बैंगन भरता बनाने का आसान तरीका | Baingan Bharta Recipe

 बैंगन का भर्ता कैसे बनाये?- बैंगन का नाम सुनते ही आपके घर के लोग भी मुँह मोड़ लेते है ? तो उन्हें आप एक बार बैंगन का भर्ता बनाकर अवश्य खिलाये तो उनकी बैंगन को लेकर जो राय है वो बदल सकती है। बैंगन की सब्जी सारे भारत में सबसे अधिक खायी जाने वाली सब्जी में से एक है।  लेकिन बहुत से लोगों को इसका फीका स्वाद पसंद नहीं आता तो लोग अक्सर इस सब्जी को ना कहते है। लेकिन आप ही ऐसी व्यक्ति है घर में जो इस फीकी सब्जी को स्वादिष्ट और टेस्टी बना सकती है।  कैसे आइये जानते है।  
      आज की जो हम रेसिपी बनाने वाले है वो है बैंगन का भर्ता लेकिन इसे हम थोड़े अलग स्टाइल से बनाने वाले है।  जिससे इसका जो टेस्ट हो वो और भी ज्यादा बढ़ जाए।  आज का यह लेख पढ़ने के बाद आपके बच्चे आपको हमेश बैंगन का भर्ता खिलने की मांग करेंगे यह मई दावे से कह सकता हु।  तो चलिए बिना देरी की शुरू करते है बैंगन का भर्ता रेसिपी हिंदी में -

Baingan Bharta


नोट- मेरे घर में ५ लोग है इसलिए मैंने जो सामग्री ली है वो ५ लोगों के हिसाब से ली है। आप इस सामग्री को अपने घरके सदस्यों के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है।

पूर्वतैयारी का समय -    २० मिनट 
पकाने का समय -         १५ मिनट 
कितने लोगों के लिए -     ५ लोग 
व्यंजन का प्रकार -         बैंगन का भर्ता 

बैंगन भर्ता बनाने की सामग्री:-

  • २ बड़े बैंगन 
  • २ बड़े प्याज बारीक़ काटकर 
  • २ चममच अदरक लहसुन की पेस्ट 
  • २  हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई 
  • ४ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • २ चम्मच हरी प्याज की पत्ती 
  • २ बड़े टमाटर चौकोर टुकड़ों में काटकर 
  • १ चम्मच हल्दी पाउडर 
  • १ गुच्छा हरा धनिया 
  • ५ चम्मच तेल पकाने के लिए
  • नमक स्वादानुसार 

बैंगन भर्ता बनाने की विधि हिंदी में 


Step 1-मार्केट से आपको ऐसे बैंगन लेकर आने है जो वजन में हलके हो लेकिन आकर में बड़े हो। ऐसे बैंगन चुनने के पीछा हमारा यह मकसद होता है की हम बैंगन का भर्ता बनाने के लिए काम बीज वाले बैंगन का चुनाव कर सके।  लेकिन इतने भी हलके और सूखे बैंगन को खरीदने से आपको बचना चाहिए। 

Step 2-अब आपको इन बैंगनों को साफ़ पानी से धो लेना है और इन्हे अच्छे से सुखाकर इनके ऊपर ब्रश या हाथों की मदत से थोड़ा तेल लगा देना है।  


Step 3-बैंगन के ऊपर तेल लगाने के बाद आपको गैस को शुरू करके माध्यम आंच पर रख देना है।  और इस आंच पर आपको बैंगन को रख देना है। जिससे हमारा बैंगन अच्छे से भून जाए। 

Step 4-जैसे जैसे बैंगन भून जाएगा उसकी ऊपरी सतह काली होकर सिकुड़ने लगेगी तो आपको उसे चारो और से अच्छे से भूनकर लेना है। 

Step 5-बैंगन जैसे ही अच्छे से भून जाए तब इसे गैस से निचे उतारकर एक प्लेट में रखे। और हाथों से इसकी जली हुई चाल को निकाल कर बैंगन को अच्छे साफ़ कर ले। 

Step 6-बैंगन अच्छे से  होने के बाद इसको चॉपिंग बोर्ड पे रखकर चाकू की मदत से इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले। और अलग से रख दे। 

Step 7-अब आपको फिर से गैस शुरू कर देना है और गैस के ऊपर एक कढ़ाई में तेल को अच्छे से गरम कर लेना है। 

Step 8-तेल अच्छे से गरम हो गया है इसकी जांच करने के बाद इस तेल में बारीक कटा हुआ प्याज डालकर उसे सुनहरा भूरा होने तक भून ले। 

Step -9 प्याज सुनहरा भूरा होने के बाद इसमें आपको हरी मिर्च या लाल मिर्च का पाउडर ,अदरक लहसुन का पेस्ट,डाले और इसके साथ ही साथ प्याज की हरी पत्ती को भी बारीक़ काटकर डाल देना है। 


Step 10-प्याज को अच्छे से भून लेने के बाद इसमें आपको बारीक़ कटा हुआ टमाटर , हल्दी पाउडर ,और आवश्यकता नुसार नमक डालकर अच्छे से भून ले। इस मिश्रण को आपको तब तक भून लेना है जब तक की टोमेटो पूरी तरह से नरम नहीं हो जाते। 

Step 11-टमाटर पूरी तरह से नरम होने के बाद इसमें आपको कटा हुआ बैंगन मिलाकर उसे अच्छे से स्मैश कर देना है और लगभग ५ से ७ मिनट तक अच्छे भून लेना है। 

Step 12 -अच्छे से साड़ी सामग्री को भून लेने के बाद इस मिश्रण को गैस से निचे उतारे और ठंडा होने के लिए छोड़ दे। 

Step 13-ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को एक बड़े बाउल में भरकर इसके ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया और प्याज के स्लाइस रखकर गार्निश करके डाइनिंग टेबल पर रख दे। 

Step 14-अब आपका बैंगन का भर्ता तैयार है जिसे आप रोटी , पराठा , नान , या  उबले चावल के साथ परोस सकते है। 


निष्कर्ष :-
अंत में आपसे इतना ही कहना चाहूंगा की आज के इस लेख में मैंने आपको बैंगन का भर्ता  बनाने की विधि डिटेल में बताने की कोशिश की है।  लेकिन फिर भी कोई बात आपको जो समाज में नहीं आ रही है उसे मुझे कमेंट बॉक्स में पूछना ना भूले मै आपके प्रश्न का उत्तर देने की अवश्य कोशिश करूँगा। और अगर आप इस रेसिपी को बना लेते है तो इसकी फोटो हमे शेयर करना ना भूले।  धन्यवाद। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.