स्वादिष्ठ वेज बिरयानी:स्वाद से भरपूर एक शानदार दावत

Veg Biryani Recipe in Hindi- Veg Biryani को शाकाहारी लोगों की बिरयानी कहा जाता है। वेज बिरयानी में वो सारी सब्जिया डाली जाती है जो एक वेजिटेरिअन इंसान खाना चाहता हो। भारतीय लोग दो तरह की बिरयानी पसंद करते है। चिकन मटन बिरयानी या वेज बिरयानी।  

   वेज बिरयानी बनाने के लिए हमे सिर्फ खड़े मसाले और कुछ गिनी चुनी सब्जिया मिलाकर एक शानदार वेज बिरयानी को बना सकते है तो आप पूछोगे की कैसे तो जरा रुकिया आगे हम आपको वेज बिरयानी को बनाने की पूरी विधि को विस्तार से बताने वाले है।  आप बस हमारे साथ आर्टिकल के एन्ड तक बने रहे और हम जो भी सलाह या सुझाव दे उसका पालन करके आप भी  वेज बिरयानी को बना सकते है।  तो चलिए सिखाते Veg biryani Recipe in Hindi.

Veg Biryani Recipe in Hindi



पूर्वतैयारी का समय -  ३० मिनट 
पकाने का समय -     १५  मिनट 
कितने लोगों के लिए - ५ लोग 
व्यंजन का प्रकार -    वेज बिरयानी 

विषयसूची- 

वेज बिरयानी बनाने की सामग्री 

वेज बिरयानी बनाने की विधि 

वेज बिरयानी बनाने के लिए महत्वपूर्ण बातें 

वेज बिरयानी से सम्बंधित सवाल 

वेज  बिरयानी बनाने का वीडियो 

निष्कर्ष 


वेज बिरयानी बनाने की सामग्री-Veg Biryani Recipe Ingredients

  • ४ से ५ कप बासमती चावल 
  • ३ से ४ लौंग 
  • ३ तेजपत्ता 
  • २ बड़े प्याज बारीक कटे हुए 
  • ५ से १० लहसुन की कलिया 
  • १ बड़ा टुकड़ा अदरक 
  • २ बड़े आलू चौकोर टुकड़ों में काटकर 
  • २ कप गोबी लम्बे आकर में काटकर 
  • १ कप गाजर चौकोर टुकड़ों में कटे हुए 
  • २ कप मटर ताजे या पैकिंग वाले 
  • ३ से ४ हरी मिर्च स्लाइस में कटी हुई 
  • ३ से ४ काली मिर्च  काली मिर्च का पाउडर 
  • १ चम्मच जीरा पाउडर 
  • १ चम्मच हल्दी पाउडर 
  • ३ चम्मच गरम मसाला 
  • १ कप दही 
  • १ गुच्छा हरा धनिया बारीक कटा हुआ 
  • २ चम्मच घी 
  • ५ चम्मच तेल 
  • नमक स्वादानुसार 

वेज बिरयानी बनाने की विधि-Veg Biryani Recipe in Hindi

Step-१- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लेकर उसमे साड़ी सब्जियों को पानी  तरह से साफ़ करके ले। 

Step-२ - साड़ी सब्जियों को अच्छे से साफ़  करने के बाद उन सारी सब्जियों को चौकोर टुकड़ों में काट ले। बस मटर को छिलके डाले और बीन्स को हाथों से तोड़कर डाले। ध्यान रहे की सारी सब्जियों को चौकोर ही  टुकड़ों में काट लेना है उन्हें बहुत अधिक छोटा  नहीं काटना है। 

Step-३- अब आपको एक बर्तन लेना है जिसमे थोडासा तेल डालकर उसे गरम करने के लिए गैस के ऊपर रख देना है। 

Step-४- तेल सही से गरम होने के बाद उसमे उस प्याज को डाल दे जिसे हमने लम्बे साइज में कटा था। प्याज को तब तक भून ले जब तक की वह सुनहरा भूरा ना हो जाए।
 
Step-५ - प्याज सही से पकने के बाद उसी तेल में अदरक और लहसुन की बानी पेस्ट को भी डाल दे।  साथ ही साथ उसमे हरी मिर्च,,काली मिर्च और थोडासा जीरा भी डाल दे।  इन साड़ी सामग्री को भी अच्छे से भून ले। लगभग २ से ३ मिनट में ही साड़ी सामग्री भून जायेगी। 

Step-६-मसाले अच्छे से भून जाने के बाद इन मसालों में हमे गाजर,फूलगोबी और चौकोर कटे हुए आलू को भी मिला देना है। साथ ही साथ इसमें मटरऔर बीन्स को भी डालकर साड़ी सब्जियों को अच्छे से पकने दे। 

Step-७-सब्जियों को पकाते वक़्त इस बात का ध्यान अवश्य रखे  सब्जिया पकते वक़्त बहुत अधिक नहीं पकनी चाहिए  नहीं तो बिरयानी बहुत ही चिपचिपी हो सकती है। 

Step-८-सब्जिया पकते वक़्त उन्हें हमेशा  हिलाते रहे नहीं तो सारी सब्जिया आपस में चिपक जाएंगी। 

Step-९-सही से सब्जिया पकने के बाद इसमें हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला पाउडर और धनिया जीरा पाउडर को डालकर नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दे और फिर थोड़ी देर के लिए सब्जियों को पकाते रहे। 

Step-१०-लगभग २ से ३ मिनट में सब्जिया पकने के बाद उसमे दही और बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी डालकर उन्हें भी अच्छे से मिक्स करते रहिये। 

