कुरकुरी बेसन पापड़ी रेसिपी

बेसन पापड़ी यह बहुत ही सिंपल और स्वादिष्ठ रेसिपी में से एक है।  बेसन की पापड़ी को आप चाय के साथ स्नैक के रूप में भी खा सकते है।  पापड़ी को बनाने के लिए आपको बस कुछ गिने चुने मसाले और बेसन के आटे का इस्तेमाल करना होता है। 
  बेसन की पापड़ी बनाने के लिए चने के आटे को और कुछ मसलों को आपस में मिलाकर एक बैटर तैयार किया जाता है।  इसके बाद बैटर से छोटी छोटी चपटी पपडियां बनाई जाती है जिसे बाद में तेल में डीप फ्राई करा जाता है। 
बेसन से बनी पापडियां सर्दियों में चाय के साथ खाने के लिए एकदम सही स्नैक है। तो आप भी अगर इन चटपटी पापडियों को बनाना सीखना चाहती है तो लेख को अंत तक पढ़कर आप भी इन्हे बनाना आसानी से सिख सकती है।  तो चलिए शुर्रू करते है। 

Besan Papdi Recipe in Hindi

पूर्वतैयारी का समय -     १५ मिनट 
पकाने का समय -        १० मिनट 
कितने लोगों के लिए -    ५ लोग 
व्यंजन का प्रकार -       बेसन पापड़ी / नाश्ता 

विषयसूची-
बेसन पापड़ी बनाने की विधि 
बेसन पापड़ी बनाने की सामग्री 
बेसन पापड़ी बनाने का वीडियो 
निष्कर्ष 

बेसन पापड़ी बनाने की विधि- Besan Papdi Recipe in Hindi 


Step १- सबसे पहले आपको एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लेना है जिसमे आपको चने का आटा, चावल का आटा,हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,जीरा पाउडर,धनिया पाउडर,चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डाले । 

Step २- सारी सामग्री लेने के बाद  सारी सामग्री को चम्मच की मदत से अच्छे से मिक्स कर दे। 
Step ३- सारी सामग्री मिक्स करने के बाद थोड़ा थोड़ा पानी मिक्स करके सामग्री को अच्छे से मिक्स कर दे और ध्यान रहे की सारी सामग्री का अच्छा सा चिकना घोल बना ले। 

Step ४- घोल तैयार होने के बाद इसका dropping टेस्ट करके देखे घोल जितना कन्सिस्ट होगा उतना ही हमारी पापड़ी अच्छे से बनेगी। 

Step ५- अब आपको गैस को शुरू करके उसके ऊपर एक डीप पैन को गरम होने के लिए रख दे। 

Step ६- पैन सही से गरम होने के बाद पैन में इतना तेल डाले की हम आसानी से पापड़ी को तल सके। 

Step ७- तेल सही से गरम हो गया है इसकी जांच करने के बाद ही तेल में स्टेनलेस स्टील का बानी  कलछी रख दे। 

Step ८- अब आपको एक बड़े चम्मच की मदत से बैटर का घोल ले और उसे कलछी के ऊपर डाले और चम्मच की backside की मदत से बैटर को कलछी के ऊपर छोटी रोटी के आकर में फैला दे। 

Step ९- लगभग ३ से ४ पापड़ी बना लेने के बाद कलछी को उबलते हुए तेल में डीप करे और सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करे। 

Step १०- पापड़ी अच्छे से फ्राई होने के बाद उसे पेपर टॉवल पर निकाल ले जिससे पापड़ी का अतिरिक्त तेल सोखा जा सके। 

Step ११- इसी प्रक्रिया को दोहराके आपको सारी बेसन की पापडियां बना लेनी है। 

Step १२- अब हमारी पापडियां तैयार हो गयी है अब इसको तड़का लगाने की तैयारी हम शुरू करने वाले है। 

Step १३- अब आपको एक पैन लेना है जिसे गरम होने के लिए गैस पर रख देना है। 

Step १४- पैन सही से गरम होने के बाद पैन में थोडासा तेल डाले और उसे भी अच्छे से गरम होने दे। 

Step १५- तेल सही से गरम होने के बाद तेल में थोडीसी राई और थोडासा जीरा डाले और उसे चटकने तब भून ले। 

Step १६- जीरा और राई फूटने के बाद इसमें करी के पत्ते,हरी मिर्च और हींग को डाले और अच्छे से मिक्स कर दे। 

Step १७- सारी सामग्री को कुछ देर के  लिए अच्छे से भून ले और इसमें लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला पाउडर,हल्दी पाउडर,चाट मसाला और थोडासा नमक डालकर अच्छे से मिलाये। 

Step १८- तेल  तली हुई पापडियों को इस तड़के में डाले और कुछ देर तक हिलाते रहे। 

Step १९- कुछ समय पापडियों को हिलाने के बाद उन्हें फिर से पेपर टॉवल पे निकाल ले और गरमा गरम परोस दे। 

बेसन पापड़ी बनाने की सामग्री- Besan Papdi Recipe Ingredients

  • ४ कप चने का आटा 
  • ३ कप चावल का आटा 
  • १ चम्मच राई 
  • १ चुटकी हींग 
  • १ चम्मच हल्दी पाउडर 
  • २ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • ५ से १० करी के पत्ते 
  • १ चम्मच धनिया पाउडर 
  • १ चम्मच जीरा पाउडर 
  • २ चम्मच गरम मसाला पाउडर 
  • ५ से १० चम्मच तेल तलने के लिए 
  • नमक स्वादानुसार 

बेसन पापड़ी बनाने का वीडियो-Besan Papdi Recipe Video 



निष्कर्ष- Conclusion

आज के लेख में मैंने आपको कुरकुरी बेसन पापड़ी रेसिपी | Besan Papdi Recipe in Hindi बनाने की विधि विस्तार से बताने की पूरी कोशिश की है , लेकिन फिर भी आपको इस रेसिपी से सम्बंधित कोई सवाल हो तो बेझिझक मुझे निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करे में आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। मिलते है ऐसी ही एक स्वादिष्ठ रेसिपी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.