स्वादिष्ठ और चटपटा पास्ता रेसिपी | छोटी छोटी भुख के लिए स्वादिष्ट आसान पास्ता रेसिपी

 Pasta Recipe in Hindi -Pasta बनाना बहुत ही सिंपल होता है और इसका टेस्ट भी बढ़िया होता है। वैसे तो पास्ता कई तरह का होता है।  जैसे की वाइट सॉस पास्ता , रेड चिल्ली पास्ता , मिक्स वेज पास्ता और मिक्स पास्ता ऐसे कितने ही सारे इसके प्रकार देखने को  मिलते है।  

   आज के इस लेख में हम आपको Pasta Recipe In Hindi में बताने जा रहे है। यह बहुत ही सिंपल पास्ता रेसिपी होने वाली है। क्यों की ऊपर जितने भी प्रकार का जिक्र हमने किया था उन्हें बनाने के लिए उन्हें अलग अलग तरह की सामग्री लगती है जो की  हर बार मिलना मुमकिन होता नहीं।  इसलिए बहुत साड़ी माये इस स्वादिष्ट नाश्ते को बनाने से बचती है।  लेकिन आज के लेख को पढ़ने के बाद आप अपने घर में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट पास्ता अवश्य बना लेंगी इसका हमे पूरा यकीं है।  तो चलिए जान लेते है सिंपल पास्ता या  पास्ता रेसिपी इन हिंदी। 

Pasta Recipe in Hindi

विषयसूची 

पास्ता रेसिपी की जानकारी 

पास्ता बनाने का साहित्य 

पास्ता बनाने की पूर्वतैयारी 

पास्ता बनाने की सामग्री 

पास्ता बनाने की विधि 

पास्ता रेसिपी की महत्वपूर्ण बाते 

FAQ's पास्ता सम्बंधित सवाल 

मसाला पास्ता रेसिपी बनाने का वीडियो

निष्कर्ष 


पूर्वतैयारी का समय -  १० मिनट 

पकाने का समय -      १० मिनट 

कितने लोगों के लिए - ५ लोग 

व्यंजन का प्रकार - पास्ता / नाश्ता 


पास्ता रेसिपी की जानकारी - Pasta recipe Information

पास्ता एक फ़ास्ट फ़ूड है जो सारे विश्वभर में कही भी आसानी से मिल जाता है। दरअसल पास्ता को लोग नाश्ते के तौर पर या स्नैक के रूप में खाना पसंद करते है। पास्ता के वैसे तो कई सारे प्रकार है जैसे की वाइट सौस पास्ता , मिक्स vegitable पास्ता , रेड सौस पास्ता , मिक्स पास्ता यह सारे प्रकार बहुत ही लोकप्रिय है। बहुत से लोग इन्हे बनाने की कोशिश तो करते है लेकिन सही सामग्री के आभाव में यह पास्ता ठीक तरह से नहीं बनता और  जाते है। 

      लेकिन आज जो हम पास्ता रेसिपी आपको बताने वाले है वो बहुत ही सिंपल है  कोई भी माँ अपने बच्चे के लिए आसानी से बना सकती है। इसमें जो भी सामग्री  इस्तेमाल हुई है वो सबके घर में उपलब्ध होती है, इसलिए इस पास्ता की रेसिपी को बनाते वक़्त आपको अधिक मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

पास्ता बनाने का साहित्य - Material For Pasta Recipe

    पास्ता रेसिपी को बनाने के लिए हमे गैस्टोप, एक नॉनस्टिक कढ़ाई,पास्ता को हिलाने के लिए चम्मच, पानी से भरा एक जार और मसालों का डिब्बा इत्यादि सामान की आवश्यकता होगी। 

पास्ता बनाने की पूर्वतैयारी -Pasta recipe Prep reparation 

  Step-1-सबसे पहले पास्ता को एक बड़े बर्तन में डालकर उसे गरम पानी में अच्छे से उबालकर रखे। 
शिमला मिर्च, टोमेटो,प्याज ,गाजर ,पत्ता गोबी, कश्मीरी मिर्च,लहसुन और अदरक को बारीक़ बारीक़ टुकड़ों में काट ले और एक बाउल में भरकर रख ले। 

Step 2-सारे सूखे मसाले जैसे की हल्दी पाउडर , गरम मसाला पाउडर ,नमक इन सबको तैयार रखे जिससे बनाते वक़्त इन सबको ढूंढने में वक़्त जाय ना हो जाए। 


