पंचरत्न बर्फी रेसिपी | Panchratna Barfi Recipe

"पंचरत्न " इस नाम से ही पता चलता है की इस रेसिपी में जो भी चीजे डाली जाएँगी वह पांच प्रकार की होंगी। आज के इस लेख में हम आपको Panchratna Barfi Banane Ki Recipe बताने जा रहे है , इसमें आपको पांच चीज़े लगेंगी जैसे की खजूर , किशमिश , काजू, बादाम और सूखा नारियल. तो चलिए जान लेते है पंचरत्न बर्फी बनाने की रेसिपी और वो भी हिंदी में

Panchratna Sweet Recipe
Read More-पाव भाजी रेसिपी | Paav Bhaji Recipe in Hindi | चटपटी पाव भाजी कैसे बनाये ?

पूर्वतैयारी की समय - १० मिनट 

पकाने का समय-  ३० मिनट 

कितने लोगों के लिए - ४ लोग 

व्यंजन का प्रकार - मिठाई 

पंचरत्न बर्फी बनाने की सामग्री-

  • २ कटोरी खजूर 
  • १ कटोरी किशमिश 
  • १ छोटा कप गर्म पानी 
  • १ छोटा कप बारीक़ कटा हुआ काजू 
  • १ छोटा कप बारीक़ कटा हुआ बादाम 
  • ४ चम्मच खसखस 
  • २ छोटी कटोरी सूखा नारियल 
  • २ कप गुड़ का चुरा 
  • ४ चम्मच घी 
  • ४ चम्मच बादाम पाउडर 
  • १ चम्मच इलायची पाउडर 

पंचरत्न बर्फी बनाने की विधि :

1. एक छोटा बाउल लेकर उसमे गर्म पानी डेल और उसमे खजूर को बीज निकलकर और किशमिश को नरम होने के लिए छोड़ दे। 

2. अब आपको एक मिक्सर लेकर उसमे इस खजूर और किशमिश की पेस्ट बनाकर लेनी है। 

3. इसके बाद आपको गैस को शुरू करके इसके ऊपर एककढ़ाई को रखना है (ध्यान रखे की कढ़ाई का बेस मोटा हो )अब इस कढ़ाई में आपको काजू और बादाम को माध्यम आंच पर अच्छे से भून लेना है।  इसे तब तक भून ले जब तक की यह कुरकुरे न हो जाए। 

4. इसमें फिर आपको सूखा नारियल के टुकड़े और खसखस को मिला देना इसे भी तब तक भून लेना है जब तक की नारियल और खसखस सुनहरा न हो जाये। 

5. अब आपको इन सबको बहार निकालकर रख देना है।  और फिर से कढ़ाई को गैस पर रखकर इसमें गुड़ और पानी को दाल देना है।  इसे तब तक पकाये जब तक इसकी २ तार की स्तिथि न हो जाए।  (ध्यान रखे की मिश्रण अधिक पतला भी ना हो और अधिक गाढ़ा भी ना हो। 

Read More-Fresh Pineapple Cookies Recipe: Pineapple cookies Recipe in hindi

6. जैसे ही मिश्रण की स्तिथि सही लगे उसी समय इसमें खजूर और किशमिश की पेस्ट दाल दे और साथ ही साथ इसमें वो भी ड्राई फ्रूट्स दाल दे जो हमने भून लिए थे।  इसे तब तक चलाये जब तक की कढ़ाई में मॉइस्चर काम ना हो जाये।  अब आपको इसमें थोडासा घी भी डालना है जिससे हमारा मिश्रण कढ़ाई के बसे को न चिपके। 

7. जैसे जैसे पानी काम होगा और हमारी बर्फी पकने लगेगी वैसे  वैसे यह हार्ड होने लगेगी इसमें से अधिक नमी को निकलने के लिए आपको इसमें बादाम पाउडर और इलायची पाउडर को मिला देना है जिससे अधिक नहीं सोखी जा सके। 

8. आग आपको बेकिंग में इस्तेमाल होने वाला पार्चमेंट पेपर लेकर उसपर इस मिश्रण अच्छी से फैला देना है और ऊपर से आपको इसपर भुने हुए तिलों को भी डालना है। 

9. इसके बाद आप इस मिश्रण को पेपर में लपेट कर फ्रिज में ६० मिनट के लिए छोड़ दे। 

Read More-बच्चों का टिफिन बनाये स्वादिष्ट पालक पनीर पराठा: Palak Paneer Paratha Recipe.

10. फ्रिज में से निकालने के बाद चॉपिंग बोर्ड पर रखकर इसके अपने इच्छानुसार चौकोर  टुकड़े काट ले। 

11. आपको यह बर्फी सर्दी के दिनों में काफी हेल्दी होती है।  इसे चींटियों से दूर रखने के लिए आप इसको हवाबंद डिब्बे में बंद करके रख सकते है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.