Step-११-सारी सब्जिया और मसाले मिलकर एक अच्छे क़्वालिटी की ग्रेवी तैयार हो चुकी होगी बस २ से ५ मिनट तक पकाकर गैस को बंद कर दे और ग्रेवी को ढककर रख दे। 

Step-१२-अब आपको एक बर्तन लेना है जिसमे लगभग ३ से ४ गिलास पानी को लेकर उसे उबलने के लिए गैस पर रख देना है। 

Step-१३- जैसे ही पानी में १ से २ उबाल आने लगे उसमे बीने हुए चावल को डाल दे। ध्यान रहे की चावल को हमे पूरी तरह से नहीं पकाना बल्कि चावल बस अधपके ही हमे चाहिए होंगे। 

Step-१४-चावल पानी  डालने के बाद उसमे स्वादानुसार नमक डालकर उसे १ से २ उबाल आने तक पकने दे। 

Step-१५-लगभग ५ से १० मिनट में ही चावल में उबाल आना शुरू होगा तब आपको एक छननी की मदत से सारे चावल को छान लेना है और उन्हें अलग से रख देना है। 

Step-१६-अब हमारे चावल और सब्जियों की ग्रेवी दोनों ही चीज़े तैयार है तो हमे अब एक कूकर की आवश्यकता होगी जिसमे हम फाइनल बिरयानी को बना सके। 

Step-१७-वेज बिरयानी के लिए आप चाहे जितने परतों को बिरयानी बना सकते है लेकिन आज हम इस लेख में सिर्फ २ परत वाली बिरयानी जिसमे एक परत चावल की होगी और एक परत सब्जियों की होगी ऐसी बिरयानी बनाने वाले है। 

Step-१८-बिरयानी बनाने के लिए जो  भी  बर्तन आप इस्तेमाल करोगे उसे गैस  पर रखने से पहले उसके अंदर से थोड़ासा  घी का हाथ लगाना ना भूले जिससे हमारी बिरयानी बर्तन से चिपकेगी नहीं। 

Step-१९-अब कूकर के निचे में आधे चावल को फैला दे और ऊपर से सब्जियों की लेयर को डाले फिर चावल और फिर सब्जिया ऐसा करते करते पूरा बर्तन सही से भर दे और बर्तन में ढक्कन  टाइट लगाकर  लगभग ५ से १० मिनट के लिए गैस पर पकने दे। 

Step-२०-चावल पूरी तरह से पके है इसकी जांच करने के बाद उसके ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया और सुनहरा भूरा किया हुआ प्याज डाले और इस वेज बिरयानी को दही के रायते के साथ परोस दे। 

वेज बिरयानी बनाने के लिए महत्वपूर्ण बातें-Beg Biryani Recipe Important Tips 

1. वेज बिरयानी बनाते वक़्त बारीक कटा हुआ हरा धनिया और भुना हुआ प्याज को अवश्य डाले यह वेज बिरयानी में चार चाँद लगा देता है। 

२. वेज बिरयानी बनाने के लिए जो भी सब्जिया आप इस्तेमाल करोगे उन्हें हो सके उतना चौकोर टुकड़ों में काटने की कोशिश करे और एक  सब्जियों को अधिक मोटा या अधिक छोटा काटने से बचे। 

३. वेज बिरयानी में अधिक स्वाद के लिए आप केशर और तले हुए सूखे मेवे जैसे की काजू इत्यादि का इस्तेमाल भी कर सकते है। 

४. वेज बिरयानी बनाते वक़्त चावल और सब्जियों को पूरा कभी भी ना पकाये नहीं तो बिरयानी  वेज बिरयानी अधिक चिपचिपी हो जाती है इस बात का हमेशा ध्यान रखे। 

५. लगभग ८५% चावल जब पाक जाए तब उन्हें छान लेना चाहिए इससे अधिक पके हुए चावल की वेज बिरयानी चिपचिपी हो जाती है। 

६. अगर आपको साबुत मसाले खाने में अच्छे नहीं लगते तो आप साबुत मसालों को भूनकर उनका पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

७. वेज बिरयानी में गाजर का इस्तेमाल  करते वक़्त  सबसे पतला और सबसे पहले ही पका लेना चाइये नहीं तो यह अन्य  सब्जियों के साथ ठीक से पकता नहीं। 

वेज बिरयानी सम्बंधित सवाल-FAQ

१. वेज बिरयानी का असली नाम क्या है ?

वेज बिरयानी का असली नाम अवधि  बिरयानी है। 

२. सबसे अच्छी बिरयानी चावल कोनसी है ?

वेज हो या नॉनवेज बिरयानी हो उसके लिए बासमती चावल ही सबसे बेस्ट चावल होता है। 

३. बिरयानी में दही डालने से क्या होता है ?

बिरयानी में दही को डालने से बिरयानी का स्वाद अधिक बढ़ जाता है। 

४. बिरयानी का अविष्कार किसने किया था ?

बिरयानी का आविष्कार दरअसल अरब देश के लोगों की दें है यहाँ पर मटन और चिकन को बिरयानी के रूप में बनाया जाता है। 

५. बिरयानी कितने प्रकार की होती है ?

बिरयानी लगभग २ प्रकार की होती है एक कच्ची बिरयानी और दो पक्की बिरयानी। 


वेज बिरयानी बनाने का वीडियो-Veg Biryani Recipe Video





निष्कर्ष

   आज के इस लेख में मैंने आपको वेज बिरयानी रेसिपी को बनाने की पूरी विधि को विस्तार से बताने की कोशिश की है लेकिन, फिर भी कोई समस्या हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे मै आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। तो मिलते है ऐसे ही एक चटपटी रेसिपी की साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.