वेज मोमोज रेसिपी | वेज मोमोज बनाने का असली तरीका

वेजिटेबल मोमोस यह एक तिब्बत का बहुत ही मशहूर खाने का प्रकार है।  जो की आजकल पुरे विश्व में अधिक ही फेमस हो रहा है।  मोमोस का आकर बिलकुल हमारे मोदक की तरह होता है फर्क सिर्फ इतना होता है को मोदक में नारियल और चीनी का चुरा होता है और उसे हम भाप के ऊपर पकाते है।  Momos Recipe में मोमोस को भी इसी तरह से पकाये जाते है लेकिन इसमें जो भरावन होता  है वो पकाई गयी सब्जिया और मसाले होते है। 
   वेजिटेबल मोमोस बनाना उतनाही ही आसान है जितना की गणपति के लिए हम मोदक का प्रशाद बनाते है।  जिस तरह मोदक को बनाने के लिए आटा गूंथना पड़ता है , भरावन को तैयार करना पड़ता है और फिर भाप के ऊपर उसे पकाना होता है उसी प्रकार मोमोस को भी पकाकर हम मोमोस का लुत्फ़ उठा सकते है। आज के इस लेख में हम आपको  वेजिटेबल मोमोस को बनाने की विधि या मोमोस बनाने की रेसिपी इन हिंदी बताने जा रहे है तो चलिए शुरू करते है। Momos Recipe in Hindi.

Momos Recipe in Hindi

पूर्वतैयारी का समय -     ४५ मिनट 
पकाने का समय -         २5  मिनट 
कितने लोगों के लिए -     ५ लोग 
व्यंजन का प्रकार -        मोमोस / शाकाहारी 


विषयसूची 
वेजिटेबल मोमोस रेसिपी की जानकारी 
वेजिटेबल मोमोस रेसिपी का साहित्य 
वेजिटेबल मोमोस रेसिपी की पूर्वतैयारी 
वेगीटाब्ले मोमोस बनाने की सामग्री 
वेजिटेबल मोमोस बनाने की विधि 
वेजिटेबल मोमोस रेसिपी की महत्वपूर्ण बातें 
FAQ's वेजिटेबल मोमोस संबधित सवाल 
निष्कर्ष 

वेजिटेबल मोमोस रेसिपी की जानकारी 

    वेजिटेबल मोमोस में मुख्यतः दो प्रकार के मोमोस बनाये जाते है १. शाकाहारी मोमोस और २. नॉनवेज मोमोस। बहुत से लोग इसका दोनों भी तरह का सेवन करते है।  लेकिन जो लोग नॉनवेज नहीं कहते वह वेजिटेबल से बने मोमोस का सेवन कर सकते है। मोमोस के वैसे तो कई सारे प्रकार होते है जैसे की वेज मोमोस,पनीर मोमोस, चिकन मोमोस और मटन मोमोस इत्यादि। 
   आज जिस व्यंजन को सारी दुनिया मोमोस के नाम से जानती है,दरअसल इसे  तिब्बतियन भाषा में  मॉग मॉग नाम से जाना जाता है। जिसका अर्थ होता है की स्टफ्ड बन। मोमोस भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी मशहूर हो गया है। हलाकि मोमोस शब्द चीन से आया हुआ है लेकिन फिर भी मोमोस नेपाल और तिब्बत की सबसे अधिक पसंद की जानेवाली डिश है। जिसे आजकल हर कोई खाना पसंद करता है।

वेजिटेबल मोमोस रेसिपी का साहित्य 

वेजिटेबल मोमोस बनाने के लिए हमे जो भी साहित्य लगेगा वह कुछ इस प्रकार का है। एक नॉनस्टिक वाली कढ़ाई, प्रेशर कूकर या बांस से बना हुआ बर्तन ( मोमोस को भाप में पकाने के लिए ),एक बड़ा मिक्सिंग बाउल , चाकू , चकला इत्यादि वस्तुओंका इस्तेमाल करके वेजिटेबल मोमोस बनाये जा सकते है। 


वेजिटेबल मोमोस रेसिपी की पूर्वतैयारी 

वेजिटेबल मोमोस बनाने के लिए सबसे पहले हम आटे को गूँथ लेंगे और फिर मोमोस के भरावन की तैयारी करेंगे। 

वेजिटेबल मोमोस के आटा गूंथने की विधि 

Step 1-एक मिक्सिंग बाउल लेकर उसमे गेहू का या मैदे का आटा ले और उसमे थोडासा तेल मिलाकर उसे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर महीन गूँथ ले। 

