स्वादिष्ट स्पंजी ढोकला : ढोकला बनाने के लिए एक स्टेप-बाय-स्टेप गाइड!

Dhokla Recipe गुजराती व्यंजन है जिसे गुजरात मे नाश्ते के तौर पर बनाया जाता है साथ ही साथ इसे त्योहारों और कुछ शुभ मुहुर्त मे भी बनाने की परंपरा है|लेकिन आजकल ढोकला पुरे भारत मे कहीं पर भी आसानी से मिल जाता है और बहुत से लोग इसका नाश्ते या फिर स्नैक के तोर पर इस्तेमाल करते है |ढोकला नाम सुनते ही मुंह पानी आ जाता है|यह स्वाद मे खटटा मिठा होता है जो बच्चों को बहुत आकर्षित करता है|

   ढोकला को आप रोजाना के नाश्ते मे या बच्चों के टिफीन के लिए या फिर सफर के दौरान कुछ चटपटा खाने के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है|अगर आप भी नाश्ते मे ढोकले को बनाकर खाना चाहती है तो आज के इस लेख मे हम आपको ढोकला रेसिपी को कैसे बनाते है इसीके बारेमें बताने वाले है हमारा यह लेख पढने के बाद आपको किसी को यह पुछने की जरूरत ही नहीं पडेगी की ढोकला कैसे बनाते है, ढोकला को स्पंजी कैसे बनाये या फिर ढोकला बनाने का क्या तरीका होता है|

  आज के लेख मे हम जो ढोकला बनाने वाले है उसके लिए हमे बेसन नींबू और हमारे कुछ घरेलू मसालों की जरूरत पडने वाली है|आप इन सामग्री और जो स्टेप हम बता रहे है इसका इस्तेमाल कर के कुछ ही मिनट मे आप भी बेहतरीन क्वालिटी का ढोकला बनाकर अपने बच्चों को खिला सकती है|तो चलिए शुरू करते है ढोकला बनाने की विधी|

Dhokla Recipe in Hindi

पुर्वतैयारी का समय    30 मिनट

पकाने का समय       15 मिनट

कितने लोगों के लिए   5 लोग

व्यंजन का प्रकार       ढोकला 


विषयसूची-

ढोकला रेसिपी बनाने की सामग्री

ढोकला रेसिपी बनाने की विधी

ढोकला रेसिपी संबंधित सवाल

ढोकला रेसिपी बनाने की विडीयो

निष्कर्ष


ढोकला रेसिपी बनाने की सामग्री-Dhokla Recipe Ingredients

  • 400 ग्राम चने का आटा
  • 300 ग्राम खटटा दही
  • 2 चम्मच निंबू का रस 
  • 2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 चम्मच हल्दी का पाउडर
  • 3 चम्मच चीनी
  • 7 से 8 करी के पत्ते
  • 1 चम्मच राई 
  • 1 गुच्छा हरा धनिया
  • 5 से 6 हरी मिर्च लम्बाई मे कटी हुई 
  • 4 चम्मच तेल 
  • नमक स्वादानुसार


ढोकला रेसिपी बनाने की विधी-Dhokla Recipe in Hindi


Step 1-एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमे सबसे पहले चने के आटे को एक छाननी की मदत से छान लें|

Step 2-चने के आटे को छानने के बाद उसमे दही नींबू का रस नमक हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दे|

Step 3-सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स करने के बाद इस मिश्रण मे थोडा थोडा पानी मिलाकर मिश्रण को घोल का रूप दे|ध्यान रहे जो भी हम मिश्रण तैयार करने वाले वह अधिक पतला भी ना हो और अधिक गाढा भी ना हो एैसा मिश्रण या बैटर तैयार होने के बाद उसे अच्छे से सेट होने के लिए कुछ समय के लिए वेसा ही छोड दे|

Step 4-जब तक हमारा मिश्रण सेट हो रहा है तब तक हम आगे की तैयारी कर लेते है|इसके लिए आपको एक बर्तन को लेना है ( ध्यान रहे बर्तन की ऊंचाई थोडी अधिक होनी चाहीए नही तो हमारे ढोकले बहुत ही पतले हो जायेंगे) बर्तन के अंदर से थोडा तेल का हाथ लगाए ताकि हमारे ढोकले अंदर से चिपके नहीं|

