सबसे सिंपल तरीके से बनाये गोबी के पराठे

Gobi Ke Parathe एक ऐसा व्यंजन है जिसे उन लोगों को पसंद आता है जिनको गोबी की सब्जी पसंद नहीं होती। जो लोग गोबी की सब्जी को पसंद नहीं करते उन लोगों के लिए गोबी का सेवन करने का यह नहुत ही सिंपल और स्वादिष्ठ तरीका हो सकता है। 

  गोबी का पराठा बनाने के लिए आपको गहेहु के आटे और कद्दूकस किया हुआ गोबी और कुछ गिने चुने मसलों की जरुरत होती है। गोबी पराठा बनाने के लिए आटे को गूँथ लेना होता है और उसमे गोबी से बानी सब्जी का भरावन भरके गोबी के पराठे को बनाया जाता है। 

अगर आप भी गोबी के पराठे को बनाना चाहती है। तो आपको यह रेसिपी बहुत हेल्प करेगी।  आज के इस रेसिपी में हमने बाहय ही सिंपल तरीके से गोबी के पराठे बनाने की विधि को बताया है।  तो इसे पढ़कर आप आसानी के साथ गोबी के पराठे को  बना सकती है। तो चलिए शुरू करते है गोबी के पराठे बनाने की विधि हिंदी में। 

Gobi Paratha Recipe in Hindi


पूर्वतैयारी का समय -    १५ मिनट 
पकाने का समय -         ५ मिनट 
कितने लोगों के लिए -    ५ लोग 
व्यंजन का प्रकार -         गोबी पराठा 

विषयसूची-
गोबी पराठा बनाने की विधि 
गोबी पराठा बनाने की सामग्री 
गोबी पराठा बनाने की वीडियो 
निष्कर्ष 


गोबी पराठा बनाने की विधि- Gobi Paratha Recipe in Hindi 


Step १- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल या कटोरी ले और उसमे साबुत गेहू के आटे को छान कर ले। 

Step 2- नमक और थोडेसे तेल को डाल देने के बाद आटे के साथ सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर दे। 

Step 3- सारी सामग्री आपस में अच्छे से मिला देने के बाद थोड़ा थोड़ा पानी को मिलाकर आटे को एकदम महीन और लचीला गूँथ ले। हमारा आटा जितना अधिक लचीला होगा हमारे गोबी के पराठे उतने ही अच्छे बनेंगे। 

Step 4-आटे को अच्छे से गूँथ लेने के बाद आटे को ढक्कन या फिर गीले कपडे की मदत से ढककर रखे। जिससे हमारा आटा सूखे नहीं। 

Step 5- अब हम हमारे गोबी पराठे के लिए भरावन को तैयार करते है। इसके लिए आपको एक कढ़ाई लेनी है जिसमे थोडासा तेल डालकर उसमे बारीक कटा हुआ प्याज को डाले और वह सुनहरा भूरा होने तक पकाये 

Step 6- प्याज सही से फ्राई होने के बाद इस मिश्रण में साबुत जीरा और अदरक लहसुन की पेस्ट को डाले और उसे भी अच्छे से भून ले। 

Step 7-प्याज और सारे मसाले अच्छे से भून जाने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ गोबी को डाल दे और उसे भी तब तक पकाये जब तक की वह सूखा सूखा ना हो जाए। 

Step 8- अगर कढ़ाई में मिश्रण चिपकने लगे तो चम्मच की मदत से उसे चिपकने से रोके और हिलाते रहे। 

Step 9- मिश्रण थोड़ासा सूखा होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,जीरा पाउडर,हल्दी पाउडर,और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करते रहे। 

Step 10- सारी सामग्री अच्छी से भून जाने के बाद कढ़ाई को गैस से निचे उतारे और मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दे। 

Step 11- मिश्रण सही से ठंडा होने के लिए ५ से १० मिनट का वक़्त लगेगा अब हम गोबी के पराठे बनाने की प्रोसेस को शुरू करते है। 

Step 12-लगभग १० से १५ मिनट बाद आटे को चकले के ऊपर निकाल ले और फिर से थोड़ा आटे को गूँथ ले। 

Step 13- आटे को फिर से गूँथ लेने के बाद चाकू की मदत से इसकी सामान आकर के बड़े बड़े गोले बना ले। गोले एकसमान हो इसका अवश्य ध्यान रखे। 

Step 14- अब आटे का एक गोला ले और उसे थोडासा बेलकर उसकी एक छोटे साइज की रोटी बेल ले ,उसमे गोबी का भरावन भर दे और मोदक की तरह रोटी को बंद करके उसे पूरी तरह बंद  दे। 

Step 15- गोले को बंद करने के बाद दोनों हाथों से जरा सा दबाकर उसे थोड़ा चपटा कर ले और बेलन की मदत से उसको पराठे का आकर दे। 

Step 16-पराठे का आकर तैयार होने के बाद आपको गैस के ऊपर नॉनस्टिक पैन को  गरम होने के लिए रख दे। 

Step 17- नॉनस्टिक पैन सही से गरम होने के बाद उसके ऊपर बेले हुए पराठे को रख दे और दोनों तरफ से अलट पलट कर कुरकुरा होने तक सेंक ले। 

Step 18- पराठे को सेंकते वक़्त दोनों तरफ से थोड़ा थोड़ा घी या तेल को लगाना ना भूले जिससे हमारा पराठा और भी स्वादिष्ठ और कुरकुरा हो जाएगा। 

Step 19- अब आपको बचे हुए गेहू के आटे और गोबी के मिश्रण के साथ सारे पराठों को बना लेना है। 

Step 20-तैयार हुए गोबी के पराठे को एक प्लेट में निकाल ले और दही,अचार या चटनी के साथ गरमा गरम परोस दे। 

गोबी पराठा बनाने की सामग्री- Gobi Paratha Recipe Ingredients

  • ४ कप गेहू का आटा या मैदा 
  • ४०० ग्राम कद्दूकस की हुई गोबी 
  • २ चम्मच लाल मिर्च 
  • १ चम्मच धनिया पाउडर 
  • १ चम्मच जीरा पाउडर 
  • १ चम्मच हल्दी पाउडर 
  • २ चम्मच गरम मसला पाउडर 
  • ४ चम्मच तेल 
  • २ चम्मच घी 
  • नमक स्वादानुसार 

गोबी पराठा बनाने की वीडियो- Gobi Paratha Recipe Video


निष्कर्ष-Conclusion

आज के लेख में मैंने आपको सबसे सिंपल तरीके से बनाये गोबी के पराठे | Gobi Paratha Recipe in Hindi  बनाने की विधि विस्तार से बताने की पूरी कोशिश की है , लेकिन फिर भी आपको इस रेसिपी से सम्बंधित कोई सवाल हो तो बेझिझक मुझे निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करे में आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। मिलते है ऐसी ही एक स्वादिष्ठ रेसिपी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.