Step 2-ध्यान रहे की जितना लचीला आटा होगा उतने ही सॉफ्ट हमारे मोमोस होंगे इसलिए आटा गूंथते वक़्त जितना हो सके उतना आटा सॉफ्ट और लचीला होने तक गूँथ ले। 

Step 3-सही से आटा गूँथ जाने के बाद उसे उसी बाउल में दबाकर रखे और कपडे से या ढक्कन से उसे ढककर रख दे। 

वेजिटेबल मोमोस का भरावन बनाने की विधि 

Step 4-वेजिटेबल मोमोस का भरावन के लिए हम जो भी सब्जिया इस्तेमाल करने वाले है वह सब मोमोस के सामग्री में लिखी है उसे आप कम या ज्यादा कर सकते है। 

Step 5-सबसे पहले शिमला मिर्च और पत्ता गोबी को बारीक बारीक टुकड़ों में काट ले। 

Step 6-अदरक का टुकड़ा बारीक बारीक हिस्सों में काट ले 

Step 7-लहसुन की कलियों को छीलकर उनका भी पेस्ट का बारीक टुकड़ों में काट ले। 

Step 8-प्याज भी चौकोर या बारीक बारीक टुकड़ों में काटकर अलग से रख दे। 

Step 9-गाजर को बहुत हु पतले पतले स्लाइस में काटे नहीं तो गाजर पकने में अधिक समय लेगा।

Step 10-आपके पास हरा प्याज या प्याज की पत्ती नहीं है तो उसके जगह पे आप हरा धनिया जो की बारीक कटा हुआ हो उसका भी इस्तेमाल कर सकते है।   

Step 11-ऊपर दी हुई सारी चीजों को अच्छे से काटकर अलग से रख दे। 

वेजिटेबल मोमोस बनाने की सामग्री

मोमोस का आटा  बनाने की सामग्री 
 ५ से ६ कप आटा 
४ चम्मच तेल 
स्वादानुसार नमक

मोमोस का भरावन बनाने की सामग्री 
४ कप बारीक कटा हुआ पत्ता गोबी 
३ कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च ( लाल,हरी,पिली रंग वाली )
२ कप बारीक कटे हुए बीन्स (फ्रेंच )
१ बड़ा अदरक का टुकड़ा 
५ से ६ लहसुन की कालिया 
२ बड़े प्याज बारीक कटे हुए ( प्याज की पाती ऑप्शनल )
१ कप गाजर बारीक कटा हुआ 
 १ चम्मच धनिया पाउडर 
१ चम्मच काली मिर्च का पाउडर 
२ चम्मच सोया सॉस 
२ चम्मच रेड  चिल्ली सॉस 
५ चम्मच तेल 
स्वादानुसार नमक 

 
वेजिटेबल मोमोस बनाने की विधि 

Step 12 -सबसे पहले आपको एक कढ़ाई लेनी है जिसमे आपको थोडासा तेल लेकर उसे गैस पर गरम होने के लिए रख देना है। 


Step 13-कढ़ाई का  अच्छे से गरम होने के बाद उसमे बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन के टुकड़े या लहसुन की पेस्ट डालकर उसे अच्छे से भून ले। 


Step 14-अगर  आपके पास हरा प्याज की पत्ती नहीं है तो आप हरा धनिया भी डाल  सकते है। 
इन सब चीजों को अच्छे से भून ले। 


Step 15-जो हमने सब्जिया पहले से ही काटकर रखी थी उन्हें भी डाल दे और स्वादानुसार नमक डालकर साड़ी सब्जियों को अच्छे से मिक्स कर दे। 


Step 16-सारी सब्जिया अच्छे से भून जाने के बाद उसमे २ चम्मच सोया सॉस और १ चम्मच रेड चिल्ली सॉस डालकर फिर से सारी सब्जियों को आपस में मिला दे। 


Step 17-सारी सब्जिया अच्छे से भून जाने के बाद उसमे आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर डालकर फिर से सब्जियों को मिक्स कर दे। 

Step 18-लगभग २ से ५ मिनट तक सारी सब्जियों को अच्छे से भून लेने के बाद गैस को बंद कर दे। हमारा वेजिटेबल मोमोस का भरावन तैयार हो चूका है। 

Step 19-अब आपको वो आटा लेना है जिसे हमने पहले से ही गूँथ कर रखा था। 

Step 20-आटे को फिर से थोडासा गूंथना होगा जिससे हमारा आटा थोड़ा और सॉफ्ट और  लचीला हो जाएगा। 

Step 21-अब आपको एक चकला लेना है और उसके ऊपर आपको आटे के गोले को रखकर उसकी छोटी छोटी गोलिया तोड़ लेनी है। ( गोलिया छोटे बॉल्स आकर की होनी चाहिए )

