कटहल का तड़का: स्वादिष्ट कटहल की करी के साथ अपने भोजन को मज़ेदार बनाएं! | Kathal ki Sabji

Kathal ki Sabji Kaise Banaye ?- कटहल जिसे अंग्रेजी में जैकफ्रूईट भी कहा जाता  है। इसका कोमल और नरम कटहल से कटहल की सब्जी बनायीं जाती है। यह कटहल की सब्जी मटन के तरह लगती है तो जो लोग शाकाहारी है वह भी चिकन मटन खाने का मजा ले सकते है। इसे आप करी के रूप में बनाकर सेवन कर सकते है।  इसमें थोड़ी सी तेल की मात्रा बढ़ा दे तो  होटल की करी को फीका कर देती है। इस कटहल की सब्जी या करी को त्योहारों में या विशेष अवसर पर बनाकर  खाया जा सकता है। कटहल की सब्जी एक लजीज व्यंजन है जिसे हर कोई बना सकता है।  आज के इस लेख में हम आपको  कटहल की सब्जी या कटहल की सब्जी कैसे बनाते है यह बताने जा रहे है तो लेख के अंत  बने रहे। आइये जानते है Kathal Ki Sabji kaise Banate Hai ?-

Kathal Ki Sabji

Read More-Butter Cheakpea Curry : Butter Cheakpea Curry Receipe

पूर्वतैयारी का समय -  १५ मिनट 

पकाने का समय -       ३५ मिनट 

कितने लोगों के लिए -   ५ लोग 

व्यंजन का प्रकार -       करी 

कटहल की सब्जी बनाते वक़्त महत्वपूर्ण बाते -Important tips for Recipe

१. कटहल की सब्जी के लिए आपको बेबी कटहल का इस्तेमाल करना चाहिए।  अगर आपको बेबी कठहल नहीं मिलता तो आपको कटहल से बीजों को निकाल लेना उचाट होगा। 

२. आपको कटहल को उबालकर या सीधे तेल  फ्राई करके इस्तेमाल में लेने चाइये। 

३. कटहल की सब्जी को और अच्छा बनाने के लिए आप इसमें चौकोर आलू के टुकड़े भी मिला सकते है। 

४. कटहल की करी में थोड़ा तेल की मात्रा अधिक डालने से यह आपको नॉनवेज जैसा स्वाद दे सकती है।

Read More-बच्चों का टिफिन बनाये स्वादिष्ट पालक पनीर पराठा: Palak Paneer Paratha Recipe.

कटहल  की सब्जी बनाने की सामग्री-Kathal Ki Sabji ke Ingredient 

  •  २० से २५ कटहल के चौकोर टुकड़े 
  • २ बड़े प्याज बारीक़ कटे हुए 
  • २ कप खट्टा दही 
  • ४ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • २ चम्मच हल्दी पाउडर 
  • २ चम्मच कसूरी मेथी 
  • ४ चम्मच अदरक लहसुन की पेस्ट 
  • २ चमच करि मसाला 
  • ५ चम्मच तेल 
  • खड़े मसाले - १ तेजपत्ता , १ टुकड़ा दालचीनी ,२ इलायची , ४ लौंग 
  • १ चम्मच जीरा 
  • ४ टोमेटो बारीक़  हुए 
  • हरा धनिया १ गुच्छा 
  • २ चम्मच  धनिया पाउडर 
  • २ चम्मच जीरा पाउडर 
  •  १ चम्मच गरम मसाला  

कटहल की सब्जी बनाने की विधि - Kathal Ki Sabji Kaise Banate Hai 


१. आपको एक बेबी कटहल लेना है जिसे आपको चौकोर टुकड़ों में काट लेना है ध्यान रखे इस लेख में हम ५ लोगों के लिए कटहल की सब्जी बना रहे है। इसलिए हमने १०-२० टुकड़े लिए है। 

२. अब आपको इन टुकड़ों को काले ना पड़े  इसके नमक भरे पानी में डाल देना है।  जिससे इनके रंग में बदलाव नहीं होगा। 

३. अब आपको एक बड़ा वाला मिक्सिंग बोल लेकर उसमे गरम मसाला , नमक ,दही , लाल मिर्च पाउडर , हल्दी , कसूरी मेथी , और अदरक लहसुन की पेस्ट डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लेना है।  मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को मैरीनेट होने के लिए छोड़ दे। 


४. आपको गैस को शुरू करके उसपर एक कढ़ाई को रख देना है गैस की आंच मंध हो इसका ध्यान रखे।  अब  इस कढ़ाई में तेल डालकर आपको कटहल के टुकड़ों को अच्छे  करके निकाल लेना है।  और अलग से रख देना है। 

५. कटहल अच्छे से फ्राई होने के बाद अब कढ़ाई में फिर से तेल डालकर उसे फिर से गरम करे। 

६. अब इस गर्म किये हुए तेल में आपको तेजपत्ता , दालचीनी ,इलायची , और लौंग जीरा को डालकर अच्छे से भून ले। 

७. जब मसाले अच्छे से भून जाए तब इसमें बारीक़ कटा हुआ प्याज और अदरक लहसुन की पेस्ट डाले।  प्याज को तब तक भून ले जब तक की प्याज का रंग सुनहरा भूरा ना हो जाए। 

८. प्याज सुनहरा होने के बाद गैस  आंच को धीमा कर दे।  और इसमें लाल मिर्च , हल्दी पाउडर , जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालकर इन्हे  अच्छे से  भून ले। 

९. जैसे ही मसाले भून जाए तो आपको इसमें कटे हुए टोमेटो  डाल देना है और इसे  नरम होने तक पकाना है। 


१०. जैसे ही टोमेटो नरम हो जाए इसमें आपको आवश्यकता नुसार पानी डाल देना है।  इसको एक उबाल आनेतक आपको इंतज़ार करना है। 

११. जैसे ही एक उबाल आ जाये तो इसमें आपको कटहल के टुकड़े डाल देने  है। इसके अच्छे से  पकाते रहना है। 

१२. खुली कढ़ाई में कटहल जल्दी नहीं पकेगा इसलिए आपको कढ़ाई के ऊपर ढक्कन रख देना है।  लगभग १५ से २० मिनट में आपकी सब्जी पाक जाएगी। 

१३. कटहल अच्छे से पकने के बाद इसको बड़े बाउल में निकाल ले और खाना परोसते वक़्त इसे चावल , रोटी , या नान के साथ परोस दे। 

निष्कर्ष :-
अंत में आपसे इतना ही कहना चाहूंगा की आज के इस लेख में मैंने आपको कटहल की सब्जी बनाने की विधि डिटेल में बताने की कोशिश की है।  लेकिन फिर भी कोई बात आपको जो समाज में नहीं आ रही है उसे मुझे कमेंट बॉक्स में पूछना ना भूले मै आपके प्रश्न का उत्तर देने की अवश्य कोशिश करूँगा। और अगर आप इस रेसिपी को बना लेते है तो इसकी फोटो हमे शेयर करना ना भूले।  धन्यवाद। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.