आसान रेसिपी के साथ जीरा राइस का आनंद उठाये

Jeera Rice एक बहुत ही बढ़िया भारतीय चावल का व्यंजन है जिसे खाना हर कोई पसंद करता है। जीरा राइस में भुने हुए जीरे को डाला जाता है जो नार्मल  चावल का स्वाद दोगुना कर देता है। कभी कभी लोग इसमें प्याज के लम्बे लम्बे स्लाइस भी डाल देते है और कभी कभी काजू के टुकड़े और हरा धनिया भी डाल देते है। जो की जीरा राइस का स्वाद और भी निखार देते है। 
    जीरा राइस को आप किसी भी सब्जी के साथ परोस सकते है लेकिन फिर भी अगर आप जीरा  राइस को दाल का तड़का या फिर दाल फ्राई के साथ परोसते है तो यह आपके खाने में चार चाँद लगा देता है।  मतलब की स्वाद का एक अजीब ही कॉम्बिनेशन बन जाता है। 
   अगर आप भी अपने वीकेंड में कोई खास दावत को प्लान करने की सोच रहे है तो आपके लिए जीरा राइस एक बहुत बढ़िया और  बहुत ही काम समय में तैयार होने वाला व्यंजन बन सकता है। अगर आपको जीरा राइस कैसे बनाते है या आपको मालुम ही नहीं है की इसे कैसे बनाते है तो आप हमारा यह लेख पढ़ने के बाद अवश्य जीरा राइस की रेसिपी को बनाना सिख जाएंगे तो चलिए शुरू करते है और लेख के अंत तक बने रहे ताकि आपको जीरा राइस की रेसिपी सही समज जाए। 

Jeera Rice Recipe



पूर्वतैयारी का समय -  १५ मिनट 
पकाने का समय -      १५ मिनट 
कितने लोगों के लिए   ५ लोग 
व्यंजन का प्रकार -   जीरा राइस 

विषयसूची-
जीरा राइस बनाने की सामग्री 
जीरा राइस  बनाने की विधि 
जीरा राइस के लिए सुझाव 
जीरा राइस बनाने की वीडियो 
निष्कर्ष 


जीरा राइस को बनाने की सामग्री-Jeera Rice Recipe Ingredients

  • ४ कप बासमती चावल ( लम्बे दाने वाला )
  • २ प्याज बारीक़ स्लाइस में कटे हुए 
  • २ चम्मच साबुत जीरा 
  • ३ चम्मच घी या तेल 
  • ४ से ५ काजू के टुकड़े 
  • नमक स्वादानुसार 

 जीरा राइस बनाने की विधि-Jeere Rice Recipe In Hindi

Step- १ सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल ले उसमे थोडासा पाने लेकर उसमे बासमती चावल को लगभग १५ से २० मिनट के लिए भीगने के लिए रख दे। 

Step २- चावल में पानी को डालते वक़्त अतिरिक्त पानी को निकाल दे नहीं तो चावल चिपचिपे हो जाएंगे। 

Step ३- लगभग १५ से २० मिनट बाद चावल को पानी से बहार निकाल ले और कुछ देर के लिए अलग से रख दे। 

Step ४-अब आपको एक कढ़ाई लेनी जिसमे थोडासा घी या तेल को गरम होने के लिए गैस पर रख देना है। 

Step ५- तेल या घी सही से गरम होने के बाद उसमे काजू के टुकड़े दाल दे और उन्हें तब तक भून ले जब तक की वह सुनहरे भूरे नहीं हो जाते। 

Step ६- काजू सही से भून लेने के बाद काजू  को एक प्लेट में निकाल ले और उन्हें ठंडा होने के लिए छोड़ दे। 

Step ७-जो कढ़ाई हमने गैस पर रखी थी उसे गैस पर ही रहने दे और उस तेल या घी में थोडासा जीरा डाल दे और उसे भी अच्छे से भून ले। 

Step ८- जीरा सही से भून जाने के बाद उसमे लम्बाई में कटा हुआ प्याज को डाल दे  लगभग सुनहरा भूरा होने तक फ्राई कर ले। 

Step ९- प्याज सही से भुना है इसकी जांच करने के बाद इसमें  भिगोये हुए चावल को डाल दे और अच्छे मिलते रहे। 

Step १०-चावल को मिलाने के बाद लगभग ५ से ७ मिनट तक चावल को अच्छे से पकने दे। 

Step ११-अब कढ़ाई में आपको गरम किया हुआ २ से ३ गिलास पानी को मिला देना है। 

Step १२-चावल में पानी को मिला देने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डाले और कढ़ाई के ऊपर कोई ढक्कन रख दे। कढ़ाई के ऊपर ढक्कन रख देने से चावल कच्चे रहने की गुंजाइश बहुत कम रहती है। 

Step १३-ढक्कन को रख देने के बाद लगभग ८ से १० मिनट तक पकाये। जीरा राइस  पकाते वक़्त गैस की आंच धीमी होनी चाहिए इसका खास ध्यान रखना चाहिए। 

Step १४- लगभग ८ से १० मिनट बाद कढ़ाई के ऊपर रखा हुआ ढक्कन को हटा ते और अंगूठे और तर्जनी के मदत से चावल के दाने को दबाकर चेक करे की चावल पके है या नहीं। 

Step १५-सही से चावल पके है तो चावल को एक बड़े बाउल में निकाल ले। 

Step १६- बाउल में निकाल लेने के बाद ऊपर से फ्राई किये हुए काजू को डालकर दाल फ्राई या दाल तड़के के साथ परोस दे। 

जीरा राइस के लिए सुझाव-Jeera Rice Important Tips

१. इस लेख में हमने जीरा राइस को बनाने के लिए कढ़ाई का इस्तेमाल किया है लेकिन आप चाहे तो इसे प्रेशर कुकर या पतेले में भी बना सकती है। 

२. जीरा राइस को बनाने के लिए हमने बासमती चावल का इस्तेमाल किया है आप चाहे तो अपने मनचाहे चावल के साथ जीरा राइस की रेसिपी को बना सकती है। बस चावल पकने के बाद चिपचिपे नहीं होने चाहिए इसका अवश्य धयान रखे और ऐसा ही चावल जीरा राइस के लिए चुने।
 
३. जीरा राइस में हमने सिर्फ काजू और जीरे का इस्तेमाल किया है आप चाहे तो जीरा राइस को सर्व करते वक़्त ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर भी सर्व कर सकती है। 

४. अगर आपका जीरा राइस आपको लगता है की थोडासा चिपचिपा हो सकता है तो ऐसे में आप  चावल को पकाते वक़्त ऊपर से थोडासा निम्बू का रस डाल सकती है जिससे आपका जीरा राइस चिपकेगा नहीं। 

५. तैयार हुए जीरा राइस को आप मसाला पापड़, प्याज का रायता या फिर दाल फ्राई और दाल तड़के के साथ परोस  है। 


जीरा राइस बनाने की वीडियो- Jeera Rice Recipe Video 



निष्कर्ष-Conclusion

आज के इस लेख में मैंने आपको Jeera Rice Recipe को बनाने की पूरी विधि को विस्तार से बताने की कोशिश की है लेकिन, फिर भी कोई समस्या हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे मै आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। तो मिलते है ऐसे ही एक चटपटी  रेसिपी की साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 














कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.