स्वादिष्ट कुरकुरे मेदू वड़ा | रेसिपी के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड!

 Medu Vada Recipe यह एक साउथ इंडियन रेसिपी है जिसे साउथ इंडिया के साथ साथ पुरे भारत देश में नाश्ते के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।  मेदु वड़ा बनाने के लिए आपको बस कुछ गिने चुने मसलों की ही जरुरत होती है जैसे की हरी मिर्च , काली मिर्च,उड़द की दाल और रवा इन सब चीजों को मिलाकर आप एक बेहतरी मेदु वड़ा बना सकते है। 

     मेदु वडा की रेसिपी अक्सर लोग नाश्ते के लिए या पार्टी में नाश्ते के तौर पर बनाते है।  यह पचने में हल्का होता है। और इसे बनाने के लिए भी ज्यादा वक़्त नहीं लगता।  मेदु वड़ा में हम लोग उड़द की दाल का और रवा का इस्तेमाल करते है इसलिए यह काफी हैल्दी होता है। मेदु वादा बनाते वक़्त हमे बस उड़द की दाल को पीस लेना है और इसके अच्छे से कुरकुरे मेदु वड़े बना लेने है।

  

Medu Vada Recipe

  मेदु वड़ा को बनाने के बाद इसे आप नारियल की चटनी , साम्बर या इमली की चटनी के साथ नाश्ते में परोस सकती है।  यह टेस्ट में थोड़ा रुखा होता है लेकिन नारियल चटनी और साम्बर के साथ इसका मेल बड़ा ही अद्भुत होता है।  तो चलिए बना लेते है मेदु वड़ा रेसिपी इन हिंदी-

पूर्वतैयारी का समय -   २:३० घंटे 

पकाने का समय -       २५ मिनट 

कितने लोगों के लिए -  ५ लोग 

व्यंजन का प्रकार -        मेदु वड़ा 

विषयसूची 

मेदु वड़ा रेसिपी की जानकारी 

मेदु वड़ा बनाने का साहित्य  

मेदु वड़ा बनाने की पूर्वतैयारी 

मेदु वड़ा बनाने की सामग्री 

मेदु वड़ा बनाने की विधि 

मेदु वड़ा बनाने की टीप्स 

मेदु वड़ा स्टोर करने का टिप्स  

मेदु वड़ा से संबधित सवाल 

निष्कर्ष 

About Medu Vada Recipe- मेदु वडा रेसिपी की जानकारी 

मेदु वड़ा यह एक साउथ इंडिया की प्रसिद्ध नाश्ते की डिश है। जिसे साउथ इंडिया के साथ साथ पुरे भारत देश  नाश्ते के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। मेदु वड़ा बनाने के लिए आपके पास सिर्फ  उड़द की दाल और थोड़े से मसाले होने चाहिए तो आप भी मेदु वड़े को अपने ही घरपर आसानी से बना सकती है। 

    मेदु वड़ा बनाने के लिए आपको उड़द की दाल को पीसकर उसके बड़े बनाने और यह बन जाने के बाद आप इसे नारियल की चटनी या साम्बर के  सकते हो। यह टेस्ट में  कुरकुरा होता जिसके कारन यह  बच्चों को सबसे पसंद आने वाला नाश्ता होता है।  मेदु वड़ा  बनाया जाने वाला छेद भी इसके आकर्षण का कारन होता है। 

What You Need To Make Medu Vada Recipe:-मेदु वड़ा बनाने का साहित्य-

मेदु वड़ा यह साउथ इंडिया की जानीमानी रेसिपी में से एक है जिसे हम लोग नाश्ते के रूप में इस्तेमाल करते है। मेदु वड़ा बनाने के लिए हमे जी चीजे चाहिए वो कुछ इस प्रकार है।  मेदु वड़ा बनाने के लिए हमे एक मिक्सिंग बाउल , गैस स्टोव , एक कढ़ाई वड़ों को तलने के लिए , मिक्सर ग्राइंडर की आवश्यकता होती है इन सब चीजों का इस्तेमाल करके आप आसानी से मेदु वड़ा की रेसिपी बना सकते है। 

Medu Vada Recipe Preparation-मेदु वड़ा बनाने की पूर्वतैयारी-

Step 1-मेदु वड़ा की रेसिपी बनाने के लिए आपको उड़द की दाल को लेना है।  इस रेसिपी के लिए हमने बिना छिलके वाली उडद की दाल का इस्तेमाल किया है। आप चाहे तो इसके लिए छिलके वाली दाल का इस्तेमाल कर सकते है।  लेकिन जब हम  दाल को मिक्सी में पीस लेंगे तब काले छिलके के कारन इसका मिश्रण काला दिखाई दे सकता है।  इसलिए हम आपको बिना छिलके वाली ही दाल को इस्तेमाल करने की सलाह देंगे। 

