सब्जियों का सूप: सब्जियों का आनंद लेने का आपका नया पसंदीदा तरीका!

Vegetable Soup Recipe-वेजिटेबल सूप जिसे लिक्वीड फुड भी कहा जाता है|वेजिटेबल सूप मे एैसी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है जो हरी भी हो और सेहत के लिए सबसे अच्छी भी हो|वेजिटेबल सूप उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है जो लोग सब्जियों को चबा नहीं सकते|जैसे की छोटे बच्चे बुजुर्ग लोग और एैसे मरिज जिन्हें खाना खिलाना संभव नहीं होता एैसी परिस्थीती मे सब्जियों का सूप या वेजिटेबल सूप एक अच्छा विकल्प हो सकता है|
       वेजिटेबल सूप में सबसे पहले सारी सब्जियों को पानी मे उबाला जाता है|सब्जियों को तब तक उबाला जाता है जब तक की वह सब्जिया गल नही जाती|फिर सारी सब्जियों को स्मैश करके या मिक्सी की मदत से पीसा जाता है और फिर उन सब्जियों के पानी को छानकर उनका सारा अर्क निकालकर फिरसे उसमे थोडे मसाले और नमक इत्यादी डालकर उसे सूप के रूप मे पकाकर परोसा जाता है|जिसका स्वाद बहुत ही बढीया होता है|

Vegetable Soup Recipe



पुर्वतैयारी का समय-     10 मिनट
पकाने का समय-        10 मिनट
कितने लोगों के लिए -   5 लोग
व्यंजन का प्रकार-        सूप

विषयसुची-
वेजिटेबल सूप रेसिपी बनाने की सामग्री
वेजिटेबल सूप रेसिपी बनाने की विधी
वेजिटेबल सूप रेसिपी के लिए जरूरी सुचना
वेजिटेबल सूप रेसिपी से संबंधित सवाल
वेजिटेबल सूप रेसिपी बनाने का विडीयो
निष्कर्ष

वेजिटेबल सूप रेसिपी बनाने की सामग्री- Vegetable Soup Recipe Ingredients

  • 4 गाजर चौकोर टुकडों मे कटे हुए
  • 2 बडे प्याज बारिक कटे हुए
  • 2 काटोरी बारिक कटा हुआ गोबी
  • 1 छोटी कटोरी बारिक कटा हुआ हरा प्याज
  • 1 कटोरी हरे मटर
  • 1 कटोरी बारिक कटे हुए बीन्स
  • 2 चम्मच घी
  • 2 चम्मच गेहूं का आटा या मैदा
  • 1 टुकडा अदरक
  • 1 टुकडा दालचिनी
  • 2 से 3 लौंग
  • 1 चम्मच काली मिर्च का पाउडर
  • नमक स्वादानुसार

वेजिटेबल सूप रेसिपी बनाने की विधी-Vegetable Soup Recipe In Hindi

Step 1-सबसे पहले एक कढ़ाई लेकर उसमे थोडासा घी को डालकर उसे गैसपर गरम होने के लिए रख दे|

Step 2-कढ़ाई  का घी अच्छे से गरम होने के बाद उसमे बारिक कटा हुआ प्याज डालकर उसे तब तक भून ले जब तक की प्याज का रंग सुनहरा भूरा ना हो जाए|

Step 3-प्याज सही से भून लेने के बाद उसमे थोडासा मैदा डालकर फिरसे कुछ देर तक भून ले|

Step 4-प्याज और मैदा अच्छे से भून लेने के बाद उसमे बारिक कटी हुई सारी सब्जियां मिला दे और कुछ देर तक उन्हें भी अच्छे से पकाये|

Step 5-सारी सब्जियां अच्छे से पकी है इसकी जांच करने के बाद उस मिश्रण मे लगभग 5 से 6 गिलास पानी मिला दे|

