स्वादिष्ट मीठे अनानस कुकीज़ - बिल्कुल सही नाश्ता! | Pineapple cookies Recipe

बहुतसे लोगों को अन्नानास खाना पसंद होता है।  लेकिन बहुतसे ऐसे भी लोग होते है जिन्हे अन्नानास खाना बिरकुल पसंद नहीं होता।  लेकिन अन्नानास में बहुत से पोषक तत्व होते है जो उन्हें नहीं मिलते जो उसे नहीं खाते।  इसलिए आज के इस लेख में हम आपको पाइनएप्पल कूकीज बनाने की रेसिपी बताने वाले है।  यह रेसिपी इतनी आसान है की इसे हर कोई अपने घर की ही सामग्री इस्तेमाल करके बना सकता है।  इसके लिए आपको ज्यादा तो कुछ नहीं लगेगा बस चीनी , मैदा अन्नानास के कुछ टुकड़े , और बेक करने के लिए ओवन होना चाहिए।  तो चलिए  जान लेते है अन्नानास कूकीज रेसिपी इन हिंदी -

Read More-बच्चों का टिफिन बनाये स्वादिष्ट पालक पनीर पराठा: Palak Paneer Paratha Recipe.

Fresh Pineapple Cookies Recipe

पूर्वतैयारी का समय - २० मिनट 

पकाने का समय - १० मिनट 

कितने लोगों के लिए -  ४ लोग 

परोसने का मौसम -  नए साल की दावत में , क्रिसमस और पार्टी में 

अनानास कुकी बनाने की सामग्री -Pineapple Cookies Recipe Ingredient

  • मैदा १/२ किलो 
  • चीनी आवश्कतानुसार 
  • मक्खन ४०० ग्राम 
  • अनानास के टुकड़े १५० ग्राम 
  • अनानास इसेंसे २ चम्मच 

अनानास कुकीज़ कैसे बनाये ?-How to Make Pineapple Cookies

Step 1-एक मिक्सिंग बाउल लेकर उसमे मक्खन और चीनी को मिक्स कर दे।

Step 2-इसे ऐसे मिक्स कर दे की जिससे मक्खन एकदम फूल के हल्का हो जाए। इसके लिए आप मिक्सी या ब्लेंडर मशीन का इस्तेमाल कर सकते है। 

Step 3- अब आवश्कतानुसार मैदा लेकर उसे चन्नी की मदत से उस बाउल में छान ले जिसमे चीनी और मक्खन हमने मिक्स किया था। 

Step 4-जैसे ही सारी सामग्री मिक्स हो जाती है।  तो इसमें अनानास के टुकड़े और अनानास इनसेंसे को भी मिक्स कर दे। 

Step 5-मिक्स करने के बाद हाथ में थोडासा सुख मैदा लगाकर मिक्स किये हुए आते की छोटी छोटी बॉस बना ले। और फिर उन बॉस को बीचमे दबाकर कुकी का आकर दे।

Step 6-इन कुकीज को पार्चमेंट पेपर पर रखकर बेकिंग ट्रे के ऊपर अच्छे से रख दे। 

Step 7-ओवन का टाइमिंग १५ मिनट सेट करके १८० डिग्री पर इन कुकीज को बेक करके ले। 
कुकीज १५ मिनट में बेक हो जाएँगी , अब यह कुकीज परोसने के लिए तैयार है। 

Step 8-तैयार कुकीज को गरमा गर्म परोस दे।  और बची हुई कुकीज को हवाबंद डिब्बे में बढ़ करके रख दे। जिससे कुकीज नरम नहीं होंगी।
 

Read More-आलू पराठा रेसिपी | Aloo Paratha Recipe In Hindi | चटपटा आलू पराठा कैसे बनाये ?

अनानास कुकीज़ बनाने का वीडियो-Pineapple Coockies Recipe Video 



निष्कर्ष-Conclusion

आज के इस लेख में मैंने आपको Pineapple Cookies रेसिपी को बनाने की पूरी विधि को विस्तार से बताने की कोशिश की है लेकिन, फिर भी कोई समस्या हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे मै आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। तो मिलते है ऐसे ही एक चटपटी  रेसिपी की साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.