पास्ता बनाने की सामग्री- Pasta recipe Ingredients 

  • पास्ता - ४०० ग्राम 
  • पत्ता गोबी - ५० ग्राम बारीक कटी हुई  
  • २ बड़े प्याज बारीक कटे हुए 
  • ३ बड़े टमाटर बारीक या चौकोर कटे हुए 
  • ३ शिमला मिर्च ( लाल ,हरी और पिली ) बारीक कटी हुई 
  • २ गाजर बारीक कटे हुए 
  • १ टुकड़ा अदरक 
  • ४ -५ लहसुन की कालिया 
  • १ चम्मच हल्दी पाउडर 
  • ४ चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ 
  • ४ चम्मच टोमेटो केचप 
  • २ चम्मच गरम मसाला 
  • २ -३ कश्मीरी लाल मिर्च टुकड़ों में कटी हुई 
  • १ चम्मच धनिया पाउडर 
  • ४ चम्मच तेल 
  • नमक स्वादानुसार 

पास्ता बनाने की विधि- Pasta Recipe in Hindi

Step 1-सबसे पहले गैस को शुरू करके उसके ऊपर कढ़ाई में ३ से ४ गिलास पानी को उबलने के लिए रख दे। 

Step 2-पानी अच्छे से उबल जाने के बाद इसमें पास्ता को डालकर तब तक पकाये जब तक की वह सॉफ्ट अवं लचीला ना बन जाए। 

Step 3-पास्ता अच्छे से पाक जाने के बाद छाननी की मदत से पास्ता को अलग करके एक बाउल  रख दे। 

Step 4-अब आपको एक कढ़ाई लेनी है और उसमे ३ से ४ चम्मच तेल को गरम करने के लिए गैस के मंद  रख दे। 

Step 5-तेल अच्छे से गरम होने के बाद उसमे बारीक कटा हुआ प्याज को डालकर अच्छे भून ले।  प्याज को तब तक भून ले जब तक की प्याज का रंग सुनहरा भूरा ना  हो जाए। 

Step 6-प्याज का रंग सुनहरा भूरा होने के बाद उसमे बारीक़ कटा हुआ अदरक और लहसुन को भी डालकर अच्छे से फ्राई कर ले। 

Step 7- जैसे ही अदरक लहसुन और प्याज अच्छे से भून जाए तब इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च ,बारीक कटा हुआ गाजर , पत्ता गोबी को भी डाल दे। इन सारी सब्जियों को भी अच्छे से भून ले

Step 8-सारी सब्जिया अच्छे से भून जाने के बाद इसमें थोडासा पानी डालकर इन्हे मंद गैस पे अच्छे पकने दे 

Step 9-सारी सब्जिया अच्छे से पकने के बाद इस  मिश्रण में बारीक कटा हुआ टोमेटो,हरा धनिया,धनिया पाउडर , गरम मसाला पाउडर, और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करके पकाते रहे। 

Step 10-सारी सब्जिया अच्छे से पकने के बाद इसमें आप ३ से ४ चम्मच टोमेटो का केचप डाल दे टोमेटो केचप डालने से पास्ता में एक गाढ़ापन आ जाता है।  आप चाहे तो इसे ऑप्शनल के तौर पर रख सकते है। 

Step 11-टोमेटो केचप और सब्जिया अच्छे से पकने के बाद इसमें उबालकर रखा  हुआ पास्ता को डाल दे। 

Step 12-पास्ता और सारी सब्जियों को आपस में अच्छे से  मिला दे और लगभग ५ से १० मिनट तक अच्छे से पकने दे।  अगर पास्ता बहुत ही सूखा लग रहा हो तो उसमे ४ से ५ चम्मच पानी मिलाकर उसे एक ग्रेवी का रूप दे यह ग्रेवी पास्ता को और भी लाजवाब बनाती  है। 

Step 13-पास्ता सही से मिक्स और पकने के बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च डाल दे इससे हमारे पास्ता में एक अलग ही टेस्ट आएगा। कश्मीरी लाल मिर्च को भी आप ऑप्शनल रख सकते है। 

Step 14-आप चाहे तो कश्मीरी लाल मिर्च के जगह पे हमारी हरी मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

Step 15-सही से पास्ता पकने के बाद इसे एक बड़े बाउल में निकाल ले और परोसते वक़्त इसके ऊपर से हरा धनिया और ब्लैक पीपर को छिड़क के परोस दे। 

पास्ता रेसिपी की महत्वपूर्ण बातें- Pasta Recipe Important Tips

 १. पास्ता की रेसिपी बनाने से पहले ही पास्ता को उबले हुए पानी में अच्छे पकाकर लेना चाहिए नहीं तो पास्ता अच्छे पकता नहीं और बाद में उसे चबाते वक़्त वह रबड़ जैसा लगता है।  इसलिए सबसे पहले पास्ता को उबलते पानी में १५ से २० मिनट तक पकाये। 