Step 5-अब आपको गैस को शुरू करना है और उसके उपर एक कढ़ाई  मे 3 गिलास पानी को उबालने के लिए रख दे| कढ़ाई  के पानी मे एक स्टैंड को रख दे जिसपर हम ढोकले के बर्तन को रखने वाले है|पानी सही से उबलने के बाद  गैस की आंच को कम कर दे|

Step 6-अब चने के आटे के मिश्रण मे थोडा बेकिंग सोडा डाल दे और उसी चम्मच की मदत से मिश्रण को 3 से 5 मिनट तक मिक्स करते रहें|

Step 7-एैसा करने से हमारा ढोकले का मिश्रण अच्छे से फूल जायेगा| अब इस मिश्रण को बर्तन मे शिफ्ट  कर दे और बर्तन को कढ़ाई  मे रखे स्टैंड पर रख दें|

Step 8-कढ़ाई  मे बर्तन रखने के बाद कढ़ाई  को ढक्कन से ढक दे,लगभग 10 से 12 मिनट तक  पकाये |

Step 9-10 से 12 मिनट बाद ढक्कन को हटाकर चाकू की मदत से ढोकले को चेक करें की हमारा ढोकला पका है या नहीं अगर मिश्रण चाकू से चिपक जाता है तो लगभग 3 से 4 मिनट और पकाये|हमारा ढोकला अभी सही से नही पका है और अगर मिश्रण चाकू से नही चिपकता तो समझ जाये की हमारा ढोकला सही से पका है|

Step 10-अब कढ़ाई  मे रखा हुआ ढोकले का बर्तन बाहर निकाले और उसे ठंडा होने के लिए रख दे|

Step 11-ढोकला ठंडा होने के बाद चाकू की मदत से ढोकले को चौकोर टुकडों मे काट ले |और एक प्लेट मे निकाल ले|अब हमारा ढोकला तैयार है|

Step 12-तैयार हुए ढोकले को अब तडका देने की हम तैयारी करते है|इसके लिए हमे सबसे पहले एक पैन लेना है और उसमे थोडासा तेल डालकर उसे गरम होने के लिए गैस पर रख देना है|

Step 13-पैन का तेल सही से गरम होने के बाद उसमें राई लम्बाई  मे कटी हरी मिर्च और करी के पत्ते डाल दे,और उन्हे अच्छे से भून ले|

Step 14-सारी सामग्री को अच्छे से भून लेने के बाद इस मिश्रण मे चिनी को डाले और उसे तब तक पकाये जब तक चिनी पुरी तरह से घुल ना जायें|

Step 15-चिनी घुल जाने के बाद इस तडके वाले मिश्रण को ढोकले के उपर डाल दे अब आपका ढोकला खाने के लिए तैयार है 

Step 16-ढोकले को परोसते वक्त ढोकले के उपर से हरा धनिया डालकर परोस दे,(ये है स्पंजी ढोकला बनाने की विधि). 


ढोकला रेसिपी संबंधित सवाल-FAQ


१. ढोकला कितने प्रकार के होते हैं?

सूजी का ढोकला,चने के आटे का ढोकला,चावल का ढोकला और बेसन का बना खमण ढोकला इत्यादि 

२. ढोकला पकने में कितना टाइम लगता है?

ढोकला को पकने में लगभग १० से १२ मिनट का टाइम लगता है। 

३. ढोकला के साथ क्या परोसें?

ढोकले के साथ हरी चटनी या फिर इमली की चटनी को परोसा जा सकता है 

४. ढोकला खाने से क्या फायदा होता है ?

ढोकले में फाइबर और प्रोटीन अच्छा होता इसलिए ढोकला खाने से दियबिटिस को कण्ट्रोल किया जा सकता है ,

५. ढोकला कहाँ का प्रसिद्ध?

ढोकला गुजरात का एक जाना माना व्यंजन है। 


ढोकला रेसिपी बनाने की विडीयो-Dhokla Recipe Video 



निष्कर्ष-Conclusion 

 आज के इस लेख में मैंने आपको ढोकला  रेसिपी को बनाने की पूरी विधि को विस्तार से बताने की कोशिश की है लेकिन, फिर भी कोई समस्या हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे मै आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। तो मिलते है ऐसे ही एक चटपटी  रेसिपी की साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 





कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.