Step 2-सबसे पहले आपको एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लेना है, और उसमे उड़द की दाल को अच्छे से  धोने के बाद इसका सारा पानी निकाल दे।  दाल अच्छे से साफ होने के बाद इसमें थोडासा पानी को डालकर उड़द की दाल को भीगने के लिए लगभग २ से ढाई घंटे के लिए छोड़ दे। दाल को भिगोते वक़्त ऊपर से ढक्कन अवश्य रख दे। 

Step 3-लगभग २ से ढाई घंटे बाद इस उड़द की दाल को चेक करे की यह अच्छे से भीग गयी है या नहीं।  जब उड़द की दाल अच्छे से भीगी होगी तब इसका आकर थोडासा बड़ा हुआ होगा। 

Step 4-दाल अच्छे से भीगने के बाद इस दाल को आपको मिक्सर में से पीसकर निकाल लेना है।  अगर बिना पानी के यह पीस नहीं रही है तो आप थोडासा  पानी डालकर इसका दरदरा मिश्रण पीसकर निकाल ले। 

Step 5-उड़द की दाल को पीसते वक़्त इस बात का ध्यान अवश्य रखे की दाल को पेस्ट की तरह नहीं पीसना है इसको बस थोडासा दरदरा ही रहने दे नहीं तो वड़ा बनाते समय आपको काफी तकलीफ का सामना करना पड  सकता है। 

Step 6-सारी दाल को इसी तरह से पीसने के बाद इसे एक बड़े से मिक्सिंग बाउल में निकाल ले और उसे कुछ देर के लिए वैसी ही रहने दे। 

Step 7-अब आपको कुछ देर बाद इसी दाल के मिश्रण में बारीक कटा हुआ हरा धनिया , चुटकीभर हींग , बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च ,काली मिर्च पाउडर ,करि के पत्ते के टुकड़े ,जीरा और बारीक कटा हुआ प्याज को भी डाल देना है। 

Step 8-सारी चीजे डालने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालकर इस मिश्रण में डाली गयी साड़ी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दे।  ध्यान रहे मिक्स करने के बाद उड़द की दाल का घोल ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए नहीं तो इस मिश्रण के वड़े बनाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। 

Medu Vada Recipe Ingredients-मेदु वड़ा बनाने की सामग्री -

  • ३ कप उड़द की दाल 
  • २ बड़े प्याज बारीक कटे हुए 
  • १ चम्मच जीरा 
  • १ चम्मच काली मिर्च का पाउडर 
  • ५ से ७ करी के पत्ते छोटे कटे हुए 
  • ४ से ५ हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
  • चुटकीभर हींग 
  • १ गुच्छा हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ 
  • ५ चम्मच तेल डीप फ्राई करने के लिए ,
  • नमक स्वादानुसार 

How To Make Medu Vada Recipe-मेदु वड़ा बनाने की विधि -


Step 9-सबसे पहले आपको गैस को शुरू कर देना है और गैस की आंच को मध्यम करके इसके ऊपर एक कढ़ाई को रख देना है। 

Step 10-कढ़ाई में इतना तेल डाले जिससे की हम अपने मेडु वड़ों को अच्छे डीप फ्राई करके निकाल सके। 

Step 11-अब आपको उस मिश्रण को लेना है जो हमने सारे मसाले और दाल के घोल में मिक्स करके रखे थे। हाथों को थोडासा पानी लगाकर इस मिश्रण के गोलाकार वड़े बनाने की कोशिश करनी है। 

Step 12-मेदु वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक गोला लेकर उसे गोलाकार आकर दे और फिर अंगूठे की मदत से उसके अंदर एक छेद भी बना दे।  अब आपको इस वड़े को गैस पर रखे कढ़ाई के तेल में डाल देना है।  लेकिन ध्यान रहे वड़े तेल में डालने से पहले तेल अच्छे से गरम हुआ है इसकी जाँच अवश्य करे। 

Step 13-अब आपको कढ़ाई में २-२ या ३ -३ मेदु वड़ोंको डालना है और उन्हें तब तक फ्राई करना है जब तक की वह सुनहरे भूरे रंग के ना हो जाए। 

Step 14-सही से सुनहरा भूरा रंग प्राप्त होने के बाद इस इन मेदु वड़ोंको तेल से बहार निकाल ले और  प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दे। 

Step 15-ऐसे ही आपको सारे मेदु वड़ोंको तेल में डीप फ्राई करके निकाल लेना है। 

Step 16-इसके बाद इन मेदु वड़ोंको आप नारियल की चटनी, इमली की चटनी या साम्बर के साथ गरमा गरम परोस सकते है। 

Medu Vada Recipe Tips-मेदु वड़ा बनाने की टिप्स  -


१.मेदु वड़ा रेसिपी बनाने के लिए आपको बिना छिलके वाली ही दाल इस्तेमाल करना ठीक रहेगा। नहीं तो दाल के छिलके के कारन आपके मेदु वड़े काले दिखाई दे सकते है या हो सकता है की आपको इस दाल को पीसने में परेशानी का सामना करना पड़े। 