२. सिंपल पास्ता रेसिपी में अगर आपको पिली और लाल शिमला मिर्च न मिले तो उसकी जगह पे आप सिर्फ हरी  मिर्च का इस्तेमाल कर सकते है। 

३. हमने जो टोमेटो केचप का इस्तेमाल किया है वो पास्ता  गाढा बनाने के लिए किया है आप चाहे तो केचप का इस्तेमाल ना करके पास्ता को अधिक समय तक पकाकर  थोडासा ही पानी डालकर उसे अधिक गाढा बना सकते है। 

४. सिंपल पास्ता बनाते वक़्त आप कश्मीरी मिर्च, गरम मसाला, और पत्ता गोबी को भी ऑप्शनल रख सकते है। 

५. पास्ता रेसिपी  बनाते वक़्त आप पास्ता को अधिक समय तक ना पकाये नहीं तो वह कढ़ाई के बेस से चिपक जाता है इसलिए सही तेल की मात्रा डालनी आवश्यक है। 

FAQ's- पास्ता रेसिपी सम्बंधित सवाल 

१ पास्ता खाने से क्या फायदे होते है  ?

पास्ता खाने से आपको कभी मोटापा नहीं होगा  साथ ही साथ आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी नियंत्रित होता है।  पास्ता खाने से टाइप २ dibities का खतरा काम हो जाता है और पाचन सम्बन्धी अनेक परेशानिया दूर होती है। 

२.पास्ता कोनसे देश का है ?

दरअसल पास्ता यह व्यंजन चीनी भोजन का एक प्रकार है लेकिन प्रसिद्ध यात्री मार्क पोलो १७२१ में इसे चीन इटली गयी थी और उस दौरान इटली में नूडल्स पास्ता काफी प्रसिद्ध हुआ था तब से पास्ता को इटालियन फ़ूड कहा जाने लगा। 

३.क्या हमे रोज़ पास्ता खाना चाहिए ?

जी हाँ , अगर आप रोज़ रोज़ एक ही ब्रेकफास्ट से परेशान नहीं होते तो  आप पास्ता को रोजाना खा सकते हो।  बस पास्ता सही से पका हो। 

४.क्या पास्ता पचने में आसान है ?

कच्चा पास्ता कोई भी सही से नहीं  पचा सकता लेकिन सही से पका हुआ पास्ता हमारी आँतों में मैदे की तरह चिपचिपा हो जाता है।  इसलिए पास्ता पचना आसान नहीं होता। 

५.पास्ता कितने प्रकार के है ?

पास्ता लगभग १२ से १३ प्रकार के होते है जैसे की - १. सेक्का पास्ता ,२. फ्रेस्का पास्ता ,३.लॉन्ग एंड शार्ट पास्ता ,४. स्टफड पास्ता ,५. स्ट्रेचेड पास्ता ,६. सूप पास्ता ,७. न्योकि एंड नोकेटी पास्ता ,८. अल्फ्रेडो पास्ता ,९. मसाला पास्ता , १०. चिकन पास्ता इत्यादि.


मसाला पास्ता रेसिपी बनाने का वीडियो-Masala Pasta Recipe Video 



निष्कर्ष

   पास्ता रेसिपी एक बहुत  ही सिंपल रेसिपी है जिसे हर एक माँ अपने बच्चे के लिए आसानी से बनाकर अपने बच्चे को परोस सकती है। लेकिन कही ना कही इसकी आदत बच्चों में पेटदर्द अवं पाचन सम्बन्धी बिमारियों को पैदा कर सकती है।  इसलिए मेरा यह मानना है की कभी कभार पास्ता नाश्ते में परोसना कोई बुरी बात नहीं है ,लेकिन रोजाना ही इसका इस्तेमाल हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं हो सकता इसलिए इसकी और भी  थोड़ा ध्यान देना आवश्यक है। 
      बच्चों के लिए सही भोजन और नाश्ता देना एक माँ की जिम्मेदारी होती है। लेकिन अपने बच्चे के स्वस्थ्य के हेतु सही नाश्ता और भोजन देना ये भी एक माँ की अहम् भूमिका होती है. पास्ता रेसिपी झटपट होती है लेकिन बच्चे को सही पोषण मिलेगा ही इसकी कोई गारंटी नहीं है। 
  आज के इस लेख में मैंने आपको सिंपल पास्ता रेसिपी बनाने की विधि विस्तार से बताने की कोशिश की है लेकिन फिर भी कोई बात आपको समज में नहीं आयी हो तो हमे निचे कमेंट बॉक्स में पूछना मत भूले। हम आपके सारे सवालों के जवाब देने की अवश्य कोशिश करेंगे। यह  लेख आपको पसंद आये तो इसे अपने दोस्त रिश्तेदारों में जरूर शेयर करे धन्यवाद। 




      






कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.