इमली की चटनी बनाने का आसान तरीका | Imli Chutney Recipe

 इमली की चटनी किसे पसंद नहीं होती। यह खट्टी ,मीठी होती है जिसके कारन यह छोटे बच्चों को बहुत अच्छी लगती है। इमली से बनी इस चटनी को आप समोसा , ढ़ोकला ,प्याज के पकोड़े , और कचोरी के साथ बड़े चाव से खा सकते है।  लेकिन वही इन सब चीजों के साथ इमली की चटनी ना हो तो ? खाने का माजा ही नहीं आएगाइमली चटनी बनाना बहुत ही आसान है और आज  के इस लेख में हम आपको यही इमली की चटनी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है। 

   इमली की चटनी को हम लोग दो चरणों में बनाने वाले है सबसे पहले इमली से गुदा अलग करना और बाद में इमली की चटनी को मसाले डालकर तैयार करना।  तो चलिए शुरू करते है इमली चटनी रेसिपी हिंदी में -

Imli Chutney Recipe

Read More-Kathal Ki Sabji : Kathal ki Sabji Kaise Banate Hai?

पूर्वतैयारी का समय -    १५ मिनट 

पकाने का समय -         १५ मिनट 

कितने लोगों के लिए -    ५ लोग 

 व्यंजन का प्रकार -        चटनी 

इमली की चटनी बनाने की सामग्री-

  • ४५० ग्राम इमली बीज के साथ 
  • ३ चम्मच तेल 
  • १ चम्मच हींग 
  • १ चम्मच जीरा 
  • २०० ग्राम गुड़ का पाउडर 
  • १५० ग्राम चीनी 
  • १ चम्मच सौंफ का पाउडर 
  • २ चम्मच लाल मिर्च का पाउडर 
  • १ चम्मच सेंधा नमक 
  • १ चम्मच जीरा पाउडर 
  • १ चम्मच सौंठ पाउडर 
  • २ चम्मच खरबूजा बीज 
  • नमक स्वादानुसार 

इमली  की चटनी बनाने के निर्देश :-

Step 1 -सबसे पहले आपको एक मिक्सिंग बाउल लेना है और उसमे गरम किया हुआ पानी भर देना है।  अब इस बाउल में आपको इमली के ऊपर का छिलका उतारकर इमली को गूदे के साथ इस गरम पानी में दाल देना है और ऊपर से ढक्कन रख देना है। 

Step 2-गरम पानी में  इमली को डालने से इमली के बीज और इमली का गुदा अलग अलग करने में हमे अच्छी खासी मदत मिलेगी। 

Read More-Paneer Tikka Recipe : Paneer Tikka Recipe in Hindi

Step 3-इस गरम पानी में इमली को लगभग १ से २ घंटे के लिए छोड़ देना है।  ताकि अच्छे से इमली का गुदा और बीज अलग निकल सके। 

Step 4-अब २ घंटे के बाद आपको बाउल के ऊपर का ढक्कन निकालकर हाथों से इमली को मसलना शुरू कर दे।  ध्यान रहे जितनी अच्छे तरह से मसल सकते हो मसल लेना है ताकि हमारी चटनी एकदम गाढ़ी और अच्छे क्वालिटी की बने। 

Step 5-इमली को मसलने के बाद इसके बीज को निकालकर साइड में रख दे। इमली  के बीज  चटनी में किसी काम में नहीं आते तो आप इसे फेंक भी सकते है। 

Step 6-इमली के बीजों को निकालने के बाद आपको एक बर्तन लेना है और उसके ऊपर एक छाननी रख देनी है और उस छाननी के मदत से सारा इमली का पानी छान लेना है। 

Step 7-छाननी के ऊपर जो भी बच जाये उसे भी आप फेंक दे वो भी हमारे किसी काम का नहीं होता। 

