सिंपल तरीके से बनाये गाजर का हलवा | Gajar Ka Halwa Recipe

गाजर का हलवा यह एक बहुत ही स्वादिष्ठ और मीठी भारतीय डिश है जिसे आम तौर पर ख़ुशी के मौके पे बनाया  जाता है। गाजर का हलवा बनाने के लिए गाजर को कद्दूकस करके इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही साथ इसमें चीनी,दूध,घी और अन्य सूखे मेवे भी इस्तेमाल किये जाते है। गाजर के हलवे में इस्तेमाल  होने वाला घी इसके स्वाद में चार  चाँद लगा। जिसका स्वाद आप कभी भी  पाएंगे। 

  आज के इस लेख में हम आपको गाजर का हलवा बनाने की सबसे आसान विधि को बताने वाले है तो आप लेख के अंत तक बने रहे हमे पूरा यकीं है की आप इस रेसिपी को पढ़ने के बाद  गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी अवश्य सिख जाएंगे तो चलिए शुरू करते है। 

Gajar ka Halwa Recipe


पूर्वतैयारी का समय -  १५ मिनट 
पकाने का समय -     २० मिनट 
कितने लोगों के लिए - ५ लोग 
व्यंजन का प्रकार -     मिठाई / गाजर का हलवा 

विषयसूची-
गाजर का हलवा परिचय 
गाजर का हलवा बनाने की सामग्री 
गाजर का हलवा बनाने की विधि 
गाजर का हलवा बनाने की वीडियो 
निष्कर्ष 


गाजर का हलवा बनाने की सामग्री- Gajar Halwa Recipe Ingredients

इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी:

  • 1 किलो गाजर
  • 1 लीटर फुल फैट दूध
  • 1 कप चीनी
  • 2 कप घी
  • 1 कप काजू या बादाम
  • 1 कप किशमिश (वैकल्पिक)
  • 2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर


गाजर का हलवा बनाने की विधि-Gajar Halwa Recipe in Hindi

Step  १- सबसे पहले सारे गाजर को पानी की मदत से साफ़ कर ले और फिर चाकू की मदत से उसके ऊपर की स्किन को छील कर निकाल ले। 

Step २-  अब आपको एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लेना है और  गाजर को अच्छे से छील लेने के बाद ग्रेटर की मदत से गाजर को मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस कर ले। 

Step ३- गाजर को कद्दूकस कर लेने के बाद आपको एक फ्लैट नॉनस्टिक पैन लेना है और उसे गरम होने के लिए गैस पर रख देना है। 

Step ४- नॉनस्टिक पैन सही से गरम होने के बाद उसमे थोडासा घी डाले और घी अच्छे से गरम होने के बाद उसमे कद्दूकस किया हुआ गाजर भी डाल दे। 

Step ५- गाजर को डालने के बाद उसे तब तक फ्राई करते रहे जब तक की गाजर नरम  और कोमल नहीं हो जाता। 

Step  ६-  गाजर सही से नरम और कोमल होने के बाद इसमें दूध डाले  और अच्छे से मिक्स करते रहे।आपको तब तक मिक्स करते रहना है जब तक की दूध गाजर में सोख लिया नहीं जाता इसके लगभग १५ से २० मिनट का वक़्त लग सकता है। 

Step ७-  गाजर में सारा दूध सोख लेने के बॉस इस मिश्रण में चीनी,कटे हुए काजू और बादाम डाले और अच्छे से मिक्स करते रहे। 

Step ८- गाजर और सारी सामग्री को आपको तब तक मिक्स करते रहना है जब तक की गाजर में सारी  चीनी घुल नहीं जाती और हलवा गाढ़ा नहीं हो जाता। इसमें आपको लगभग १० से १५ मिनट की अवधि लग सकती है। 

Step ९- हलवा अच्छे से गाढ़ा  होने के बाद और चीनी के पूरी तरह से घुल जाने के बाद इस मिश्रण में इलायची पाउडर डाले और उसे अच्छे से मिक्स कर दे। 

Step १०- हलवा में इलायची पाउडर मिक्स करने के बाद पैन को गैस से निचे उतार ले और गैस को बंद करके पैन को ठंडा होने के  लिए छोड़ दे। 

Step ११- गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद इसमें किशमिश और सूखे मेवे मिलाकर कटोरी में डालकर सर्व करे। 

गाजर का हलवा बनाने की वीडियो- Gajar Halwa Recipe Video 


निष्कर्ष-Conclusion

आज के लेख में हमने आपको स्वाद के अनुसार गाजर के हलवे की रेसिपी को कैसे बनाये   | Gajar ka Halwa Recipe बताने  की कोशिश की है।  लेकिन फिर भी आपको कोई समस्या हो तो हमे निचे कमेंट बॉक्स में पूछना ना भूले हम आपके सारे सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे। तो ऐसे ही एक मीठी और चटपटी रेसिपी के साथ मिलते है तब तक के लिए धन्यवाद। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.