२ मिनट में घर पे बनाये चटपटी भेल पूरी | Bhel Puri Recipe

 भेल पूरी एक बहुत ही हल्का और सबसे जल्दी बनने वाला स्नैक है जिसे आप अपने घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकती है। भेल पूरी बनाने के लिए आपको पूरियां तो बनी बनायीं मिल जाती है लेकिन भेल को तो आपको ही बनाना पड़ता है। 
  भेल पूरी बनाने के लिए बारीक कटा हुआ प्याज , टमाटर, आलू और मुरमुरे की जरुरत होती है, जो की आपके घर में आसानी में मिल जाएंगे।  और भेल पूरी बनाने की रेसिपी वो तो हम आपको अभी बता ही रहे है तो हमे आशा है की आप इस सिंपल सी रेसिपी को अपने घर पर अवश्य बना लेंगी। तो चलिए शुरू करते है घर पर रेस्टोरेंट-क्वालिटी भेल पुरी बनाने का सेक्रेट | Bhel Puri Recipe . 

Bhel Puri Recipe

पूर्वतैयारी का समय -   २० मिनट 
पकाने का समय -       १० मिनट 
कितने लोगों के लिए -  ५ लोग 
व्यंजन का प्रकार -      नाश्ता / भेल पूरी 


विषयसूची-
भेलपुरी बनाने की सामग्री 
भेलपुरी बनाने की विधि 
भेलपूरी बनाने की वीडियो 
निष्कर्ष 

भेलपुरी बनाने की सामग्री- Bhel Puri Recipe Ingredients

  • २० से २५ कुरकुरी पापडियां 
  • ४ कप मुरमुरा भुना हुआ या साधा 
  • २ कप सेव 
  • ३ बड़े आलू (उबालकर काटे हुए )
  • २ बड़े प्याज बारीक कटे हुए 
  • २ छोटे टमाटर बारीक कटे हुए 
  • ४ हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
  • ५ चम्मच इमली की चटनी 
  • ३ चम्मच हरी चटनी 
  • २ चम्मच लहसुन की चटनी 
  • ४ चम्मच चाट मसाला 
  • १ गुच्छा हरा धनिया बारीक कटा हुआ 
  • २ चम्मच तेल 
  • नमक स्वादानुसार 

भेलपुरी बनाने की विधि-Bhel Puri Recipe in Hindi

भेल पूरी बनाने के लिए हमे सबसे पहले मुरमुरे को भून लेना होगा तो आइये सबसे पहले मुरमुरा भुनने की विधि देख लिए है। 

भेल का मुरमुरा भुनने की विधि:-

Step १- सबसे पहले आपको एक नॉनस्टिक पैन को लेना है और उसे गरम होने के लिए  गैस पर रख देना है। 

Step २- पैन सही से गरम होने के बाद पैन में थोडासा तेल डाले और तेल गरम होने के बाद तेल में मुरमुरा डालके अच्छे से भून ले। 

Step ३- मुरमुरे को तब तक भून ले जब तक की वह कुरकुरा नहीं हो जाता। मुरमुरा जलने से बचने के लिए मुरमुरे को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में निकाल ले। 

Step ४- सामग्री में बताई गयी साड़ी चटनियों को लेकर भेल पूरी बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर देते है। और इन चटनियों में २-२ चम्मच पानी मिलाकर तैयारी को पूरा कर ले। 

Step ५- अब आपको वो मुरमुरे लेने है जो हमने भूनकर एक बड़े मिक्सिंग बाउल में रखे थे। 

Step ६-  बाउल में रखे मुरमुरे में बारीक कटा हुआ प्याज,बारीक कटा हुआ टमाटर,और आवश्यकता नुसार हरी मिर्च डालकर को सारी चीजोंको आपस में अच्छे से मिक्स कर दे। 

Step ७- सब चीजे अच्छे से मिक्स होने के बाद इसमें इमली की चटनी,लहसुन और हरी चटनी को भी मिला दे और फिर से अच्छे से मिक्स कर दे। 

Step ८- सारी चटनियाँ मिलाने के बाद आपकी भेल एक स्वादिष्ठ भेल का रूप लेने लगेगी तब आपको इसमें थोडासा चाट मसाला मिला देना है और अच्छे से मसाले को मिक्स करते रहना है। 

Step ९- भेल में चाट मसाला मिक्स करने के बाद अगर भेल अधिक सुखी लग रही हो तो हाथों से थोडासा पानी छिड़क कर उसे थोडासा गीला करे। 

Step १०- भेल में थोडासा पानी मिलाने के बाद भेल में आपको बारीक सेव को मिलाना है और उसे भी सही  करना है। 

Step ११- सेव को मिलाने के बाद आपको थोडीसी भेल को चखकर देखना है और जो भी चटनी ज्यादा चाहिए उसे कम या ज्यादा करके आप मनचाही भेल बना सकती है। 

Step १२- भेल में सेव  को मिलाने के बाद आवश्यकतानुसार नमक और और थोडासा धनिया पाउडर मिला दे और मिक्स कर दे। 

Step १३- अब आपकी स्वादिष्ठ भेल तैयार हुई है आप इस भेल में पापडियों के टुकड़े करके परोस सकती है या साबुत पापडियों को रख के परोस है। 

Step १४- तैयार भेल को जल्द से जल्द परोसना चाहिए नहीं तो भेल मौजूद पानी और चटनी के कारन भेल का कुरकुरापन ख़तम हो जाता है और खाने में भी मजा नहीं आता। 


भेलपूरी बनाने की वीडियो- Bhel Puri Recipe Video




निष्कर्ष- Conclusion

आज के लेख में मैंने आपको घर पर रेस्टोरेंट-क्वालिटी भेल पुरी बनाने का सेक्रेट  | Bhel Puri Recipe बनाने की विधि विस्तार से बताने की पूरी कोशिश की है , लेकिन फिर भी आपको इस रेसिपी से सम्बंधित कोई सवाल हो तो बेझिझक मुझे निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करे में आपके सवाल का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूँगा। मिलते है ऐसी ही एक स्वादिष्ठ रेसिपी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.