अप्पे का जादू - घर पर आश्चर्यजनक रूप से बनाया गया! | Appe Recipe in Hindi

 अप्पे रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है। इसके साथ ही साथ यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होती है।  यह पचने में हल्का होता है और इसका स्वाद खास कर बच्चों को काफी पसंद आता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने  आवश्यकता नहीं होती आप से इडली  के घोल से भी बना सकते है।  यदि आपके पास इडली का घोल मौजूद नहीं है तो आप इसे रेडीमेड मिलने वाले आटे से भी बना सकते है। 

     अप्पे खासकर दक्षिण भारतीय व्यंजन है , जिसे ज्यादातर तमिल नाडु , आंध्रप्रदेश  और कर्नाटक राज्य में खाया जाता है इसे तमिल नाडु में कुंजहि पनियारम ,आँध्रप्रदेश में गुंथा पेन्गलनु  और कर्नाटक में इसे पड्डू नाम से भी जाना जाता है। इस व्यंजन को बनाना काफी आसान है। आपको इसके लिए इडली के घोल में प्याज और कुछ मसाले मिलाकर आप इसे अपने घर पर आसानी से बना सकते है।  

    अप्पे को आप दो तरह से बना सकते है।  एक तो आप इसके घोल में नमक  नमकीन बना सकते है या इसमें आप चीनी मिलाकर आप इसे मीठा बनाकर खा सकते है। इडली की घोल में बनाये जानेवाले आप को आप इमली की चटनी , टमाटर की चटनी ,नारियल की चटनी और मुगफली की चटनी  परोस सकते है। 

    अप्पे की रेसिपी को आप नाश्ते तोर पर बना सकते जिससे आपके बच्चों को हेल्दी नाश्ता मिल सके। अप्पे अंदर से नरम  कुरकुरा होता है जिसके कारन यह बच्चों को काफी पसंद आता है।  तो चलिए  शुरू करते है अप्पे की रेसिपी इन हिंदी में -

Appe Recipe in Hindi


Read More- साम्बर रेसिपी | Samber Racipe in Hindi | मुंह में पानी आयेगा ऐसा सांबर बनाने की विधि

पूर्वतैयारी का समय -     १५ मिनट 

पकाने का समय -         १० मिनट 

कितने लोगों के लिए -     ५ लोग 

व्यंजन का प्रकार -         अप्पे / दक्षिण भारतीय 

अप्पे रेसिपी बनाने की समाग्री -Appe Recipe Ingredients

  • ८ - १० कप इडली का घोल 
  • १ चम्मच राई 
  • ६-७ करि के पत्ते 
  • २ बड़े प्याज बारीक़ काटकर 
  •  ४ हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई 
  • ४ चम्मच हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ 
  • ५ चम्मच तेल फ्राई करने  के लिए 
  • नमक स्वादानुसार 

अप्पे बनाने की विधि हिंदी में -Appe Recipe Method in Hindi-

Step 1-आप अपने घर पर बनी इडली का घोल या बाजार से मिलने वाला प्रेमिक्स का इस्तेमाल करके अप्पे की रेसिपी का घोल बनाकर कुछ समय  छोड़ दे।  ताकि यह अच्छे से मिक्स हो सके। 

Step 2-जब तक हमारा घोल मिक्स हो रहा है तब तक हम इसके लिए अच्छा सा मसाला बना लेते है। 

Step 3-मसाला बनाने के लिए हम एक कढ़ाई में टोडसा तेल डालकर उसे गरम होने के लिए गैस पर रख देंगे। 

Step 4-तेल अच्छे से गरम होने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज ,राई , हरी मिर्च और करी के पत्ते डालकर इसे अच्छे भून लेना है। इसे तब तक भून लेना है जब तक की प्याज का रंग सुनहरा भूरा न हो जाए। 

Step 5-प्याज का रंग सुनहरा होने के बाद इस मिश्रण के गैस को बंद कर देना हैं और इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दे। 