२. मेदु वड़ा बनाते वक़्त जब हम दाल को पिसेंगे तब आपको दाल में अधिक पानी डालनेसे बचना चाहिए नहीं तो अधिक पानी के कारन दाल की पेस्ट हो जायेगी और वड़ा बनाते वक़्त वह ठीक से आकर ही नहीं ले पायेगा। इसलिए दाल को पिस्टे वक़्त उसे दरदरा ही पीसने की कोशिश करे। 

३. अगर आपकी उड़द की दाल का मिश्रण हद से ज्यादा पतला हो गया और आपको लगता है की इसके वड़े नहीं बन पाएंगे ऐसी परिस्थिति में आप इस मिश्रण में चावल का आटा भी मिलाकर इसे ठीक कर सकते है। 

४. मेदु वड़ा को फ्राई करते वक़्त तेल का तापमान सही से होना चाहिए नहीं तो ज्यादा गरम हुआ तेल मेदु वड़े को बहार से बहुत ही जल्दी सुनहरा भूरा बना देगा लेकिन अंदर से वह कच्चा ही रहेगा इसके विपरीत अगर तेल  सही से गरम नहीं हुआ होगा तो इस तेल में वड़े डालते ही वाग फट जाएंगे और आपका तेल ख़राब हो जाएगा। इसलिए तेल सही से गरम हुआ है इसकी जांच अवश्य करे। 

५. अगर आपके दाल के मिश्रण के वड़े पानी के हाथों से नहीं बन रहे हो तो आप इसके लिए केले के पत्ते या फिर प्लास्टिक पेपर का इस्तेमाल कर सकते है।  बस आपको केले के पत्ते या प्लास्टिक के  ऊपर थोडासा तेल को  लगा देना है ।

Medu Vada Storing Tips-मेदु वड़ा स्टोर करने की टिप्स-


मेदु वड़ा को बनाने  के बाद गरमा गरम ही परोस देना चाहिए इसके साथ आप नारियल की चटनी या साम्बर को परोस सकते है।  लेकिन कभी अगर आपके मेदु वड़े बच जाते है तब आपको इन्हे अच्छे से स्टोर करना भी बहुत जरुरी है। मेडु वड़ोंको अच्छे से स्टोर करने के लिए आप प्लास्टिक का टिफ़िन बॉक्स का इस्तेमाल कर सकती है। बस आपको इस बात का ध्यान रखना होता है की इसके अंदर हवा नहीं जाती हो।  ऐसे आप मेदु वड़े को १ से २ दिन के लिए स्टोर करके फ्रिज में रख सकते है। 

FAQ's-मेदु वड़ा से संबधित सवाल 



बिना ओवन के मेदू वड़ा कैसे दोबारा गर्म करे ?

मेदु वड़ा अगर आपको बनाया हुआ फिर से गरम करना है तो आप इसके लिए आपको एक पैन में थोडासा तेल डालकर उसे अच्छे से गरम होने के बाद इसके ऊपर मेडु वड़ा को फिर से भून लेना है जिससे आपका मेदू  वड़ा फिर से गरम हो जाएगा। 

मेदू वड़ा तलते समय क्यों फट जाता है ?

जैसा की हमने अभी अभी ऊपर बताया की अगर आपका तेल सही से गरम नहीं हुआ होगा तो ऐसे में आपका मेडु वडा तेल में डालते ही फट जाएगा। इसके लिए सही से तेल गरम हुआ है या नहीं इसकी जांच कर लेनी चाहिए। 

मेदू वड़ा मधुमेह के लिए अच्छा है  ?

जी नहीं , मेदु वडा मधुमेही रोगियों , ह्रदय रोगियों के साथ साथ वजन काम करने के लिए जो लोग उत्सुक है उनके लिए अच्छा खाना नहीं माना जाता है। 

मेदू वड़ा में कितनी कैलोरीज होती  है  ?

एक मेदु वडा में लगभग ९७ परसेंट कैलोरीज  जिसमे से १४ प्रतिशत प्रोटीन ,३६ प्रतिशत काब्रोहिड्रेटस, और बाकी की ४७ प्रतिशत फैट होता है। 


Conclusion-निष्कर्ष-

अंत में आपसे इतना ही कहना चाहूंगा की आज के इस लेख में मैंने आपको मेदु वडा  बनाने की विधि डिटेल में बताने की कोशिश की है।  लेकिन फिर भी कोई बात आपको जो समाज में नहीं आ रही है उसे मुझे कमेंट बॉक्स में पूछना ना भूले मै आपके प्रश्न का उत्तर देने की अवश्य कोशिश करूँगा। और अगर आप इस रेसिपी को बना लेते है तो इसकी फोटो हमे शेयर करना ना भूले।  धन्यवाद। 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.