर्ष :-

    आज के इस लेख में हमने आपको Butter Cheakpea Curry Recipe कैसे बनाते है इसके बारे में पूरी तरह बताने की कोशिश की है।  यह रेसिपी बहुत ही सिंपल सब्जियों के साथ बन जाती है जिसके लिए आपको अधिक मसलों के झंझट में पड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है।  हमे अक्सर ऐसे ही सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे हमारे पाचन दुरुस्त रह सके। अगर आपको  Butter Cheakpea Curry  के बारे में कोई भी शंका है तो हमे निचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये।  ऐसे ही रेसिपी और फ़ूड से रिलेटेड जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।  धन्यवाद। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.