स्वादिष्ट मलाई पनीर बनाने का तरीका | Malai Paneer Recipe

 मलाई पनीर रेसिपी पंजाब की सबसे ज्यादा खायी जाने वाली रेसिपी है।  इसे पंजाब के साथ साथ उत्तर भरते और दक्षिण भारत के लोग भी बनाकर बड़े चाव से कहते है।  मलाई पनीर की रेसिपी घर से लेकर बड़े बड़े होटल और ढाबों की शान बन चुकी है।  इसे बनाते वक़्त इसमें काजू और बादाम की पेस्ट को डाला जाता है जिससे इसका स्वाद और भी खिलता है।  

    आज के इस लेख में हम आपको मलाई पनीर रेसिपी बनाने की विधि बताने वाले है इसे आप रोटी , चावल या पराठे के साथ अवश्य खा सकते है।  इसे चाहे तो आप दोपहर के खाने में या किसी पार्टी के मेनू की तरह इसे इस्तेमाल कर सकते है।  तो चलिए जान लेते है मलाई पनीर रेसिपी बनाने की विधि -

Malai Paneer Recipe

पूर्वतैयारी का समय -  १० मिनट 

पकने का समय -        १५ मिनट 

कितने लोगों के लिए -   ५ लोग 

व्यंजन का प्रकार -        मलाई / सब्जी 

मलाई पनीर बनाने की सामग्री - Malai Paneer Recipe Ingredients

  • ४५० ग्राम पनीर 
  • २ कप फ्रेश मिल्क क्रीम 
  • २ चम्मच कसूरी मेथी 
  • ५-६ बादाम के टुकड़े 
  • ५-६ काजू के टुकड़े 
  • १ अदरक का टुकड़ा 
  • ४-५ लहसुन की कालिया 
  • २ चम्मच गरम मसला 
  • १ चम्मच हल्दी पाउडर 
  • २ चम्मच लाल मिर्च का पाउडर 
  • २ चम्मच धनिया पाउडर 
  • ४ चम्मच तेल पकने के लिए 
  • १ गुच्छा हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार 

मलाई पनीर बनाने की विधि हिंदी में -Malai Paneer Recipe in Hindi-

Step 1 :-आपको मिक्सर का छोटा बर्तन लेकर उसमे ३ चम्मच पानी डालकर उसमे बादाम और काजू के टुकड़े डालकर उन्हें मिक्सर से बारीक पेस्ट करके निकाल लेना है।

Step 2 :-अब आपको एक कढ़ाई लेकर उसे गैस पर रख दे और गैस की आंच को माध्यम कर दे।  अब आपको इस कढ़ाई में थोडासा तेल डालकर इसमें पनीर के टुकड़ों को अच्छे भून लेना है जब तक की वह सुनहरे भूरे ना हो जाए। 

Step 3 :-अब आपको इन पनीर के टुकड़ों को साइड में रख देना है और इसी कढ़ाई में फिर से थोडासा तेल डालकर उसमे प्याज ,अदरक और लहसुन डाल देना है।  प्याज को भी आपको सुनहरा भूरा होने तक भून लेना ह

Step 4 :-जैसे ही प्याज का रंग सुनहरा हो जाए आपको इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर और थोडासा नमक डालकर इसे भी कुछ देर तक भून ले। 

Step 5 :-अब आपको इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल देना है।  जैसे ही यह मिश्रण उबलने लगे तो इस मिश्रण में आपको काजू और बादाम का पेस्ट मिलाना है और अच्छे से मिक्स करते रहना है। 

Step 6 -जैसे ही मिश्रण में ३ से ४ उबाल आने लगे तब इसमें आपको गरम मसाला , कसूरी मेथी , पनीर के टुकड़े डालकर फिर से अच्छे से मिक्स कर देना है। 

Step 7 :-लगभग ५ से ७ मिनट तक पकने के बाद इसमें आपको  क्रीम डाल देनी है।  क्रीम डालने के बाद इस मलाई पनीर को अधिक पकाने से बचना चाहिए।  नहीं तो क्रीम साड़ी मिक्स हो जायेगी और क्रीम सतह पर नहीं दिखेगी।

Step 8 :-मलाई पनीर की सब्जी को गैस से निचे उतारकर एक बड़े बाउल में भरकर रख दे। और ऊपर से इसमें कटा हुआ धनिया और थोड़ी क्रीम डालकर फिर से रख दे। 

Step 9 :-मलाई पनीर परोसते वक़्त आप इसे पराठा , नान , या रोटी के साथ या फिर चावल के साथ भी परोस सकते है।  .

महत्वपूर्ण बाते :-

 १. मलाई पनीर बनाते वक़्त आपको क्रीम के लिए फुल क्रीम मिल्क का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे आपकी क्रीम अधिक गाडी हो। 

२. मलाई पनीर में क्रीम को डालने के बाद सब्जी को देर तक पकाना नहीं चाहिए नहीं तो आपकी क्रीम पुरे सब्जी में मिक्स हो जायेगी और आपकी सब्जी का लुक भीघड़ सकता है। 

३. मलाई पनीर की रेसिपी बनाते वक़्त आप पनीर की जगह टोफू का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

निष्कर्ष:-

अंत में आपसे इतना ही कहना चाहूंगा की आज के इस लेख में मैंने आपको मलाई पनीर बनाने की विधि डिटेल में बताने की कोशिश की है।  लेकिन फिर भी कोई बात आपको जो समाज में नहीं आ रही है उसे मुझे कमेंट बॉक्स में पूछना ना भूले मै आपके प्रश्न का उत्तर देने की अवश्य कोशिश करूँगा। और अगर आप इस रेसिपी को बना लेते है तो इसकी फोटो हमे शेयर करना ना भूले।  धन्यवाद। 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.