Step 6-अब आपको एक मिक्सिंग बाउल लेना है।  और इस मिक्सिंग बाउल में इडली का घोल निकाल लेना है। अब इस घोल में आपको तेल में भुना हुआ प्याज और सारी चीजे मिला देनी है। और कुछ समय इसे अच्छे से मिक्स करते रहे। 

Step 7-घोल मिक्स करते वक़्त अगर आपको ऐसा लगे की आपका घोल प्याज मिलाने के बाद काफी गाढ़ा हो गया है तो आप इसमें आवश्यकता नुसार ४ से ५ चम्मच पानी डालकर इसे थोडासा पतला कर सकते है।   लेकिन ध्यान रहे घोल बहुत पतला ना करे नहीं तो आप पकने में दिक्कत हो सकती है। 

Step 8-सही घोल बना है इसकी जाँच करने के बाद आपको  करके उसके ऊपर अप्पे बनाने का बर्तन रख देना है जिसे अप्पम पैन भी कहा जाता है। पैन को रखने के बाद ब्रश की मदत से इसके खाँचो में थोड़ा थोड़ा तेल को लगा दे, जिससे हमारे अप्पे बर्तन से चिपकेंगे नहीं। 

Step 9-बर्तन में तेल लगाने के बाद आपको चम्मच की मदत से सारे खांचों में इडली का मिक्स किया हुआ घोल को भरना है।  घोल भरते वक़्त इस बात का अवश्य ध्यान रखे की घोल भरने के बाद हमे ऊपर से ढक्कन से ढख देना है तो खाँचो को थोड़ा काम भरे। 

Step 10-खांचों को अच्छे से भरने के बाद आपको इसका ढक्कन लगा देना है।  लगभग ४- ५ मिनट तक पकने के बाद इसका ढक्कन निकाल कर देखे की अप्पे सही से पक रहे है या नहीं।  इसकी जाँच करने के लिए आपको अप्पे को पलटना होगा ऐसा करने से अप्पे  के निचे का भाग सुनहरा भूरा हो गया होगा तो इसकी दूसरी साइड को निचे पलटकर इसका ढक्कन फिर से ४-५ मिनट के लिए बंद करके अप्पे को अच्छे से पका ले। 


Step 11-ऐसे ही आपको सारे इडली के घोल के बना लेने है और इसे एक बड़ी प्लेट में रख देना है। ,

Step 12-सारे अप्पे तैयार होने के बाद आपके अप्पे नारियल की चटनी , इमली की चटनी , टमाटर की चटनी या साम्बर के साथ खाने के लिए तैयार है। 

Step 13-परोसते वक़्त उपर से हरा धनिया काटकर और थोडासा नारियल का चुरा डालकर परोस दे। 

अप्पे रेसिपी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव:-Tips for Appe Recipe


१. अप्पे की रेसिपी को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इडली के घोल में बारीक कटा हुआ गाजर ,  नारियल का चुरा और साथ ही साथ मेथी जैसी हरी सब्जियों को बारीक काटकर दाल सकते है। 
२. आप अप्पे में कच्चा प्याज या प्याज को तेल में भूनकर भी डाल सकते है। अगर आपको कच्चे प्याज पसंद नहीं तो आप इसे पूरी तरह से ना डालने का भी सोच सकती है। 

निष्कर्ष:-

     अंत में आपसे इतना ही कहना चाहूंगा की आज के इस लेख में मैंने आपको अप्पे बनाने की विधि डिटेल में बताने की कोशिश की है।  लेकिन फिर भी कोई बात आपको जो समाज में नहीं आ रही है उसे मुझे कमेंट बॉक्स में पूछना ना भूले मै आपके प्रश्न का उत्तर देने की अवश्य कोशिश करूँगा। और अगर आप इस रेसिपी को बना लेते है तो इसकी फोटो हमे शेयर करना ना भूले।  धन्यवाद। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.