Step 8-इमली के पानी को अच्छे से छान लेने के बाद आपको एक कढ़ाई लेनी है और उसे गैस के ऊपर रखकर उसमे २ से ३ चम्मच तेल को गरम कर लेना है। 

Step 9-कढ़ाई का तेल जैसे ही अच्छे से गरम हो जाए तब इसमें जीरा ,हींग डालकर अच्छे से भून लेना है। 

Read Moe-Paneer Paratha Recipe : Paneer Paratha Recipe in Hindi

Step 10-जीरा को भून लेने के बाद इसमें आपको १ गिलास पानी को डालना है हमने इसमें १ गिलास पानी इसलिए डाला है क्यूंकि हमे गुड़ और शक्कर को भी इसमें मिलाकर अच्छे से पिघलाना है। 

Step 11-अब जैसे ही पानी गरम होने तब इसमें गुड़ और चीनी को डाल दे और इसे तब तक हिलाते रहे जब तक की गुड़ और चीनी अच्छे से पिघल ना जाये। 

Step 12-गुड़ पिघलने के बाद मिश्रण में सफ़ेद झाग आने लगेगा जब तक यह झाग काम नहीं होता तब तक इसे पकने देने है।  जब झाग आना बंद हो जाए या काम हो जाए तब समझना की गुड़ अच्छे से पिघल गया है। 

Step 13-जैसे ही झाग आना बंद हो जायेगा आपको इसमें इमली का पानी डाल देना है।  और इसे तब तक अच्छे से मिक्स करते रहे जब तक की यहाँ अच्छे से मिक्स नहीं हो जाता। 

Step 14-अच्छे से मिक्स होने के बाद इसमें आपको सेंधा नमक , लाल मिर्च पाउडर ,सौंफ का पाउडर ,खरबूजे के बीज और सौंठ डालकर लगभग ३ से ४ मिनट तक पकाते रहना है। 

Stwp 15-मसाले डालने के बाद आपको इस इमली की चटनी को तब तक पकाना है जब तक की वह आपकी मर्जी के अनुसार पतली या गाढ़ी नहीं हो जाती। 

Step 16-मनचाहा गाढ़ापन मिलने के बाद इस कढ़ाई को गैस से निचे उतारकर ठंडा होने के लिए छोड़ दे। 

Step 17-ठंडा होने के बाद इस इमली की चटनी को कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दे। 

महत्वपूर्ण बाते:-

१. इमली की चटनी को अधिक गाढ़ा बनाने के चक्कर में अधिक समय तक ना पकाये नहीं तो यह काली पढ़कर स्वाद में कड़वी हो सकती है। 

२. इमली की चटनी में गुड़ और चीनी डालने से इमली की चटनी को अच्छासा ब्राउन कलर आ जाता है। 

३. इमली की चटनी को अधिक गाढ़ा बनाने से बचना चाहिए क्यूंकि यह ठंडी होने के बाद और ज्यादा गाढ़ी हो जाती है। 

४. इमली की चटनी में आप लाल मिर्च की मात्रा थोड़ी और बड़ा दे जिससे इसका खट्टापन काम हो जाए। 

Read More-Malai Paneer Recipe : Malai Paneer Recipe in Hindi

५. इमली की चटनी में सौंठ का पाउडर न मिले तो अदरक को कद्दूकस करके भी डाला जा सकता है। 

निष्कर्ष:-

अंत में आपसे इतना ही कहना चाहूंगा की आज के इस लेख में मैंने आपको इमली की चटनी बनाने की विधि डिटेल में बताने की कोशिश की है।  लेकिन फिर भी कोई बात आपको जो समज में नहीं आ रही है उसे मुझे कमेंट बॉक्स में पूछना ना भूले मै आपके प्रश्न का उत्तर देने की अवश्य कोशिश करूँगा। और अगर आप इस रेसिपी को बना लेते है तो इसकी फोटो हमे शेयर करना ना भूले।  धन्यवाद। 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.