Step 22-छोटी छोटी बॉल्स बनाने के  बाद उन्हें अलग से रख दे और एक छोटी गोली लेकर उसकी छोटी साइज की पूरी बेलन की मदत से बेल ले। 

Step 23-पूरी का सही साइज होने पर भरावन का १ चम्मच लेकर पूरी के बीचोंबीच रख दे और उस पूरी को मोदक की तरह बंद  कर दे। 

Step 24-बंद करने के बाद उसके ऊपर से थोडासा तेल लगाए जिससे मोमोस की ऊपरी सतह सख्त नहीं होगी। 

Step 25-इसी प्रकार आपको सारे मोमोस को बना लेना है। 

Step 26-अब आपको एक प्रेशर कूकर या बांस से बना हुआ बर्तन लेना है।  लेकिन अगर आपके पास बांस का बर्तन नहीं है तो आप इसे कूकर में भी बना सकते है। 

Step 27-आपको कूकर का इस्तेमाल करते वक़्त कूकर की सिटी को अवश्य निकाल देना है। 

Step 28-जब आप कूकर में पानी भरोगे तो आप इस बात का अवश्य ध्यान रखे की पानी की सतह मोमोस को छूने ना पाए बस भाप ही मोमोस  मिलती रहे। 

Step 29 -अब आपको कूकर में २ से ३ गिलास पानी डालकर उसमे एक स्टैंड को रख दे और उसपर मोमोस को पकने के लिए रख दे। 

Step 30-मोमोस को कूकर में पकने के लिए लगभग ७ से १० मिनट तक का समय लग सकता है।  इसी तरह आप सारे मोमोस को कूकर से पकाकर  निकाल ले। 

Step 31-अच्छे से पके हुए मोमोस का बाहरी आवरण थोडासा पारदर्शी होता है यही वो निशानी है जिससे आप समज जाओगे की मोमोस अच्छे से पके है या नहीं। 

Step 32-पके हुए मोमोस को टोमेटो सौस,इमली की चटनी या फिर सेजवान की चटनी के साथ परोस सकते हो। 


वेजिटेबल मोमोस रेसिपी की महत्वपूर्ण बातें 

1.वेजिटेबल मोमोस को हमेशा गरमा गरम ही परोसना चाहिए नहीं तो मोमोस की ऊपरी सतह सख्त हो जाती है। 

2.अगर आपके पास बांस का बर्तन नहीं है तो आप इसे कूकर या फिर इडली का जो बर्तन होता है उसमे भी बड़ी आसानी से बना सकते है। 

3.मोमोस की ऊपरी सतह को सख्त बनाने के लिए आप मोमोस को तेल  फ्राई भी कर सकते है। 
मोमोस का भरावन तैयार करने के लिए आप हरी सब्जियों के साथ साथ बटन मशरुम का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

4.मोमोस को लम्बे समय तक सही से रखने के लिए आप मोमोस को फिर से कूकर में भाप देकर इस्तेमाल कर सकते है। 


FAQ's वेजिटेबल मोमोस संबधित सवाल 

१. मोमोज कोनसे देश का खाना है ?
मोमोज नेपाल और तिब्बत देश का सबसे पसंदीदा डिश है। 

२. मोमोज भारत में कब आया था ?
१९६० के दशक में जब तिब्बतियों ने भारत में बड़ी संख्या में प्रवेश किया था तब यह खाना भारत देश में आया था। 

३. पकौंड़ी और मोमोज में क्या अन्तर होता है ?
मोमोज हमेशा फिलिंग के साथ आते है जब की पकौड़ी में फिलिंग हो भी सकती है और नहीं भी। 

४. मोमोज कितने प्रकार के होते है ?
मोमोज ४ प्रकार के होते है जैसे की वेज मोमोज , पनीर मोमोज , चिकन मोमोज और  मोमोज इत्यादि। 
५. मोमोज में क्या हानिकारक है ?
मो
मोज को सॉफ्ट तथा लचीला बनाने के लिए जो भी चीजे इस्तेमाल होती है वह हमारे पैन्क्रीअस के लिए हानिकारक होती है। 



निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने आपको वेजिटेबल मोमोज बनाने की विधि विस्तार से बताने की कोशिश की है।  लेकिन फिर भी आपके कोई सवाल हो तो हमने निचे कमेंट बॉक्स में पूछना ना भूले हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।  अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे आपने दोस्त रिश्तेदारों में अवश्य शेयर करे।  धन्यवाद। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.