Step 6-पानी को डालने के बाद गैस की आंच को थोडा कम करके कढ़ाई  के उपर ढक्कन रख दे|और सारी सब्जियों को अच्छे से पका लें|

Step 7-लगभग 10 से 15 मिनट मे हमारी सारी सब्जियां अच्छे से पक जायेंगी,तब ढक्कन को हटाकर सब्जियों मे दालचिनी,लौंग,काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर लगभग 5 से 7 मिनट तक सूप को उबलने दे|

Step 8-सूप अच्छे से उबलने के बाद सूप में 1 कप दुध को मिलाकर सूप को सव्र्ह करें|

वेजिटेबल सूप रेसिपी के लिए जरूरी सुचना- Vegetable Soup Important Tips

Tip 1-दुध को सूप मे डालने से सूप के टेस्ट मे बढोतरी ही होती है|लेकिन आपको दुध का स्वाद अच्छा ना लगता हो तो आप दुध को हटा भी सकते है|

Tip 2-अगर आपके पास सूप मे मिलाने के लिए दुध नही है तो आप दुध की जगह पे मिल्क पाइउडर का भी इस्तेमाल कर सकती है|

Tip 3-वेजिटेबल सूप मे इस्तेमाल होने वाली सब्जियों को अधिक ना पकाये अधपकी सब्जियां ही बहुत बढीया स्वाद देती है|

Tip 4-जो लोग सूप की सब्जियों को चबा नही सकते ऐसे लोगों के लिए पानी मे सारी सब्जियों को उबाल लें और फिर मिक्सी मे पिसकर उसे छानकर उसमें नमक,शक्कर,काली मिर्च पाउडर और नमक को डालकर पिने के लिए दे|

Tip 5-सूप को पतला करना हो तो पानी को बढाये और सूप को गाढा करना हो तो उसमे थोडी मिल्क पाउडर को मिला दे|

वेजिटेबल सूप रेसिपी से संबंधित सवाल-FAQ

1. वेजिटेबल सूप कब पीना चाहिए ?

 जाने माने आहार विशेषज्ञ वेजिटेबल सूप को खाना खाने से पहले पिने की सलाह देते है। 

२. सबसे हेल्दी सूप कोनसा होता है ?

आहार विशेषज्ञ मानते है की जो भी हरी सब्जिया हो और उसके साथ अदरक,लहसुन और काली मिर्च का पाउडर हो ऐसा सूप सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 

३. क्या रोजाना सूप पीना अच्छा होता है ?

सब्जिया हमारे आहार का हिस्सा है आप उन्हें पकाकर खाये या सूप के रूप में खाये इससे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर आप सूप सब्जियों का खा रहे है तो आप रोजाना सूप को पी सकते है। 

४. सर्दी और बुखार के लिए कोनसा सूप अच्छा है ?

सर्दी और बुखार के लिए चिकेन का सूप अच्छा माना जाता है क्यूंकि चिकन के सूप में शरीर के लिए आवश्यक पोषण तत्व होते है जो बीमारी से लड़ने में मदत करते है। लेकिन जो लोग वेजिटेरिअन है वो लोग सर्दी और बुखार के लिए वेजिटेबल सूप का चुनाव कर  है। 

५. मोटापा कम करने के लिए कोनसा सूप पीना चाहिए ?

आहार विशेषज्ञ मानते है की मोटापा कम करने के लिए पालक, पत्ता गोबी,गाजर और टोमेटो का सूप पीना सबसे अच्छा होता है। 


वेजिटेबल सूप रेसिपी बनाने का विडीयो-Vegetable Soup Recipe Video



निष्कर्ष- Conclusion

आज के इस लेख में मैंने आपको वेजिटेबल सूप रेसिपी को बनाने की पूरी विधि को विस्तार से बताने की कोशिश की है लेकिन, फिर भी कोई समस्या हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे मै आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। तो मिलते है ऐसे ही एक चटपटी  रेसिपी की साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.