स्वादिष्ट मसालेदार दाल फ्राई: एक स्वादिष्ट रेसिपी जो आपको पसंद आएगी!

Daal Fry Recipe in Hindi-Daal Fry जिसका नाम सुनते ही मुंह मे पानी आ जाता है। और जिसका स्वाद भी बहुत लाजवाब होता है|दाल फ्राय को बनाने के लिए सिर्फ आपको तुर की और चने की दाल की आवश्यकता होती है।  जो लोग शाकाहारी होते है एैसे लोग अक्सर बाहर खाना खाते वक्त दाल फ्राय का ही आर्डर देते है क्योंकी सब लोग जानते है की बाकी सारी चिजों मे मिलावट हो सकती है लेकिन दाल की सब्जी मे मिलावट करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन होता है। इसलिए होटल मे लोग दान फ्राय खाना ही पसंद करते है|
   होटल मे दाल फ्राय खाने के बाद लोग अपने घर मे भी दाल फ्राय को बनाने की कोशिश करते है लेकिन किसी कारणवश वो दाल फ्राय वैसी नही बनती जैसी बननी चाहिए|और फिर वो सोच मे पढ जाते है की हमसे कहा पे चूक हो गयी, तो आपकी इस समस्या का समाधान हमारे आज के इस लेख मे आपको अवश्य मिलेगा।  तो आप भी होटल जैसी दाल फ्राय को बनाना चाहते है तो लेख के अंत तक बने रहे हमारे साथ, हमे आशा है की यह लेख को पढने के बाद आपको दान फ्राय को बनाने की विधी को कही और खोजने की जरूरत ही नही पडेगी| तो चलिए शुरू करते है दाल फ्राय रेसिपी इन हिंदी|

Daal Fry Recipe in Hindi


पुर्वतैयारी का समय-   10 मिनट
पकाने का समय-      15 मिनट
कितने लोगों के लिए-  5 लोग
व्यंजन का प्रकार       सब्जी 

विषयसूची-
दाल फ्राय रेसिपी बनाने की सामग्री
दाल फ्राय रेसिपी बनाने की विधी
दाल फ्राय रेसिपी की विडीयो
निष्कर्ष

दाल फ्राय रेसिपी बनाने की सामग्री-Daal Fry Recipe Ingredients

  • 2 कप तुर दाल
  • 1 कप चने की दाल
  • 2 बडे प्याज बारिक कटे हुए
  • 1 बडा टुकडा अदरक स्मैश किया हुआ
  • 5 से 6 लहसून की कलियां
  • 3 से 4 हरी मिर्च बिच से कटी हुर्इ
  • 1 बडा टमाटर बिच से कटा हुआ
  • 5 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच जिरा
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच गरम मसाला 
  • 2 चम्मच घी
  • 3 लाल सुखी साबुत मिर्च
  • 2 चम्मच हरा धनिया बारिक कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार

दाल फ्राय रेसिपी बनाने की विधी-Daal Fry Recipe In Hindi

Step 1-सबसे पहले एक कुकर लेकर उसमे दोनों दालों को पकाने के लिए गैस पर रख दे|

Step 2-लगभग 5 से 10 मिनट मे आपकी दोनों दाले अच्छे से पक जायेगी|दालें सही से पकी है इसकी जांच करने के बाद गैस को बंद करके कुकर को निचे उतार ले और उसे ठंडा होने के लिए छोड दे|

Step 3-कुछ समय मे आपका कुकर पुरी तरह से ठंडा हो जायेगा|तब आप कुकर का ढक्कन निकाल के दोनों दालों को अच्छे से स्मैश कर लें|

Step 4-अब आपको एक कडार्इ लेनी जिसमे हम हमारी दाल फ्राय की सब्जी को बना सके|
5-कढ़ाई  को गैसपर रखे और उसमे लगभग 3 से 4 चम्मच तेल डालकर उसे गरम करने के लिए रख दे|

Step 6-कढ़ाई में डाला हुआ तेल अच्छे से गरम होने के बाद उसमे बारिक कटा हुआ प्याज डाले और प्याज को तब तक फ्राय करें जब तक की वह सुनहरा भूरा ना हो जाये|

Step 7-प्याज सही से भून जाने के बाद उसमे जिरा और लाल मिर्च डालकर अच्छे से भून ले|

Step 8-प्याज और बाकी सामग्री को लगभग 2 से 3 मिनट तक अच्छे से भून ले|

Step 9-अब इस मिश्रण मे अदरक और लहसून की पेस्ट को डाले|साथ ही साथ लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और हल्दी को भी डाल दे और अच्छे से मिक्स करते रहें|

Step 10-सारी सामग्री मिक्स करने के बाद इस मिश्रण मे कटा हुआ टमाटर डाले और उसे भी लगभग 2 से 3 मिनट तक भूनते रहें|

Step 11-अब इस मिश्रण मे स्मैश की हुई ,दालों को डालें साथ ही साथ उसमे बारिक कटा हुआ हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स करते रहें

Step 12-मनचाहा गाढापन आने के बाद कढ़ाई  को गैस के दुसरे बर्नर पे शिफ्ट  कर दे|

Step 13-अब आपको एक छोटी कढ़ाई लेनी है जिसमे थोडासा घी डालकर उसमे थोडासा जिरा, लहसून की कलिया और सुखी साबुत लाल मिर्च डालकर एक मिश्रण बना लें 

Step 14-मिश्रण तैयार होने के बाद इस मिश्रण को उस दाल मे डाले जिसे हमने दुसरे बर्नर पे शिFट किया था|

Step 15-लगभग 5 से 7 मिनट पकाकर दाल फ्राय की कढ़ाई  को निचे उतार लें|दाल फ्राय को परोसते वक्त उपर से बारिक कटा हुुआ हरा धनिया डालकर परोस दे|

Step 16-तैयार हुई  दाल फ्राय को चावल, रोटी, या पराठे के साथ परोस दे|

दाल फ्राय रेसिपी की विडीयो-Daal Fry Recipe Video



निष्कर्ष-Conclusion

आज के इस लेख में मैंने आपको दाल फ्राई  रेसिपी को बनाने की पूरी विधि को विस्तार से बताने की कोशिश की है लेकिन, फिर भी कोई समस्या हो तो मुझे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे मै आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। तो मिलते है ऐसे ही एक चटपटी  रेसिपी की साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.