सबसे मीठा चॉकलेट केक जिसे आपने कभी चखा होगा! | Chcolate Cake Recipe

How To Make Chcolate Cake at Home:-

आपको केक बनाना अच्छा लगता है या नहीं ? अगर आपको केक खाना पसंद भी है तो आप इस रेसिपी के जरूर बनाएंगे इसका पूरा हमे यकीं है क्यूंकि यह चॉकलेट केक रेसिपी इतनी सिंपल है की इसे हर कोई आसानी से बना सकता है।  आज के इस लेख में हम आपको चोकोलेट केक रेसिपी बताने जा रहे है।  जो छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट होता है। आइये सीखते है चोकोलेट केक रेसिपी हिंदी में -

Chcolate Cake Recipe

Read More-Panchratna Sweet Recipe :पंचरत्न बर्फी रेसिपी

महत्वपूर्ण बाते :-

 इस केक को बनाने के लिए हम इस लेख में ओवन का इस्तेमाल करने वाले है।  लेकिन आप घबराये नहीं आप भी इसे आसान तरीके से प्रेशर कुकर में भी बना सकते है।  

पूर्वतैयारी का समय -  १० मिनट 

पकाने का समय -      २८-३० मिनट 

कितने लोगों के लिए -  ४ लोग 

व्यंजन का प्रकार -       चॉकलेट केक 

चॉकलेट केक बनाने की सामग्री :- Chocolate Cake Recipe ingredient

  • ५०० ग्राम मैदा 
  • ४ चम्मच कोको पाउडर 
  • ४ चम्मच बेकिंग पाउडर 
  • २ चम्मच बेकिंग सोडा 
  • ५ चम्मच चीनी 
  • १ गिलास गर्म पानी 
  • १ गिलास दूध 
  • ३ चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट 
  • ४ चम्मच तेल 
  • ४ चम्मच मक्खन 
  • नमक स्वादानुसार 

पूर्वतैयारी :- 

1.पूर्वतैयारी में आपको ओवन को १८० डिग्री पर १५ मिनट के लिए प्रीहीट करके रखना है। 

2. यह केक आप कूकर के डिब्बे और एक निर्लेप के पैन में भी कर सकते है लेकिन आपके पास ओवन नहीं है तो आप इसे प्रेशर कुकर में भी बना सकते है। 

चॉकलेट केक कैसे बनाये ?- How To Make Chocolate Cake ?

1. एक बड़ा मिक्सिंग बॉल लेकर उसमे मैदा चन्नी की मदत  लेना है और  और कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर  मिक्स कर देना है। 

 2. अब इस मिश्रण के बीच में एक गड्ढा बनाकर उसमे दूध और अंडे तोड़कर डाले साथ में  थोड़ा तेल भी डाल दे और फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करे। 

3. अब इस मिश्रण से सूखा और गिला भाग अच्छे से मिक्स करने की कोशिश करे। 

Read More-बच्चों का टिफिन बनाये स्वादिष्ट पालक पनीर पराठा: Palak Paneer Paratha Recipe.

4. इसके बाद आपको गैस पर १ गिलास पानी को अच्छेसे  उबाल लेना है। जैसे ही आप इस बाउल के मिश्रण में मक्खन को मिक्स कर देंगे।  वैसे ही आपको इसमें गरमा गरम पानी डालकर अच्छे से  मिक्स कर देना है। ( ध्यान रहे मिश्रण को हिलाते रहने से मिश्रण पतला दिख सकता है तो डरे नहीं )

5. अब इस मिश्रण को कुकर के डिब्बे में या निर्लेप के पैन में निकले और निकलते वक़्त उसके अन्दर से मक्खन का हाथ फेरना न भूले जिससे आपका केक आजु बाजु चिपकेगा नहीं। 

6. अब इस पैन को या कुकर के  डिब्बे को ओवन में या फिर कुकर में रखकर लगभग २८-३० मिनट तक अच्छे से पकने दे इसके बाद पैन को बहार निकलर उसको ठंडा होने के लिए छोड़ दे। 

केक ठंडा होने के बाद आपको अब फ्रॉस्टिंग की तैयारी करनी है जिसके लिए सामग्री निचे बता रहे है। 

  • १ कप मक्खन 
  • २ कप चीनी 
  • ४ चम्मच कोको पाउडर 
  • आधा कप दूध
  •  २ चम्मच वनीला पाउडर 

7. ऊपर बताई गयी सारी सामग्री को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में लेकर उसे अच्छे मिक्स करके आप फ्रॉस्टिंग की पेस्ट बना सकते है।  इसके बाद आपको केक के ऊपर इस फ्रॉस्टिंग पेस्ट को चारो और से अप्लाई करना है , और हो सके तो आप इसके ऊपर से चॉक्लेट कूकीज या पिघली हुई चॉकलेट भी डाल सकते है। 

निष्कर्ष:- 

   आज के इस लेख में हमने आपको चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी दी है।  जिसे आप अपने घर पर आसानी से बना सकते है।  बहुत से लोगों के घर में ओवन नहीं होगा तो मेरे ख्याल से उन्हें इस केक को प्रेशर कुकर में अवश्य बना लेना चाहिए। सारी विधि वही होगी जो ओवन के लिए होगी फर्क सिर्फ इतना होगा की आप इस केक को ओवन की जगह प्रेशर कुकर में बनाएंगे।  मैंने शुरुवात में इस ओवन की बजाये प्रेशर कुकर में ही बनाया था थोड़ा टेक्सचर में फर्क था बस बाकी सारा केक बहुत अच्छा बना था।  आप भी इस रेसिपी को बनाकर अपना फीडबैक मुझे अवश्य दे।  यदि आपको इस रेसिपी से रिलेटेड आपको कोई शंका है तो मुझे निचे कमेंट में अवश्य पूछ सकते है।  धन्यवाद 


Read More-पाव भाजी रेसिपी | Paav Bhaji Recipe in Hindi | चटपटी पाव भाजी कैसे बनाये ?



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.