स्वादिष्ठ और खस्ता मेथी पराठा रेसिपी

Methi Paratha एक ऐसी रेसिपी है जिसमे सेहत के लिए सारे फायदे ही फायदे होते है। मेथी का पराठा बहुत ही स्वादिष्ठ खानों में से एक व्यंजन है जिसे आप कुछ घरेलु चीजों के साथ मिलाकर बना सकते है। मेथी का पराठा बनाने के लिए आपको कुछ मेथी के पत्ते, गेहू या मैदे का आटा और कुछ गिने चुने मसाले चाहिए होते है। 
   मेथी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहू के आते में मेथी के पत्ते और मसालों को मिलाकर मिश्रण में पानी डालकर फिर उसके पराठे बनाने होते है। पराठे बेलने के बाद सुनहरे भूरे होने के बाद तैयार पराठों को दही,टोमेटो की चटनी या फिर करी के साथ गरमा गरम परोस दे। 
आजके इस लेख में हम आपको मेथी के पराठे बनाने की विधि विस्तार से बताने वाले है तो आप भी मेथी के पराठे बनाना चाहते है तो लेख के अंत रक् बने रहे तो चलिए शुरू करते है Meethi Paratha Recipe in Hindi

Methi Paratha Recipe in Hindi


पूर्वतैयारी का समय -     १५ मिनट 
पकाने का समय -         ५ मिनट 
कितने लोगों के लिए -    ५ लोग 
व्यंजन का प्रकार -        मेथी का पराठा 

विषयसूची- 
मेथी पराठा बनाने की विधि 
मेथी पराठा बनाने की सामग्री 
मेथी पराठा बनाने की वीडियो 
निष्कर्ष 


मेथी पराठा बनाने की विधि- Methi Paratha Recipe in Hindi 

Step १- सबसे पहले आपको एक मिक्सिंग बाउल लेना है जिसमे आपको गेहू का वो आटा लेना है जो छननी की मदत से छाना गया हो। 

Step २- मिक्सिंग बाउल में गेहू का आटा लेने के बाद उसमे बारीक कटी हुई मेथी के पत्ते, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,जीरा पाउडर,हल्दी पाउडर और जीरा डालकर गेहू के आटे के साथ  सारी  सामग्री को अच्छे से मिक्स कर दे। 

Step ३- सारी चीजे आपसे में अच्छे से मिलाने के बाद इस मिश्रण ३ से ४ चम्मच तेल को भी मिला दे। 

Step ४- मिश्रण में तेल को मिला देने के बाद थोड़ा थोड़ा करके पानी मिलाते जाए और नरम और महीने आटे को अच्छे से गूँथ ले , ध्यान रहे जितना महीन और लचीला आटा होगा उतने ही पराठे बनाना आसान होगा। 

Step ५-आटा अच्छे से गूँथ लेने  के बाद आटे को गीले कपडे से या ढक्कन से ढककर रखे। 

Step ६-लगभग १० से १५ मिनट बाद आटे का कपडा हटाकर फिर एक बार आटे को अच्छे से गूँथ ले और थोड़ा नरम कर ले। 

Step ७- आटे को नरम करने के बाद चाकू की मदत से आटे को सामान भाग में काट ले।  और उसके गोले बना ले। 

Step ८- अब आपको गैस को शुरू करना है और  गैस के ऊपर नॉनस्टिक पैन को गरम होने के लिए रख देना है। 

Step ९- अब आटे का एक गोला लेकर उसे बेलन की मदत से पराठे का आकार देना है        
ध्यान रहे पराठा बेलते वक़्त पराठा अधिक भारी भी ना बेले और ना ही अधिक पतला बेले। 

Step १०- सही आकार का पराठा बेल लेने के बाद पराठे को पैन में डाल दे और दोनों तरफ से अच्छे से पकाये। पराठे को दोनों साइड से पकाते वक़्त दोनों ही तरफ थोड़ा थोड़ा तेल या घी को लगाए जिससे हमारा पराठा अच्छे से सेंक जाए। 

Step ११- दोनों तरफ से पराठा अच्छे से सेंक लेने के बाद पराठे को प्लेट में निकाल ले। 
ऐसे ही आपको सारे पराठे बना लेने है। 

Step १२- तैयार हुए मेथी के पराठों को आप दही,करी या फिर चटनी के साथ गरमा गरम परोस दे। 

मेथी पराठा बनाने की सामग्री-Methi Paratha Recipe Ingredients

  • ४ कप गेहू का आटा 
  • १ गुच्छा मेथी के बारीक कटे हुए पत्ते 
  • १ चम्मच जीरा 
  • २ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • १ चम्मच हल्दी का पाउडर 
  • १ चम्मच धनिया पाउडर 
  • १ चम्मच जीरा पाउडर 
  • ४ चम्मच तेल 
  • २ चम्मच घी 
  • नमक स्वादानुसार 

मेथी पराठा बनाने की वीडियो- Methi Paratha Recipe Video



निष्कर्ष- Conclusion

आज के लेख में मैंने आपको स्वादिष्ठ और खस्ता मेथी पराठा रेसिपी  | Methi Paratha Recipe in Hindi बनाने की विधि विस्तार से बताने की पूरी कोशिश की है , लेकिन फिर भी आपको इस रेसिपी से सम्बंधित कोई सवाल हो तो बेझिझक मुझे निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करे में आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। मिलते है ऐसी ही एक स्वादिष्ठ रेसिपी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.